स्किन टैन होने पर क्या करें ?

                                                       सन टैन दूर करने के कुछ घरेलू उपाए। 

 

                     सबसे पहले हम यह जानते हैं की ये सन टैन क्या है ? आप सभी को कभी न कभी सन टैनिंग हुयी होगी। 

 

                                                               क्या है सन टैन ?

     जब सूरज की किरणें सीधी हमारे शरीर पर पड़ती हैं और हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव डालती है। जिसकी वजह से हमारी  त्वचा अपनी चमक खो बैठती है और काली होने लगती है। इसको ही हम सन टैनिंग होना कहते हैं। सन टैनिंग होना ज़्यादातर गर्मियों ही देखा गया है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में सन टैन एक बड़ी चिंता है, क्योकि पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा ज़्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए महिलाएं अक्सर धुप में नहर निकलने से बचती हैं पर पुरुषों को बाहर निकलना ही पड़ता है।  

 

आज हम आपको कुछ घरेलू ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप धुप के कारण होने वाली सन टैन से बच सकते हैं। 

 

1. नींबू

 नींबू

     नींबू में प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो रोम छिद्रों को कसते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा पर सूरज के हानिकारक प्रभाव को बेअसर कर सकता है। नींबू का उपयोग ज़्यादातर चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका उपयोग सन टैनिंग के लिए भी किया जाता है। गर्मियों के दौरान स्किन के टैन होने पर आप नींबू का नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

   कृपया इस बात का ध्यान रखें की सेंसिटिव स्किन वाले व्यक्ति नींबू का इस्तेमाल न करें। 

     

  इस्तेमाल करने की विधि 

  एक नींबू को काटकर सन टैन हुई जगह पर रगड़ें। 5 मिनट रगड़ने के बाद इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नार्मल पानी से धो लें। हो सके तो नहाने से पहले यह प्रक्रिया करें ताकि आप बाद में नहा सकें। यह प्रक्रिया आप रोज़ भी कर सकते हैं इससे आपको बहुत जल्दी असर देखने को मिलेगा। 

 

2. दूध और हल्दी

 दूध और हल्दी

     हल्दी में एन्टीबॉयटिक गुण होते हैं, जो आपको हीलिंग करने अथवा किसी भी चोट को जल्दी भरने में मदद करती है और दूध को एक्सफोलिएंट प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है। गर्मियों में सन टैनिंग हटाने के लिए यह प्राकृतिक उपाय है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

   एक कटोरे में एक चुटकी भर हल्दी पाउडर और थोड़ा सा दूध लें और उनको मिलाये।  इस घोल को अपने चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें व इसको सूखने दें। अच्छी तरह जब यह सुख जाये तब पानी से मुँह धो लें। इस प्रक्रिया को आप रोज़ दिन में एक या दो बार कर सकते हैं। आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा। 

 

3. नींबू और चीनी

 नींबू और चीनी

    जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था की नींबू विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है जो की चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के काम आता है। चीनी भी एक एक्सफोलिएंट है जो मृत कोशिकाओं और अन्य अशुद्धियों को हटाने का काम करती है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  एक कटोरा लें उसमें एक नींबू का रस निकल लें, फिर उसमे चम्मच चीनी मिला लें और मिक्स कर लें। अब इसको चेहरे पर स्क्रब करें और 5 मिनट तक चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

 

4. स्ट्रॉबेरी और दूध

 स्ट्रॉबेरी और दूध

   स्ट्रॉबेर्री में विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन बी-5 व बी-6 होता है। जो की एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो मृत कोशिकाओं को हटाता है व त्वचा को मॉइस्चराइस करता है। दूध त्वचा को कोमल बनाता है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  4 या 5 स्ट्रॉबेरी लें। उसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। बने हुए पेस्ट को टैन हुई त्वचा पर लगा लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें ओर सूखने दें। 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको बहुत जल्द ही असर देखने को मिलेगा। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में 2 बार कर  सकते हैं। 

 

5. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

 मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

    मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत ही पुराने समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक उपाय है जो त्वचा को मुलायम बनता है और सन टैन हटाने में भी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इसके अलावा एलोवेरा का उपयोग भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  एक कटोरा लें। उसमें दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाबजल लेकर उसे अच्छी तरह मिला लें। बने हुए मिश्रण को सन टैन हुई त्वचा पर लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें और धोते समय हल्के हाथों से मसाज करें। जल्द ही आपको इसका असर देखने को मिलेगा। आप प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 

 

6. बेसन

 बेसन

  बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है। यह मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। बेसन का उपयोग त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  दो बड़े चम्मच में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सन टैन हुई त्वचा पर लगा लें और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको उसी समय अपनी त्वचा पर चमक देखने को मिलेगी। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में एक या दो बार कर  सकते हैं। 

 

7. बादाम

 बादाम

  बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है, जो की प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। बादाम त्वचा को स्वस्थ रखता है और सन टैन से होने वाली जलन को कम करता है। बादाम का उपयोग त्वचा के लिए बहुत ही कारगर साबित हुआ है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  4 से 5 बादाम लें। बादाम को अच्छी तरह पीसकर उनका पेस्ट बना लें, पेस्ट बनाने समय उसमें थोड़ा गुलाब जल ओर कुछ बूँदें नींबू के रस की भी मिला लें। इस पेस्ट को सन टैन से प्रभावित त्वचा पर लगाएं ओर 2 से 3 मिनट की मसाज करें। मसाज करने के बाद 5 या 10 मिनट के लिए पेस्ट को त्वचा पर लगे रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया को आप सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं। 

 

8. आलू 

आलू

  आलू विटामिन-सी से भरपूर होता है जो की सूरज की किरणों की वजह से हुई सन टैन दूर करने में मदद करता है। आलू का प्रयोग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  एक आलू लें ओर उसको कद्दूकस कर लें। फिर उसका रस निकाल लें, और कॉटन की मदद से सन टैन हुई त्वचा पर लगाएं। फिर इसको 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को रोज़ करने से बहुत जल्द आपको असर देखने को मिलेगा। 

 

9. टमाटर

 टमाटर

  टमाटर में ऐसे बहुत से गुण पाए जाते है जो सन टैन दूर करने में मदद करते हैं। यह एक बहुत ही आसान तरीका है जो घर में रहते हुए सभी कर  सकते हैं। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  एक रस भरा टमाटर लें, और उसका रस निकाल लें। इस रस को ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रीज़ में रख दें। ठंडा होने के बाद इस रस को कॉटन की मदद से सन टैन हुई त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया आप रोज़ कर सकते हैं। 

 

10. करेला

 करेला

  करेले में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। करेला रक्त को साफ़ करने का काम भी करता है और चेहरे के दाग-धब्बों और मुहांसो को भी ठीक करता है। करेला सन टैन दूर करने में बहुत ही कारगर साबित हुआ है। 

 

  इस्तेमाल करने की विधि 

  करेले को पीसकर इसका रस निकाल लें। फिर इस रस को कॉटन की मदद से सन टैन हुई त्वचा पर लगाएं। कुछ देर मसाज करने के बाद धो लें। आप यह प्रक्रिया रोज़ भी कर सकते हैं। 

 

इसके अलावा आप किसी अच्छी सनस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं। 

तेज़ धुप में बाहर निकलने से बचें। 

धुप में बाहर निकलते समय छाते का उपयोग करें।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
Vishal - Jul 24, 2021, 6:11 AM - Add Reply

Good

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author

I am a writer. I am very hardworking person. Read my articals and follow me☺️☺️☺️