तन के साथ मन का स्वस्थ होना जरूरी

बहुत से लोग स्वस्थ व तंदुरुस्त रहने के महत्व को कम आंकते हैं। जबकि अच्छी सेहत से बड़ा कोई धन नहीं है। कुछ ही लोग अपने जीवन में सेहतमंद रहने के नियमों इसका पालन करते हैं।

स्वस्थ और तंदरुस्त रहना हमारे दैनिक कार्यों को पूरा करने में मदद करता है। स्वस्थ्य रहने का अर्थ रोग रहित तन का होना ही नहीं, बल्कि तनावमुक्त मन का होना भी है। यदि एक व्यक्ति अस्वस्थ मन रखता है, तो वह अपने शरीर को स्वस्थ नहीं रख सकता है। शरीर और मन दोनों की स्वस्थता जीवन में सफलता के साथ आनंदमय जीवन जीने का सूत्र है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमें अच्छा महसूस कराने के साथ शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास प्रदान करता है। अच्छा शारीरिक स्वास्थ्य हमारी परेशानी के समय में मदद करता है, वहीं बेकार या खराब शारीरिक स्वास्थ्य हमें अधिक कमजोर बनाता है और हमारे लिए बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। हमें अपने शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए सभी बिन्दुओं के बारे में जागरुक होने की आवश्यकता है। कुछ लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि शरीर को साफ-सुथरा और स्वस्थ कैसे रखा जाता है, लेकिन मन में घूम रही परेशानियों की वजह से उन्हें स्वस्थ रहने के लाभ नहीं मिल पाते हैं। मानसिक तनाव धीरे-धीरे शारीरिक स्वास्थ्य को कमजोर कर देता है। ऐसे में जरूरी है हम कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर रहें। इसके लिए आलस्य को त्यागकर ध्यान व व्यायाम दोनों का सहारा लिया जाना चाहिए। 

 

कहा जाता है- पहला सुख निरोगी काया। निरोगी काया के लिए न सिर्फ तन, बल्कि मन के भी स्वस्थ रहने की जरूरत है। साफ है ये दोनों एक-दूजे के पूरक हैं। मेडिकल साइंस यह सिद्ध कर चुका है कि तनाव या परेशानी का असर आपके फिजिकल फिटनेस पर भी पड़ता है इसीलिए कम्प्लीट हेल्थ के लिए एक्सरसाइज व योग के साथ ही मेडिटेशन या ध्यान का भी सुझाव दिया जाता है। कहा जा सकता है कि मन और मस्तिष्क मिलकर शरीर के स्वास्थ्य का संकेत देते हैं।

 

हेल्‍थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हम जैसा सोचते हैं, हमारा शरीर उसी के अनुकूल बनता है। हम जैसा महसूस करते हैं, जैसा काम करते हैं, हमारा शरीर भी उसी ढांचे के अनुरूप बन जाता है। इसे ही प्रायः माइंड और बॉडी कनेक्शन कहा जाता है। जब हम तनाव में होते हैं, परेशानियों से घिरते हैं या बेचैन होते हैं तो हमारा शरीर इसका संकेत हमें देना शुरू कर देता है कि शरीर के साथ कुछ असामान्य स्थिति है।

 

हममें से कई लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में सफल हो जाते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग तनाव के क्षणों में, विपरीत स्थितियों में 'ओवर रिएक्ट' करने लगते हैं। वे किसी भी बात को दिल से लगा लेते हैं, गुस्सा हो जाते हैं, उदासी उन्हें घेर लेती है और चिड़चिड़े हो जाते हैं। इस तरह के लोग परेशान होने के लिए बहाना ढूंढते हैं। उनका यह चिड़चिड़ापन, अवसाद में रहने की प्रवृत्ति उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती है।

 

इस प्रकार की भावनात्मक अपरिपक्वता हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करती है। इस तरह के लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। उन्हें खांसी, जुकाम जैसी सामान्य बीमारियां बार-बार होती हैं। जब भी वे किसी संकट की घड़ी में होते हैं तो इसका असर उनके दिल-दिमाग पर ही नहीं, शरीर पर भी दिखने लगता है।

 

दरअसल, होता यह है कि जब हम तनाव में होते हैं या परेशान होते हैं उस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति हम लापरवाह हो जाते हैं।

 

