1. छोले कुलचे
अगर आप दिल्ली जाते है और यह पकवान नहीं खाते है तो आपका सफर हो सकता है अधूरा रह जाए, यह लज़ीज़ जायका आपको हर नुक्क्ड़ पर मिल जाएगा और मात्र कुछ समय में तैयार हो कर आपकी प्लेट आपको मिल जायेगी फिर उठए इस पकवान का लुत्फ़,छोले कुलचे को बनाने की विधि भी काफी आसान है अगर आपका मन करे तो आप आसानी से इसे घर पर बना सकते है पर मेरी माने तो आप को अगर भरपूर आनंद लेना हो तो आप किसी भी ठेले पर या रेस्टोरेंट में इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं|
2 . छोले भठूरे
दोस्तों मैं दिल्ली का रहने वाला हूँ और ये लज़ीज़ पकवान भी यही मशहूर हैं, मैदा और छोले से ही इसको भी बनाया जाता है और ख़ास बात तो ये है की इसका स्वाद बिल्कुल अलग मिलेगा यह इतना स्वादिस्ट होता है की कही आपको इसकी लत न लग जाए यह लज़ीज़ पकवान आपको हर गली में चोराहो पर मिल जाएगा फिर उठाईये इसका मज़ा फुले फुले भठूरे और छोले एक अलग ही आनंद का अहसास दिलाएंगे,छोले भठूरे का के स्वाद में चार चाँद लग जाता जब आप को कुछ खाना हो भूख भी लगी हो और अचानक से कही किसी ठेले पर या दूकान में बड़ी कढ़ाई में फुले फुले मुलायम भठूरे बनते हुए दिख जाए फिर तो खुद को रोक पाना लगभग नामुमकिन ही है |
3. हैदराबादी बिरयानी
अगर आप मांसहारी पकवान खाने के आदि है तो आपको एक बार यह बिरयानी खानी चाहिए वो भी हैदराबाद जाके क्योंकि आपको सही और सटीक स्वाद वही मिलेगा हो सकता है यह आपके शहर में भी बनता हो लेकिन शायद वो स्वाद न दे पाए,
चिकन और बिरयानी का ये लाज़वाब मिसरण आपको एक अलग स्वाद की अनुभूति कराएगा
4. लिट्टी चोखा
आप ने इस वयंजन का नाम तो सुना ही होगा यह बिहार की एक मशहूर और प्रसिद्ध पकवान है आटे सत्तू और आलू इन तीन पर्दार्थो को मिलकर इस वयंजन को बनाया जाता हैं आप कभी बिहार जाए तो इस जायेके का आनंद अवस्य ले लिट्टी चोखा बनाने की विधि भी काफी आसान है आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते है|
5. इडली डोसा और वड़ा
साउथ की ये मशहूर और लज़ीज़ पकवान तो अपने एक न एक बार जरूर खायी होगी क्योकि ये साउथ की तो मशहूर है ही साथ साथ कई और राज्यों में भी उतनी ही प्रसिद्ध है, चावल, दाल और सब्जियों के इस्तेमाल से बनने वाला ये प्रसिद्ध पकवान आपको अलग ही आनंद की अनुभूति कराएगा, दिल्ली में भी इसका काफी नाम है और हर गली में आज कल मिल जाता है,खाने की इक्छा तब और बढ़ जाती है जब बड़े से तब पर गोल गोल डोसा और उस पर आलू से बना हुआ चटपटा मसाला लग रहा होता है और आप वही पर हो तो खाये बिना नहीं रहा जाता |
6. वडा पाव
वडा पाव का नाम आते ही हम सभी की जुबान पर महाराष्ट्र का जिक्र होता है लेकिन आज ये पुरे देश में मशहूर है लेकिन अगर आप को पारम्परिक स्वाद का आनन्द लेना हो तो आपको महाराष्ट्र जाके ही इसका मज़ा मिल पायेगा, वडा और पाव का मिश्रण साथ में सूखा प्याज़ और लहसन का मसाला सच बताऊ तो मज़ा ही आ जाता है क्या आमिर क्या गरीब सभी इसका मज़ा लेते है और अगर जोरदार भूख लगी हो तो सच में मज़ा ही आ जाता है |
