टॉप 8 सामान्य चीजे जो आपकी जान बचा सकती है

 

1) दर्पण 

दोस्तों आप भले ही दर्पण को एक मामूली सी चीज ही समझो मगर यह बड़े काम की चीज है। मानलो आप कभी किसी जंगल में खोजाओ तब यह दर्पण आपकी जान बचा सकता है कैसे वो हम आपको बताते है। जंगल में अगर आप कभी खो जाये तो बस आप किसी उची जगह को खोजिये जैसे पहाड़ या फिर ऊँचा पेड़, अब आप वहा चढ़ जाइये और दर्पण की मदद से सूर्य की रौशनी को आप चमकाइये। यह बड़ा ही कारगर उपाय है इससे आपकी जान बच सकती है क्युकी दर्पण से किया गया चमक कई मील दूर से भी नजर आ जाता है और हो सकता है की आपका यह संकेत कोई देख ले और पुलिस को यह बात बताके आपकी जान बचा ले। यह तो बात हुयी जंगल में खोने की अगर आप किसी कमरे में बंद हो और वहा खिड़की न हो बस कोई एकात छोटा सा झरोखा हो तो आप उसमे से आने वाली रौशनी से संकेत दे सकते है। अगर आपको कोई रस्सी से बांध कर रखा हो तो आप दर्पण के टुकड़े से उसे काट कर वहा से निकल सकते है। ये जो दर्पण है वह बड़े ही काम की चीज है इसलिए कम से कम एक छोटा दर्पण अपने पास जरुर रखे क्या पता आपके काम आजाये।

2) सिटी-

सिटी भी आपको दर्पण की तरह ही आपकी जान बचा सकती है अगर आप जंगल में फसे हो तो सिटी से हर एक मिनट में आवाज दीजिये हो सकता है की कोई आपकी आवाज सुनले और पुलिस को बुला लाये या फिर फारेस्ट पुलिस ही आपकी आवाज सुनले और आपको बचा ले। अगर आप किसी आग लगे बिल्डिंग में फसे हो तब भी यह सिटी आपकी जान बचा सकती है बस आप जहा पर फसे है उस जगह पर ध्यान रखते हुए सिटी बजाइए हो सकता है दमकल कर्मी आपकी आवाज सुनले और आपको बचा ले। ऐसे समय में आपको हिम्मत नही हारनी है बस आपको किसी तरह से बचे रहना है।

3)    लकड़ी-

लकड़ी आपकी जान कैसे बचा सकती है वह आपको स्वयं तय करना होगा। यह बात भी सही है की लकड़ी कैसी है यह उस पर भी निर्भर करता है। तो उसके लिए मान लेते है की आप किसी जंगल में फसे हुए है और आपको डर है की आप किसी जंगली जानवर का शिकार न बन जाये तो आप या तो बांस की लकड़ी खोजे या कोई ऐसी लकड़ी जो बिना टूटे बांस की तरह मुड जाती हो जिससे आप इसका धनुष बना सकते है और कुछ तीर भी जो आप संकट के समय में उपयोग कर पाए। मगर कई बार धनुष का निशाना चुक सकता है इसलिए इसे आप तभी बनाये जब आप निशाना लगा सकते हो नही तो उसके बदले आप एक लम्बा सा लकड़ी का टुकड़ा लेकर उसे एक तरफ से नुकीला करके उसे भाला बना लो क्यों कमसे कम भाला तो आप आसानी से चला पाओगे बाकि आपकी सोच पर निर्भर करता है की आप लकड़ी का इस्तेमाल कैसे करते हो। अगर शाम हो जाये तो जंगल में रात को तो नही चलना चाहिए तो आप लकडियो की मदद से आग जला लीजिये और एक छावनी भी बना लीजिये जो आपको सुरक्षित रखे।

4)    माचिस या लाइटर-

ये तो आप जानते ही है की आग इंसान का सबसे पुराना दोस्त है। इंसानों ने आग की मदद से पता नही कितनी चीजे बनाई है तथा इसी आग ने युगों से इंसान की सुरक्षा भी की है। जंगल ऐसी जगह जहा आग आपके लिए रात में पानी की तरह जरुरी है जैसे पानी के बिना हम नही जी सकते वैसे ही रात वो भी जंगल में आग के बिना सोच भी नही सकते है। इसलिए कमसे कम 2-3 माचिस के डिब्बे या 1-2 लाइटर अपने पास जरुर रखना चाहिए। क्युकी जंगल में रात का तापमान तेजी से गिरता है और आप जल्द ही ठण्ड के शिकार हो सकते है। आग आपको जानवरों से बचायेगी और धुआ आपको कीड़े और मच्छरों से बचायेगा। दिन में आप इससे जंगल में से संकेत बहार भेज सकते है जिससे आपकी जान बच सकती है। बाकि तो आप खुद ही समझदार है की आग से आप क्या क्या कर सकते है।

