बच्चों को कैसे रखें मोबाइल फ़ोन से दूर?

बच्चो को मोबाइल फ़ोन से दूर कैसे रखें?

    आधुनिकता व टेक्नोलॉजी वाले समय में मोबाइल फोन और कंप्यूटर बहुत ही ज़रूरी हो गए हैं। इनके बिना किसी काम का हो पाना असंभव है। मोबाइल फ़ोन हमारे लिए जितना ज़रूरी है, बच्चों के लिए उतना ही ख़तरनाक है। यह पढ़कर आप जान जाएंगे कि बच्चों के हाथ में मोबाइल फ़ोन थमा देना हमारी कितनी बड़ी गलती है।

 

      बच्चों के हाथ में मोबाइल फ़ोन देना हमारे लिए व हमारे बच्चों के लिये बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। इससे बच्चों के  शारीरिक विकास पर तो असर पड़ता ही है इसके अलावा उनके के दिमागी विकास पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

     आज हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने बच्चों को मोबाइल फ़ोन से दूर रख सकते हैं व उनके आने वाले भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

 

     सबसे ज़रूरी यह है कि आप अपने बच्चों को समय दें। आजकल की भागदौड़ व व्यस्त ज़िन्दगी में हम अपने बच्चों को समय नही दे पाते हैं। सबसे पहले उनके साथ समय व्यतीत करें। बच्चों से उनके दिनभर में हुई सारी बातें पूछें व अपना दिलचस्प उनमें दिखाएं। उनसे पूछें कि उन्हें कोई समस्या तो नही है, उनकी पढाई कैसी चल रही है, उनके दोस्त कैसे हैं? ये सब बातें पूछकर आप उनमें अपना दिलचस्प दिखाएं।

 

     आपको जब भी समय मिले बच्चों को बाहर घुमाने ले जाएं। उन्हें उनके दोस्तों से मिलने व उनके साथ खेलने के लिए प्रेरित करें। बाहर जाकर उनके व उनके दोस्तों के साथ खेलें व समय व्यतीत करें। हफ्ते में एक बार बच्चों को उनकी पसन्दीदा जगह पर घुमाने ले जाएं। बच्चों को अच्छी व उनके दिलचस्पी के अनुसार किताबें लाकर दें।

 

     बच्चो को प्यार से समझाएं की उन्हें मोबाइल फोन एक सीमित समय के लिए ही मिलेगा। अगर वो मोबाइल फ़ोन के लिए ज़िद करें तो उन्हें प्यार से समझाएं या उनका ध्यान किसी ओर चीज़ में लगाएं। खाना खाते समय, सोते समय, या पढ़ते समय मोबाइल फोन न दें। बच्चो से हमेशा प्यार से बात करें उन्हें डाँटकर बिल्कुल न समझाएं। बच्चे की पसंदीदा चीज़ उन्हें लाकर दें। उनसे पूछें उन्हें आज क्या खाना है? 

 

     आप अपने बच्चों को जितना समय देंगे बच्चे उतनी ही जल्दी मोबाइल फ़ोन की आदत से दूर होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खेलें, उनसे बातें करें, उनको प्रेणादायक कहानियां सुनाएं। अपने बच्चों की पसंद व नापसन्द को समझने का प्रयास करें। घर का माहौल ख़ुशनुमा बनाये। बच्चों के सामने कभी भी लड़ाई-झगड़ा न करें। लड़ाई झगड़े का माहौल बच्चों में मायूसी ओर डर का कारण बनता है। इसलिए ध्यान रखें बच्चों के सामने कभी झगड़े, नहीं। हमेशा प्यार व आदर से बात करें, बच्चों को भी यही शिक्षा दे।

 

     बच्चो के साथ इंडोर व आउटडोर गेम्स खेलें। अपने मोबाइल फ़ोन में हमेशा पासवर्ड लगाकर रखें जिससे आपके बच्चे आपकी मर्ज़ी के बिना मोबाइल फ़ोन न ले पाएं। इसके अलावा आप बच्चों के साथ कूकिंग करना, किताबें पढ़ना, पेंटिंग करना व बाहर खाना खाने जाना भी शामिल कर सकते हैं। घर का खुशनुमा माहौल बच्चे को मोबाइल फ़ोन दूर करने में अत्यधिक मदद करेगा।

 

     अगर बच्चा मोबाइल फ़ोन नही छोड़ पा रहा है तो उस पर दबाव न बनाएं बल्कि उसे समय दें व प्यार से समझाएं की मोबाइल फ़ोन से उसे क्या-क्या नुक्सान हो सकता है। आप प्यार से समझायेंगे तो बच्चा ज़रूर समझेगा, बच्चों का कोमल मन सिर्फ प्यार से ही समझता है इसलिए धैर्य रखें।

 