7. ढोकला
ये गुजरात का एक मशहूर पारम्परिक पकवान है, बेसन से बनाया जाने वाला ये पकवान जिसका स्वाद थोड़ा नमकीन थोड़ा मीठा साथ में चटनी आ हा हा मज़ा ही आ जाता हैं, आपको एक बार इस जायेके का लुत्फ़ जरूर उठाना चाहिये|
8. मक्के की रोटी और सरसों का साग
पंजाब का यह पकवान हर राज्य में मशहूर है मक्के के आते और सरसों के साग के इस्तेमाल से बनने वाला यह लज़ीज़ और पारम्परिक पकवान एक अलग ही जायके का अहसास दिलाते है मुँह में जाते ही सरसों और देशी घी का जायका सच्ची मज़ा ही आ जाता हैं|
9. फ़िश करी
मछलीयो के लिए मशहूर राज्य कोलकाता और वहा का प्रसिद्ध वयंजन फ़िश करी सुनते ही मुँह में स्वाद का अहसास होने लगता है जिस किसी ने भी इसे खाया होता है और यु कहे तो एक बार चखा भी होता है तो उसको इसकी याद आ जाती हैं और फिर इसे खाये बिना रहा नहीं पाता,आप भी इसे एक बार जरूर खाए |
10. पाव भाजी
महाराष्ट्र का एक और लोकप्रिय वयंजन जो पुरे देश में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है जिसका नाम जुबान पे आते ही बटर से लबालब भरे पाव और भाजी की कल्पना दिमाग में होने लगती है और फिर उसे खाने की तलब जाग जाती हैं आप ने अभी तक नहीं खाया है तो एक बार जरूर खाये ये पकवान इतना लोकप्रिय है की महाराष्ट्र के अलावा कई राज्य है जहा ये आपको खाने को मिल जायेगी |
11. कश्मीरी रोगन जोश
आप अगर काश्मीर जाए तो आपको एक बार इस लज़ीज़ और जायेके से लबालब भरे मसालेदार पकवान का मज़ा जरूर लेना चाहिए ये वयंजन नॉन वेज लवर्स के लिए लॉटरी के सामान है, इस वयंजन को उबले हुए चावल के साथ गरमा गरम परोसा जाता हैं |
12. आगरे का पेठा
अगर आप मीठा खाने के आदि है और अभी तक आगरे का पेठा नहीं खाया तो क्या खाया आगरा ताजमहल के लिए तो मशहूर है ही साथ साथ ही साथ पेठो के लिए भी मशहूर है यह इतने स्वादिस्ट होते मुँह में जाते ही पुरे मुँह में मिठास घोल देता हैं |
13. घेवर
घेवर यह राजस्थान की मशहूर मिठाई है,गोलाकार शेप की ये मिठाई दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी खाने में भी स्वादिस्ट लगती है, मैदा, देशी घी, दूध और चीनी के मिश्रण से बनी ये मिठाई आप के मन से नहीं निकलने वाली अगर आप इसे एक बार खाते है |
14. रबरी
मिठाई की बात हो और रबरी का जिक्र न ऐसा कैसे हो सकता है, बनारस जितना गंगा घाट और गंगा आरती के लिए लोकप्रय उतना ही रबड़ी के लिए मशहूर है, दूध से बनी ये मिठाई ऊपर से ड्राई फ्रूट की सजवाट खाने वाला एक बार इसे खाये तो इसका जायका कभी न भूल पाए आप बनारस जाए तो एक बार इसका आनन्द जरूर ले |
15. सन्देश
बंगाल की सबसे लोकप्रिय मिठाई जिसका नाम हर किसी ने एक न एक बार जरूर सुना होगा , खाने के बाद अगर मीठे में सन्देश मिल जाए तो खाने का मज़ा ही आ जाए इसमें आपको जायका बदलने के लिए आइस-क्रीम सन्देश , मेंगो सन्देश , कोरापक
जग्गारी के साथ एक बार खाने वाला इसका स्वाद भूल नहीं पता हैं |
You must be logged in to post a comment.