महाराष्ट्र के 10 दर्शनीय ओर पर्यटक स्थल

महराष्ट्र भारत के मध्य पूर्वी भारत में बसा एक महत्वपूर्ण राज्य है | महराष्ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है देश के कुल एरिया का ९.३६% हिस्सा महारष्ट्र का है ,तो वही जनसँख्या की बात करे तो देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है| महाराष्ट्र अपने नाम की तरह एक महान राष्ट्र है ,पर्यटन की नजर से देखे तो महाराष्ट्र में हर तरह के आकर्षण मौजूद है जिसमे समंदर किनारे बौद्ध -हिन्दू -जैन गुफा मंदिर,ऐतिहासिक वास्तुए,हिलफोर्ट,वाइल्ड लाइफ,हिल स्टेशन ,साहसी क्रीड़ा ,धार्मिक स्थल,अजंता गुफाएं, एलीफेंटा गुफाएं, एलोरा गुफाएं, और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस महाराष्ट्र में चार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों और राज्य में पर्यटन के विकास के लिए अत्यधिक जिम्मेदार हैं। इसकी व्यापार समर्थक छवि और बाॅलीवुड की प्रसिद्धि अक्सर महाराष्ट्र के पर्यटन आकर्षणों पर भारी पड़ती है। लेकिन महाराष्ट्र में पर्यटन आकर्षणों का बहुत बड़ा खज़ाना है जिसके लिए लोग इस राज्य का दौरा करते हैं। याने के महाराष्ट्र में आने वाले पर्यटकों हर तरह के आकर्षण मौजूद है.

तो चलिए इस लेख में हम देखते है महाराष्ट्र के प्रमुख 10 पर्यटन स्थल |

1) मुंबई

मुंबई पूर्वी न्यूयॉर्क के नाम से भी विख्यात है। मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी भी है लेकिन अगर पर्यटन की दृष्टि से देखा जाये तो मुंबई में हर तरह के पर्यटन स्थल मिलेंगे मुंबई में कईसारे समंदर किनारे,कन्हेरी एंव एलीफैंटा की गुफाये, संजय गाँधी राष्ट्रिय उद्यान ,बॉलीवुड फिल्म सिटी, गेट वे ऑफ़ इंडिया ,ताज होटल,मरीन ड्राइव ,गिरगाव चौपाटी ,लालबाग और सिद्धिविनायक मंदिर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ,जंहागीर आर्ट गैलरी और छत्रपति शिवाजी महाराज पुरातन वास्तु संग्रहालय अदि प्रमुख पर्यटन स्थल है |

2)पुणे

पुणे महाराष्ट्र का मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है और आठरावे शताब्दी में भारत की राजनीती का प्रमुख केंद्र था | पुणे महारष्ट्र की सांस्कर्तिक और शैक्षणिक राजधानी है | पुणे में पर्यटकों को देखने के लिए कई स्थल है जिनमे सबसे प्रमुख है शनिवारवाडा ,आगाखान पैलेस,पार्वती मंदिर और संग्रहालय,केलकर म्यूजियम ,लवासा,खड़कवासला डैम ,कात्रज चिड़ियाघर एंव सर्प उद्यान,सारसबाग, सिंहगड ऐतिहासिक स्थान है| ओर पुणे का आई.टी. पार्क और लक्ष्मी रोड काफ़ी जाना माना है।

3)लोणावळा ओर खंडाळा

लोनावला और खंडाला ये महाराष्ट्र एंव भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन है मुंबई और पुणे के बिच में बसा होने के कारण नागरिकोंका ये पसंदिता वीकेंड डेस्टिनेशन है ( लोनावाल मुंबई से ९६ किमी ,और पुणे से ६४ किमी दूर है ) | वेस्टर्न घाट की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी निखर जाती है | हर तरफ हरे रंग की चादर और जगह-जगह गिरने वाले जलप्रताप आपको जन्नत की याद जरूर दिलाएंगे |ज्यादातर लोगों ने अगर वास्तविकता में नहीं तो टीवी पर ही सही, लेकिन महाराष्ट्र के हिल स्टेशनों की खूबसूरती देखी है। शुक्र है बाॅलीवुड और आमिर खान का कि मशहूर गाने के जरिये उन्होंने हर भारतीय के मन में खंडाला को बसा दिया।