याद रखें मानसिक समस्याएं धीरे-धीरे हमारे शरीर पर गलत असर डालती हैं और इसकी वजह से हमें कब्ज, डायरिया, कमर दर्द, भूख न लगना, मुंह सूखना, ज्यादा थकान लगना, हाई ब्लडप्रेशर से दर्द, अनिद्रा, गहरी सांस आना, गर्दन में दर्द, पसीना आना, पेट खराब होना, वजन बढ़ना या कम होना जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए समय है सचेत हो जाइए। अपनी समस्याओं का असर अपने शरीर पर न पड़ने दें।

 

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए तन-मन  दोनों का स्‍वस्‍थ होना बेहद जरूरी है। मन-शरीर एक ऐसा मंच है, जो मानसिक स्थिति, घटनाओं और प्रक्रियाओं की व्याख्या करता है जिसमें विश्वास, क्रिया और सोच शामिल होती है, जो सभी भौतिक अवस्था, घटनाओं और प्रक्रियाओं से संबंधित होती है। क्योंकि शरीर भौतिक इकाई से जुड़ा होता है, जबकि मन गैर-भौतिक होता है। एक शांत मन और शरीर पाने के लिए, इंसान को अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इन दोनों को ध्यान रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने जीवन में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करें। 

 

तम-मन को स्वस्थ रखने के लिए जीवन में अपनाएं ये 7 हेल्दी आदतें -Healthy Habits For a healthy mind and body

 

1. सुबह जल्दी उठें और रात को जल्दी सोएं -Early to bed early to rise

हर दिन 8 घंटे सोने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स रहते हैं। सोने से दिमाग को भी आराम मिलता है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।

 

2. ध्यान करें-Meditation benefits in hindi

ध्यान या मेडिटेशन शरीर को और मन दोनों को शांत, तनावमुक्त और खुश रखता है। ये जहां व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है वहीं ये एकाग्रता बढ़ाने का भी काम करता है।

 

3. एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं- Be active

एक्टिव लाइफस्टाइल का पालन करना आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है। एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए जरूरी है कि आप रोज 20 मिनट एक्सरसाइज करें और घर के काम काज खुद से करें।

 

4. हेल्दी डाइट लें-Healthy diet benefits

खान-पान को सही करना आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है। इसलिए आपको अपने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा हरी-सब्दियों और ताजी चीजों को शामिल करना चाहिए और प्रोसेस्ड फूड और तली-भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

 

5.हर्ब्स का इस्तेमाल करें-Herbs for health

हर्ब्स के सेवन से आप अधिक दिनों तक मेंटली और फिजिकली फिट रह सकते हैं। जैसे तुलसी, पुदीना और अश्वगंधा। ये सभी संज्ञानात्मक क्षमताओं और याददाश्त को बढ़ाते हैं।

 

6.रोज 3 लीटर पानी पिएं-Drink lots of water

शरीर में पानी की कमी आपको बीमार बना सकती है। ऐसे में आप रोज कम से कम 3 लीटर जरूर पिएं। खूब पानी पीने से आप शरीर को अंदर से डिटॉक्स कर सकते हैं, पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं और साथ ही आप हेल्दी स्किन और बालों को भी पा सकते हैं।

 

7. कैफीन और चीनी से बचें-Avoid caffeine and sugar

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप कैफीन और शुगर के सेवन को कम करें। ये दोनों आपके हार्मोनल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हार्मोनल हेल्थ को सही रखने के लिए ज्यादा चाय, कॉफी, चीनी और नमक के सेवन से बचें।

 

 

 

मन को स्वस्थ रखने के लिए खास टिप्स- Healthy Tips For Mind

 

1.तनाव न लें (stress relief tips)

 

2.पॉजिटिव थॉट्स रखें (Be Positive)

 

3.कंप्यूटर और मोबाइल के इस्तेमाल को सीमित करें (limit your screen time)

 

4.स्मोकिंग से बचें (do not smoke)

 

5.बच्चों की तरह गेम्स खेलें (play games)

 

6. डांस करें (Health benefits of dancing)

 

7.पेंटिंग करें (health benefits of painting)

 

8.गाना गाएं या गाने सुनें (health benefits of singing and listening music)

 

9.हंसना सीखें (laughing benefits)

 

10.ज्यादा मत सोचें (stop overthinking)

 

तो, इस तरह से ऑनली माय हेल्थ की इस तन-मन  कैटेगरी में आप इन सभी चीजों के बारे में पढ़ेंगे, जो कि हमारे शरीर और मन से जुड़े हुए और और इसके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author