भारत में शीर्ष 10 सबसे प्रेतवाधित स्थान

भारत की 10 सबसे डरावनी और भूतिया।

  क्या सोचते हैं लोग ? इस जगह को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की धारणाएं उत्पन्न होती है। ऐसे में इनके डरावने होने के पीछे लोग अक्सर  तवको मैं दिखाई देते हैं। जहां एक तबके का मानना होता है कि कोई भी जगह डरावनी नहीं होती यह सब पुरानी बातें हैं जिन्हें आज भी माना जाता है। वही जो दूसरा तबका है उनका मानना है कि यह  जगह इसलिए डरावनी है क्योंकि इसमें आत्माएं रहती हैं। यह वह तबका है जो आफ्टरलाइफ मैं अधिक विश्वास करता है।जिसमें से कहां जाता है कि जो आत्मा शरीर के खत्म हो जाने के बाद आगे नहीं बढ़ पाती है वही यहां रहती है। हालांकि यह एक लंबा चड़ा विषय है लेकिन इन स्थानों पर आप दिन के समय जा सकते हैं। कुछ नहीं ऐसे ही 10 जगहों के बारे में जान लेते हैं जो भारत में ही मौजूद है।

1. वारोग टनल हिमाचल प्रदेश

 हिमाचल का वारोग टनल भी भूतिया स्थान माना जाता है।यह शिमला कालका मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है इसके डरावना होने के पीछे की कहानी यह है कि यहां बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। टनल नंबर 23 को ही वारोग टनल के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे की कहानी शुरू होती है साल 1903 से।जब ब्रिटिश सरकार ने उस समय के सुनसान क्षेत्र में टनल बनाने के लिए कर्नल वालों को नियुक्त किया। कर्नल वारोग अपने काम में काफी निपुण थे लेकिन उनके कैलकुलेशन में कुछ गलती हो गई थी जिसके चलते सुरंग लगातार गहरी होती जा रही थी। इससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। इसके बाद कर्नल वारोग डिप्रेशन में आ गए उन्हें लगा कि इसके लिए उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने टनल के अंदर ही खुद को गोली मार ली हालांकि बाद में एक अन्य इंजीनियर ने टनल को पूरा करने का काम किया। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि कर्नल वारोंग मैं इस स्थान को कभी नहीं छोड़ा। किस रेलवे स्टेशन को वारोग रेलवे स्टेशन नाम दे दिया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें टनल के पास कर्नल की आत्मा कई बार दिखाई देती है। हालांकि यह भी कहा जाता है कि कर्नल वारोग याद मैंने आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

2.  विज राज भवन भवन होटल कोटा

 राजस्थान के कोटा शहर में ब्रिज राज भवन नाम का एक होटल मौजूद है। यह होटल करीब 178 साल पुराना है। इसे 1980 के दशक में हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया था। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इस जगह को भूतों का घर कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर मेजर बर्टन का भूत रहता है जो किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। यह कहानी काफी प्रसिद्ध है कि मेजर बर्टन ब्रिटिश शासन के समय कोटा में ही तैनात थे और साल 1857 में हुए विद्रोह में उन्हें भारतीय सिपाहियों ने मार दिया था।ऐसे ही मै अब यह सवाल उठता है कि इस होटल में ही उनका बहुत क्यों रहता है तो इसके पीछे का जवाब यह है कि मेजर को इसी होटल में सेंट्रल हॉल मारा गया था।

3. भानगढ़ का किला राजस्थान

राजस्थान के अलवर में स्थित भानगढ़ का किला डरावना होने के चलते दुनिया भर में मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इस किले का वातावरण ही ऐसा है जिससे किसी की मौजूदगी महसूस की जा सकते हैं यहां आने वाले लोगों को अचानक बेचैनी होने लगती हैं । ऐसी अफवाहें भी है कि यहां आकर कई लोग गायब हो चुके हैं। हालांकि फिर भी भानगढ़ घूमने आने वालों की संख्या काफी अधिक है।इस किले के बाहर साफ लिखा है कि यहां शाम के बाद ना ठहरे उसके पीछे की कहानी यह है कि यहां एक रानी रहा करती थी जिस पर एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या की रानी को हासिल करना चाहता था लेकिन रानी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया बाद में मरते समय तांत्रिक ने इस स्थान को शाप दे दिया था।

4. दिल्ली कैंट , नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में भूतों की कहानी काफी प्रचलित है।दिल्ली देश के अन्य शहरों से भी रोड रेल के माध्यम से जुड़ी हुई है ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली कैंट के पास का इलाका डरावना है। लोगों का मानना है कि यहां एक महिला का भूत रहता है। जो कई बार सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दे चुकी है।ऐसी कहानी है कि इस महिला का भूत रास्ते में जाने वाली गाड़ियों से लिफ्ट मांगता है और फिर अचानक गायब हो जाता है।