5)    नक्शा और कम्पस-

यह तो आपके पास होना ही चाहिए। जिस जंगल में आप जा रहे हो आपके पास उस जंगल का एक कागज का नक्शा होना चाहिए। मगर कागज के नक़्शे को आपको प्लास्टिक का कवर चढ़ाया हुआ होना चाहिए क्युकी जंगल में अगर कही गलती से नक्शा गिला हो गया तो आपके लिए मुसीबत हो सकती है। नक्शा कोई साधारण नक्शा न हो नक्शा ऐसा हो जो फारेस्ट ऑफिसर्स के पास होता है उस नक़्शे में विशेष जगहों को मार्क किया गया हो जिससे की अगर आप किसी एक विशेष जगह पर पहुच जाये तो आगे की दिशा आप कम्पस की मदद से ढूंढ सके। उस नक़्शे में दिशा सूचक भी होना चाहिए जिससे आप दिशा का मिलान कर सके।

6)    इलेक्ट्रोनिक का सामान-

इलेक्ट्रोनिक का सामान से मतलब यह है की वो सामान जो बिजली से चलती हो जैसे मोबाइल बेटरी, टोर्च, एलईड लाइट बल्ब, सोलर पेनल, वायरलेस, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सिग्नल जनरेटर इससे भी कही जादा चीजे है जो आप कही घुमने जाते वक्त ले जा सकते है। ये साड़ी चीजे आपके बड़े काम आ सकती है। जैसे अगर कही आपको मोबाइल सिग्नल मिल जाए तो आप लोकेसन की मदद से बच सकते है। अगर आपके पास वायरलेस है तो आप उसके चैनल को बदल कर देख सकते है की अगर कोई दूसरा वायरलेस आपके आसपास हुआ तो सिग्नल पकड़ ले या फिर फारेस्ट ऑफिसर को आपका सिग्नल मिल जाए। सोलर पेनल आपकी बैटरी चार्ज करदेगा और इससे आप रात में अपने टोर्च का उपयोग कर पाए।

7)    छोटे-छोटे पत्थर और रंगों का इस्तेमाल-

दोस्तों आपको ये सुनने में बड़ा ही अजीब तरीका लगे मगर इससे भी आपकी जान बच सकती है। इसके लिए बस आपको सोचना होगा। छोटे-छोटे पत्थरो और रंगों की मदद से ऐसी कलाकृति बना कर आगे बढ़ते हुए संकेत छोड़ते जाइये। जादातर इलाको में फारेस्ट विभाग वाले पेट्रोलिंग के लिए जाते रहते है अगर किसी ने यह संकेत देख लिया तो हो सकता है की वो आपको खोज ले इसके लिए आप ये तरीका आजमां सकते है। सबसे पहले छोटे-छोटे पत्थरो की मदद से एक तीर जैसा निशान बनाइये और उस पर रंग को छिड़क दीजिये तथा उसके निचे बचाओ या फिर मदद की गुहार का कोई संकेत लिख कर अपना नाम लिख दीजिये। जिससे देखने वाले समझ जायेंगे की आप खतरे में है और आप बच सकते है।

8)    रस्सी-

रस्सी के बारे में तो आप जानते ही होंगे यह लघभग हर जगह उपयोग में लायी जाती है इसलिए यह बड़ी ही उपयोगी वास्तु में से एक है अगर आप कही घुमने जा रहे है तो आपको कम से कम दो तरह की रस्सी पकडनी ही चाहिए जिसमे एक प्रकार है पतली बांधने वाली रस्सी जिससे आप अपना टेंट बना सकते है, या मछली पकड़ सकते है, या फिर लकडियो को बांध कर उसका गट्ठा बना कर उपयोग कर सकते है। दूसरा प्रकार है थोड़ी मजबूत रस्सी जो आपका वजन उठा पाए जिससे की आप की जगह चढ़ पाए या आसानी से उतर पाए। रस्सी प्राचीन काल से ही इंसानों के बड़े ही काम आती रही है इसके बिना तो आप घुमने के बारे में सोच ही नही सकते है।

 तो इसके साथ ही हम आप से विदा लेते है और मिलते है अगली बार एक नये विषय के साथ हमारे आर्टिकल को पढने के लिए धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author