4)औरंगाबाद

औरंगाबाद शहर अजंता और एलोरा के विरासत स्थलों के लिए मशहूर है। 29 चट्टानों के समूह को काट कर बने ये गुफा पर्वत इस देश में वास्तुकला की उपलब्धियों का प्रतीक हैं। अजंता के भित्ति चित्र और एलोरा की मूर्तियां और इस जगह की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। इस शहर का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया है जिन्होंने डेक्कन पर राज करने के लिए इसे वाइसरिगल राजधानी बनाया। बादशाह ने यहां अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बीबी का मकबरा बनवाया। यह मकबरा मशहूर ताज महल की नकल है।ईन सबके आलावा औरंगाबाद की गुफाएँ ,डॉ बाबसाहेब आंबेडकर यूनिवर्सिटी,पांनचक्की ,सिद्धार्थ चिड़ियाघर एंव उद्यान,पुरातन वस्तुसंग्राहलय, औरंगाबाद से ६० किमी पैठण जो की सातवाहन राजाओ की राजधानी थी ,जायकवाड़ी डैम संत ज्ञानेश्वर गार्डन ,वापस आते वक़्त यंहा की विश्वप्रसिद्ध पैठाणी साडी भी खरीद सकते है | औरंगाबाद अपने हस्तकला के लिए भी महूर है जिसमे बिद्री आर्ट ,हिमरु श्वाल पैठाणीसाडी मशहूर है | पनचक्की और दरवाज़े यहां बीते दिनों की शानदार वास्तुकला के उदाहरण के तौर पर मौजूद हैं।

5)नाशिक

नाशिक को देश के सबसे प्रमुख और पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है| यह के लोग गोदावरी नदी मे नहना पवित्र समजते है| पुराणों की बात माने तो भगवान राम अपने वनवास के समय सबसे ज्यादा दिन नाशिक के पंचवटी में गुजरे थे | नाशिक में हर बारा साल बाद सिंहस्थ कुम्भ मेला लगता है जिसमे हिस्सा लेने के लिए लाखो की तादाद में साधु संत आते है |

इन सबके आलावा पिछले कुछ सालो में नाशिक ग्रेप सिटी के नाम से जाना जा रहा है और यंहा वाइन टूरिज्म को काफि बढ़ावा मिला है | इन सबके आलावा दादासाहेब फालके स्मारक,पांडव गुफा मंदिर,काला राम मंदिर त्रिम्बकेश्वर मंदिर,सप्तश्रृंगी मंदिर पर्यटकोको को और श्रद्धालु को अपनी और आकर्षित करते है |

6)महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन एंव भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल है | महाबलेश्वर मुंबई से २५० किमी तो पुणे १२५ किमी दक्षिण में स्थित है | महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेर्री देशभर में मशहूर है |यंहा पर प्रतापगढ़ किला,महाबलेश्वर मंदिर,तपोला, वेन्ना लेक और कई सारे पॉइंट बनाये गए है जंहा से पश्चिमी घाट की खूबसूरती पर्यटक देख सकते है | महाबलेश्वर के नजदीक पाचगनी हिल स्टेशन है जंहा पर दुनिया सबसे बड़ा दूसरा टेबल लैंड है ,जो की फिल्मो की शूटिंग का सबसे लोकप्रिय स्थल है |

7)शिर्डी

शिर्डी साईबाबा शिर्डी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बसा है शिर्डी के साईबाबा देश के सबसे प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में से एक है | शिर्डी मुंबई से २४० किमी तो पुणे से १८५ किमी पूर्व की और है | शिर्डी तिरुपति बालाजी के बाद देश का सबसे आमिर मंदिर है ,हर दिन साईभक्त करोड़ो में चढ़ावा चढ़ाते है |इस मंदिर के अलावा शनि मंदिर, नरसिंह मंदिर, कंडोबा मंदिर, साकोरी आश्रम और चांगदेव महाराज समाधि भी देखे जा सकते हैं।

8)भीमाशंकर मंदिर

मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है भीमाशंकर मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र भीमाशंकर मंदिर महाराष्ट्र में पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित सह्याद्रि नामक पर्वत पर है। यह स्थान नासिक से लगभग 120 मील दूर है।

9)रत्‍नागिरी

रत्नागिरी अरब सागर के तट पर स्थित रत्‍नागिरी बाल गंगाधर तिलक का जन्‍मस्‍थान है। थीवा महल और रत्‍नागिरी किला यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

इसके अलावा यहां बहुत लंबा समुद्र तट है और कई बंदरगाह देखने लायक हैं। रत्‍नागिरी में खुदाई के दौरान 6 मंदिर, हजारों छोटे स्‍तूप, 1386 मुहरें और भारी संख्या में मूर्तियों के अवशेष मिले हैं।

10)तारकर्ली मालवण

तारकर्ली ये महाराष्ट्र का सबसे खूबसूरत और साफ़ सुंदर बीच है | इसे भारत का तिहेती भी कहा जाता है साफ़ दिन में पर्यटक २० फ़ीट निचे के पानी का तल देख सकते है | तारकर्ली मे हर तरह की वाटर-स्पोर्ट-एक्टिविटीज की सुविधा भी मोहय्या की गयी है | तारकर्ली के नजदीक मालवण में सिंधुदुर्ग किला है जिसका निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज ने १७ वि शताब्दी में किया था जो पर्यटकोको देखने लायक है | जिसे देखने के लिए बोट से समंदर के बीच जाना पड़ता है

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author