5. शनिवार वाडा किला पुणे

महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित शनिवार बड़ा किले को पेशा वंश के शासकों ने बनवाया था। इस किले की दीवारों में भी बहुत सी कहानियां छिपी हुई हैं। यहां सैकड़ों साल पहले जो कुछ हुआ उसे सुनकर आज भी लोगों के रूह कांप जाती हैं। यहां शाही सिंहासन के उत्तराधिकारी एक राजकुमार की उसके करीबी रिश्तेदारों के आदेश पर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से ऐसा माना जाता है कि उसकी चीखने की आवाजें आज भी सुनाई देती हैं। इसी कारण लोग सूरज ढलने के बाद यहां आने से डरते हैं।

6. कोलकाता राइटर्स बिल्डिंग

इस पुरानी बिल्डिंग में प्रशासनिक कर्मचारी काम करते हैं लेकिन कोई भी सूर्यास्त के बाद नहीं ठहरता है। इस बिल्डिंग के कई कमरे खाली पड़े हैं और उन्हें दर्शकों से नहीं खोला गया है। इस जगह को लेकर यह कहानी प्रचलित है कि यहां के खाली कमरे भूतों का बसेरा बन चुके हैं और शाम होने के बाद से ही यहां डरावनी आवाजें आती हैं। यहां शाम के बाद चीखने और चिल्लाने की आवाज है आती है।जांच में इनमें से किसी भी घटना के विशेष कारण का पता नहीं चल पाया है जिससे यह स्थान काफी डरावना माना जाता है।

7. जीपी ब्लॉक मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद डरावनी जगह है जी बी ब्लॉक।यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें चार पुरुषों को एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठा देखा गया है। साथ ही लोग यहां घर से लाल कपड़े पहने लड़की को निकलते हुए देखने का दावा करते हैं। इनके कारण लोग यहां करते हैं।

8. डिसूजा चाल मुंबई

मुंबई के महीने में स्थित डिसीजन जाल को भी डरावनी जगहों में से एक माना जाता है।यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि दशकों पहले एक महिला दुर्घटना वर्ष कुएं में गिर गई थी। जिसके बाद से उसकी आत्मा चाल के आसपास घूमते हैं।हालांकि इसके साक्षात प्रमाण नहीं मिले हैं और यह कहानी सच्ची है या नहीं इस बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। लेकिन चाल में रहने वाले लोग सूर्यास्त के बाद घरों के अंदर ही रहते हैं।

9. खेरताबाद साइंस कॉलेज हैदराबाद

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में स्थित खेरताबाद साइंस कॉलेज कभी चहल-पहल वाला स्थान हुआ करता था। लेकिन आज के समय में कई वजह से इसे डरावना माना जाता है।ऐसा कहा जाता है कि जिस समय कॉलेज को बंद किया गया तब यहां की बायोलॉजी लैब में कुछ शब्द है जिन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसके बाद से शहर के लोग इस बिल्डिंग को लेकर कई तरह की कहानियां सुनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां कंकालों को चलते देखा गया है।इसके अलावा यहां बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए एक गार्ड को नियुक्त किया गया था जिसकी रहस्यमई तरीके से मौत हो गई थी।

10. कुलधारा गांव राजस्थान

कुलधारा को राजस्थान में भूतों का गांव भी कहा जाता है। यह भारत की सबसे डरावनी जगह में से एक है। अनोखी और रहस्यमई जगह कई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनती है। ऐसा कहा जाता है कि इस गांव में आने के बाद से हर कोई उदास महसूस करने लगता है। आप यह रहने वालें उन लोगों की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें रातोंरात अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था। उन लोगों के साथ 84 अन्य गांव के लोगों ने भी अपने घरों को छोड़ दिया था। इस गांव के डरावना होने के पीछे की कहानी यह है कि यहां एक सालम सिंह नाम का दीवान रहा करता था। उसने टैक्स इतना बढ़ा दिया था कि गांव के पालीवाल समुदाय का यहां रहना काफी मुश्किल हो गया था। केवल इतना ही नहीं बल्कि इसदीवान की नजर समुदाय की लड़कियों में से एक लड़की पर भी थी वह उस लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन समुदाय के लोगों ने इससे साफ इनकार कर दिया था।तक दीवान ने कहा कि अगर शादी के लिए समुदाय वाले नहीं माने तो उन्हें घातक परिणाम भुगतने होंगे। जिसके बाद अपनी गरिमा और सम्मान के लिए 84 गांव के अन्य लोगों के साथ पालीवाल समुदाय ने कुल घर को छोड़ने का फैसला लिया। अपना घर छोड़ते समय यह लोग काफी दुखी थे। जाते हुए उन्होंनेयह श्राप दिया कि इस गांव में कभी कोई नहीं रह पाएगा आज तक यहां कोई नहीं रहता है।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
Aarti - Sep 15, 2021, 7:41 AM - Add Reply

I like your article and very useful detail

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author