टॉप 6 सेल्स बिज़नेस में सक्सेस के लिए टिप्स

1. सिर्फ वही बेचो, जो आप खुद खरीदो :

हम सेल्स में बहुत सरे प्रोडक्ट बेचते है। लेकिन क्या आप वो बेच रहे हो, जो आप खुद खरीदेंगे? क्या आप वह प्रोडक्ट और वही चीज़ उसी किमंत पर खरीदोगे, जिस कीमत पर आप बेच रहे हो?

अगर आप अपनी प्रोडक्ट से खुद ही convince नहीं हो और आप खुद ही नहीं खरीदोगे। तो सेल्स में आप सबसे बड़ी गलती यही करते हो। आप खुद ही convince होते नहीं हो और सामने वाले को कन्विंस करने की कोशिश करते हो वहा पे आपका कॉन्फिडेंस काम हो जाता है। क्योंकि जो चीज़ हम खुद खरीदेंगे, हम खुद यूज़ करते है, खुद इतने satisfy है तो अंदर से आवाज आती है।

लोग कभी कभी कुछ भी बेचने लग जाते है उसमे सामने वाले का फायदा है नहीं है यह नहीं देखते। हमें सिर्फ वही बेचना है जिसमे सामने वाले का फायदा हो। सेल्स रिलेशनशिप बिज़नेस है। हमे सिर्फ एक बार ही चीज़ नहीं बेचनी है, हमे रिलेशनशिप बनानी है, हमें बार-बार बेचना है, हमें उससे रेफ़रेन्स भी लेना है।

2. Pre-existing skill-set: 

सेल्स करने से पहले, बिज़नेस करने से पहले एक skillset  आपके पास होना ही चाहिए। अगर आप कोई बिज़नेस बेच रहे हो या कोई प्रोडक्ट बेच रहे हो, तो आपको उस चीज़ के बारे में पूरा नॉलेज होना चाहिए।

अगर आप कार बेच रहे हो, तो आपको गाड़ी के बारे में सबकुछ पता होना चाहिए। 

आप जो प्रोडक्ट बेचना चाहते हो, अगर आपको उस प्रोडक्ट के बारे में सबकुछ पता है, कॉम्पिटिशन के बारे में पता है, जो आप फ्यूचर में बिल्ड करना चाहते हो उसके बारे में पता है, अगर ऐसा होता है तो लोगो को आप पे भरोसा आता है की इस बंदे को इस प्रोडक्ट के बारे में सब कुछ पता है। और किसी ने एक बार आप पर भरोसा किया, तो फिर आपका सेल्स का प्रोसेस आसान हो जाता है। 

 

3. Follow up:

सक्सेस आपकी follow-up में छूप के बैठी है। का मतलब होता है की एक बार presentation देके दूसरी बार बात चित करना, दुबारा client से मिलना, दोबारा क्लाइंट से बात करना। एक बार में प्रेजेंटेशन देके सेल्स नहीं हो जाती है। 90 % केस में लोग एक बार में नहीं खरीदते। उसके लिए follow-up करना करना पड़ता है। तो अगर आप हार्डकोर सेल्स प्रोफेशन में है तो आपको यह समझना पड़ेगा की follow-up करना बहोत जरूरी है। जनरली आपको 5 बार follow-up करना चाहिए। अगर आप किसी को सच में कन्विंस करना चाहते हो की वह आपकी प्रोडक्ट खरीद ले, तो आपको 5 बार follow-up करना जरूरी है।

आप कोई opportunity रहे हो या कोई प्रोडक्ट सेल कर रहे हो, या फिर इंटरव्यू के लिए जाते हो, follow-up जरूरी है। अगर आप इंटरव्यू देने जाते हो तो एक बार इंटरव्यू देके आ गए, नहीं चलेगा। अगर आपको सिलेक्शन चाहिए , तो दोबारा बात कीजिये। HR को दोबारा कॉल कीजिये। तभी आपको सिलेक्शन मिलेगा।

आपका नाम सामने वाले के दिमाग में जितनी बार जायेगा, उतनी बार उसे याद आएगा की आप क्या सेल करना चाहते हो। इस तरह से आप 5 बार follow-up करते हो, तो आपके चान्सेस बहूत ज्यादा बढ़ जाते है सेल्स को क्लोज करने में।

