भारत के top 6 सबसे अमीर क्रिकेटर जिनकी पहचान विश्व के सात अजूबों में होती हैं।

भारत के top 6 सबसे  अमीर क्रिकेटर  जिनकी पहचान विश्व के सात अजूबों में  होती हैं।

 

 

1. युवराज सिंह: 

 

 

युवराज सिंह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनका नेट वर्थ US $35.5 मिलियन है। 

साल 2011 विश्व कप में 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज सिंह साल 2007 में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने के बाद क्रिकेट टर्फ पर छा गए थे। साल 2014 और -15 आईपीएल में युवराज सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।  युवराज ने अपना सबसे पहला विज्ञापन साल 2006 में किया था जब उन्हें माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स 360 वीडियो गेम कॉन्सोल का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया था। उन्होंने एनीमेटेड फिल्म जम्बो के लिए भी अपनी आवाज दी थी।  युवराज ने एक चैरिटी जिसका नाम 'यूवीकैन' है शुरू की थी। इस चैरिटी का उद्देश्य कैंसर रोग से ग्रस्त लोगों का इलाज करना है जिसके लिए उन्होंने 40 से 50 करोड़ खर्च करने का भी निश्चय भी किया था। और वह कई ब्रांडों जैसे पूमा, स्पोर365डॉट इन, Ulysse Nardin आदि के ब्रांड एम्बेस्डर भी रहे।

 

 

 

2. विराट कोहली: 

 

 

भारतीय क्रिकेट फैन्स का सबसे चहीता सितारा और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली  वर्तमान में कोहली का नेट वर्थ 53 मिलियन यूएस डॉलर लगभग है।  अपने बेहतरीन स्ट्रोक प्ले और गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने के लिए प्रसिद्ध विराट कोहली आज कल वनडे, टेस्ट और टी20 में छाए हुए हैं।कोहली सबसे पहले लाइम लाइट में साल 2008 में अंडर- 19 विश्व के दौरान आए थे। उसके बाद ही उन्हें उसी साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने USD $30,000 के साथ साइन कर लिया था।

आईपीएल 2016 में कोहली ने अपनी टीम की ओर से कुल 4 शतक जड़े और 16 मैचों में 973 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 80 का था जो आमतौर पर टी20 में बल्लेबाजों का कतई देखने को नहीं मिलता। विराट वर्तमान में सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। कोहली अक्सर टीवी विज्ञापनों में नजर आते रहते हैं।

 

साल 2013 में उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए फंड जुटाने के लिए 'विराट कोहली फाउंडेशन' शुरू की थी। विराट कोहली की दूसरे खेलों में भी खूब दिलचस्पी है। वह कई क्लबों एफसी गोआ आईएसएल में और आईपीटीएल में यूएई रॉयल्स के मालिक हैं। साल 2014 में विराट कोहली 100- करोड़ इंडोर्समेंट क्लब में शामिल हो गए थे जिसमें एमआरएफ बैट के साथ की गई उकी डील क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी डील थी।

 

 

3. एमएस धोनी:

 

 

 एमएस धोनी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले वाले खिलाड़ियों के बीच में 23वें नंबर पर हैं। धोनी के पास कुल नेट वर्थ 103 मिलियन डॉलर है। धोनी सालाना 26.5 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। जिसमें 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई वह क्रिकेट के माध्यम से करते हैं। बाकी वह स्पॉन्सरशिप और एड के माध्यम से करते हैं। स्पॉन्सरशिप और एड की कमाई को अगर आंके तो धोनी रोनाल्डो और मैसी से भी आगे हैं।साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।

 

 जिसने भारत को 100 वनडे मैचों में जीत दिलवाई है। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के साल 2015 तक कप्तान रहे और वर्तमान में वह नई आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं। धोनी ने नाम किसी भी क्रिकेटर के द्वारा सबसे ज्यादा इंडोर्समेंट करने का रिकॉर्ड भी है।धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वह एकमात्र भारतीय कप्तान हैं

धोनी आईएसएल में चेन्नई एफसी और एचएचआईएल में रांची रेंज टीम के को-ऑनर भी हैं।  इतनी सारी जिम्मेदारियों के साथ इसमें कोई दो राय नहीं है कि धोनी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।इसके अलावा उनकी एक सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम भी है जिसका नाम अब 'माही रेसिंग टीम इंडिया' पड़ गया है।एमएस धोनी के बारे में जितना लिखो उतना ही कम है।

 

4. सचिन तेंदुलकर:

 

 

 दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। सन  2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बंद कर दिया हो लेकिन नेट वर्थ के मामले में वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। सचिन तेंदुलकर का वर्तमान में नेट वर्थ 118 मिलियन डॉलर है। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर राज्य सभा सदस्य भी हैं। वर्तमान में वह मुंबई इंडियंस टीम के साथ बतौर आईकन खिलाड़ी और मेंटर जुड़े हुए हैं। 

 

सचिन ने अपना पहला बिजनेस वेंचर साल 1995 में वर्ल्डटेल के साथ शुरू किया था। इसके बाद से सचिन ने कई इंडोर्समेंट डील साइन की हैं जिसमें केरला ब्लास्टर्स जो एक आईएसएल टीम है कि को- ऑनरशिप है। इससे उन्हें सालाना 18 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई होती है। इसके अलावा उनके दो रेस्टोरेंट तेंदुलकर्स और सचिन हैं। ये दोनों रेस्टोरेंट मुंबई में हैं। सचिन तेंदुलकर जी का मैं भी फेन हूं। अगर आप भी है तो कमेंट्स बोक्स में जरुर बताएं ।   

 

 

5. राहुल द्रविड़: 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। उनका नेट वर्थ US $22.6 मिलियन है। द्रविड़ के टेस्ट व वनडे दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। आईपीएल में द्रविड़ शुरुआती तीन सीजनों तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की ओर से खेले। साल 2011 में वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से जुड़े। चैंपियंस लीग 2013 के बाद द्रविड़ आरआर के मेंटर बन गए। वर्तमान में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर हैं। रिटायरमेंट के बाद से द्रविड़ नए क्रिकेटरों को मांजने में लगे हुए हैं। उनके कोच रहते हुए भारत अंडर- 19 टीम आईसीसी अंडर- 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची। द्रविड़ गुडविल फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेस्डर हैं।

 

 

6. वीरेंद्र सहवाग:

 

 

 भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अमीर खिलाड़ियों की सूची में दुनिया में आठवें नंबर पर हैं। उनकी कुल कमाई 40 मिलियन डॉलर है।  सहवाग के नाम सबसे तेज 300 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। आईपीएल में सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान के रूप में 2008 और 2009 सीजन खेला। आईपीएल के सीजन 4, 5 और 6 में वह डीडी की ओर से बतौर खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े रहे। साल 2015 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से सहवाग ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं और मजेदार ट्वीट करते हैं। साथ ही वह चैरिटी से भी जुड़े हुए हैं। सहवाग का एक सहवाग इंटरनेशनल स्कूल है। 

 

 

 

                         Please Follow me

                           genius teacher

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author