इन सब तरीकों को अपनाएं अवश्य ही कुछ समय में आपके बच्चे की आदत धीरे-धीरे कम हो जाएगी ओर वह मोबाइल फ़ोन स्वयं ही छोड़ देंगे। बस आप उन पर ध्यान देना न छोड़ें। अपने बच्चे पर हमेशा नज़र बनाये रखें।

 

     अगर अपने बच्चे को मोबाइल फ़ोन देना भी पड़े तो उसने ऐसा ऐप इनस्टॉल करें जिससे आप उनकी सारी गतिविधियों पर नज़र रख सकें। बच्चो के दोस्त बने उनसे दोस्ती करें ताकि उनके साथ कोई भी समस्या हो तो वे बिना झिझक आपको बता सकें।

 

     अब हम आपको मोबाइल फ़ोन से होने वाले दुष्प्रभाव व नुक्सानों के बारे में बताते हैं जो हमारे बच्चों के लिए कितने घातक सिद्ध हो सकते हैं।

 

1. रेडिएशन - मोबाइल फ़ोन से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसकी वजह से उन्हें भविष्य में कई समस्याएं होने का ख़तरा है। उन्हें बोलने, सांस लेने, निगलने ओर कुछ सीखने में कमी आ सकती है।

 

2.अधिक समय मोबाइल फ़ोन देखना - बच्चों के हाथ में ज़्यादा समय मोबाइल फ़ोन रहने से उन्हें किसी काम का होश नहीं रहता, न तो वे समय पर खाते हैं, न पढ़ते हैं, न खेलते हैं ओर न ही सोते हैं। इससे उनके शरीरिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

3. मानसिकता में कमी - ज़्यादा समय मोबाइल फ़ोन देखने से बच्चा किसी काम में ध्यान नहीं दे पाता ओर न तो बाहरी व न ही घर के लोगों से जुड़ पाता है। नतीजा यह निकलता है कि बच्चे के मानसिक विकास में कमी आ जाती है।

 

4. अनिद्रा की समस्या - ज़्यादा समय मोबाइल फ़ोन देखने से बच्चे देर रात तक जागते हैं। बच्चे गेम्स खेलते हैं व कार्टून देखते हैं, जिसकी वजह से बच्चों के स्कूल समय में सोने की शिकायत आपको मिल सकती है। इसकी वजह से नींद न आने की समस्या बच्चो में देखने को मिल सकती है।

 

5. चिड़चिड़ापन - बच्चों के लगातार मोबाइल फ़ोन देखने से उनके व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है। बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है या ज़्यादा गुस्सा उसमें देखने को मिल सकता है। जो कि उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 

6. कैंसर - सबसे बड़ा ब खतरनाक दुष्प्रभाव मोबाइल फ़ोन का यह है कि मोबाइल फ़ोन रेडिएशन के कारण कैंसर जैसे रोग का ख़तरा भी बना रहता है। जो कि आप सब जानते है यह कितनी ख़तरनाक बीमारी है।

 

7. सिर व आंखों में दर्द - ज़्यादा मोबाइल फ़ोन देखने के कारण यह भी देखा गया है कि बच्चों में सिर दर्द व आंखों में दर्द की समस्या भी उत्पन्न हुई है। जिसकी वजह से बच्चों के आलस ओर किसी काम में दिलचस्पी का न होना यह सब देखा गया है।

 

8. डिप्रेशन - इसके अलावा बच्चों की नज़र कमज़ोर होना ओर उनमे डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी पायी गयी हैं। जिसकी वजह से उन्हें ओर उनके माता पिता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

9. सोचने समझने की क्षमता में कमी - कई मामलों में यहां तक सामने आया है कि ज़्यादा मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने के कारण बच्चों के मानसिकता पर भी प्रभाव पड़ा है। बच्चो की सोचने समझने की क्षमता में कमी देखी गयी है। ज़्यादा मोबाइल फ़ोन देखने के कारण बच्चे अपनी ही अलग दुनिया बना लेते हैं फिर उन्हें बाहरी दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं रहती।

 

10.  जीवनशैली पर बुरा प्रभाव - हर प्रकार से मोबाइल फ़ोन बच्चो पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। उनके आंतरिक ओर बाहरी जीवन दोनो पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

 

     बच्चो को ज़रूरत से ज़्यादा मोबाइल फ़ोन देना उनके लिए बहुत ही खतरनाक सिद्ध हो सकता है। इसलिए अपने बच्चो पर ध्यान दें ओर उनको भविष्य में होने वाली इन सभी समस्याओं से अवगत कराएं ओर उनको बचाएं।

 

     बच्चे हमारे देश का आने वाला भविष्य हैं। हम इनके आज पर ध्यान देंगे तभी हमारा आने वाला कल बेहतर होगा।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

I am a writer. I am very hardworking person. Read my articals and follow me☺️☺️☺️