4. You need to understand your customer:

सेल्स में लोग सिर्फ बोलते रहते है। प्रोफ़ेशनल नहीं रहते, सिर्फ अपनी प्रोडक्ट के बारे में बताना शुरू कर देंगे की सर, इसकी ये है....यह फायदा है.... इसमें यह है...वोह है। पर पॉइंट यह है की सामने वाला वो खरीदना ही नहीं चाहता जो तुम बेच रहे हो। वो तो अपनी प्रॉब्लम का सोल्युशन चाहता है।

उदाहरण : अगर किसी को अच्छे केमेरा वाला फ़ोन चाहिए, तो वो दुकान में जाता है और दूकानदार उसे फ़ोन के बारे और कुछ बताने है। की इसमें 5G है और इसकी रेम अच्छी है। लेकिन क्लाइंट को अच्छे केमेरे से मतलब है, तो शायद वह वो फ़ोन नहीं खरीदेगा।

तो आप कस्टमर को नहीं समझोगे और कुछ भी बोलना शुरू कर दोगे, तो तो उस केस में सेल नहीं होगा। सेल्स बढ़ाने के लिए आपको सामने वाले की जरूरत को समझना पड़ेगा और वो आपको बात-चित से पता चलेगा। तो आपको अपने कस्टमर को समजना बहुत जरुरी है, सेल्स बढ़ने के लिए।

5. Expand your goal:

अगर आपको सेल्स बिज़नेस में कामयाबी चाहिए, बड़ी कामयाबी चाहिए तो आपको अपने माइंड को expand करना पड़ेगा, अपने गोल्स को बड़ा करना पड़ेगा। अपने टारगेट को बड़ा बनाओ। आपके अंदर अनलिमिटेड कैपेसिटी है। तो हमेंशा बड़ा सोचो, गोल बड़ा बनाओ।

आपको एक daily, weekly, monthly, yearly टारगेट बनाने है। इसके लिए आपको बड़ा सोचना पड़ेगा। आपका टारगेट बड़ा होना चाहिए,तभी तो आप जायदा सेल कर पाओगे। 

 

6. Give your 100%:

 

अगर आपको सेल्स में बहोत बड़े रिकार्ड्स कायम करने है तो हार्ड वर्क बहोत जरूरी है। हार्ड वर्क से ज्यादा जरूरी है स्मार्ट वर्क। आपको अगर सक्सेस चाहिए तो आपको 100 % से भी ज्यादा देना पड़ेगा। 

सेल्स में आगे बढ़ने के लिए आपको पर्सनालिटी एंड स्किल्स - दोनों की जरूरत है। आपका dressing सेन्स, बॉडी language, आपका बात करने का तरीका - ये सब बहोत ही important है। इन सब छोटी-छोटी बातो का आपके क्लाइंट पे बहुत पॉजिटिव इम्पेक्ट होता है। आपको इस पर काम करना पड़ेगा। 

 

सेल्स में आगे बढ़ने के लिए 100 % देना सीखना पड़ेगा। तभी आप सक्सेस पा सकोगे। अगर आप 100 % से भी ज्यादा देते हो, तो आप दुनिया के 0.01 % लोगो की category में आ जाओगे। दुनिया में 99.99 % ऐसे लोग है जो अपना 100 % या फिर उससे काम देते है। और सिर्फ 0.01 % लोग है जो 100 % से भी ज्यादा देते है, और वो बहोत ही अमीर है, सक्सेसफुल है अपनी लाइफ में। 

 

आपको सबसे पहले ऐसी प्रोडक्ट या चीज़ बेचनी है जो आप खुद खरीदना चाहते हो, तभी आप confidence के साथ वो चीज़ सेल कर पाओगे। आपके पास इस चीज़ या प्रोडक्ट का सारा नॉलेज होना जरूरी है। आपको एक बार कस्टमर से बात करने के बाद follow-up लेना है 5 बार। और आपको अपने कस्टमर को समझना है की वो क्या चाहता है आपसे। और उस हिसाब से आपको सेल करना है, इस तरह से आपका सेल आसान हो जायेगा। इस के बाद अगर आपको १००% सक्सेस चाहिए तो आपको अपने टारगेट बड़ा करने पड़ेंगे। तभी आप आपने बिज़नेस में आगे तक जाओगे।

आपको १००% देना पड़ेगा।  अगर आप इस तरह से अपना बिज़नेस, opportunity, प्रोडक्ट या सर्विस सेल करते हो, तो आपको सेल्स के बिज़नेस में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पायेगा। 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.