टॉप-5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट 2021

हम सभी जानते हैं कि दुनिया भर में खेलों के प्रति लोगों की दीवानगी बहुत है। हर देश में कोई न कोई ऐसा खेल है, जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल फुटबॉल है और उसके बाद क्रिकेट दूसरे स्थान पर आता है। दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। एशिया की बात करें तो लगभग सभी देशों में क्रिकेट खेला जाता है और बहुत पसंद किया जाता है।

भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है। भारत में क्रिकेट को सिर्फ खेल नहीं समझा जाता बल्कि एक धर्म की तरह इसकी पूजा की जाती है। ऐसे में क्रिकेट में अपना नाम कमाने वाले खिलाड़ियों पर पैसों की खूब बरसात होती है। आज हम इस आर्टिकल में 2021 के उन पांच सबसे अमीर क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है।

1.सचिन तेंदुलकर 

-  870 करोड़

   

 

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 'क्रिकेट के भगवान' हैं। क्रिकेट के हर रिकॉर्ड में उनका नाम जरूर होता है। 2021 में सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने ऑन और ऑफ-फील्ड काम दोनों के जरिए बहुत पैसा कमाया है। बता दें कि वह फिलिप्स, ब्रिटानिया, वीज़ा, बीएमडब्ल्यू, पेप्सी, ल्यूमिनस, एडिडास, कैनन, कैस्ट्रोल जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांडों के साथ जुड़े रहे हैं।  

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने खेल के दिनों में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज थे। मास्टर ब्लास्टर का नाम साल 2021 में सबसे अमीर क्रिकेटर्स की सूची में पहले स्थान पर है। उनका मुंबई में सुपर स्पेशियस और आलीशान घर है, जिसकी कीमत 38 करोड़ रूपए है।सचिन तेंदुलकर के इस सपनों के महल में पांच मंजिलें हैं, जिसमें सबसे ऊपर वे अपनी पत्नी अंजलि के साथ रहते हैं, जबकि दूसरी मंजिल में उनके बच्चे रहते हैं। वहीं, पहली मंजिल उन्होंने अपने मेहमानों के लिए रखी है। साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर उनकी सभी ट्रॉफी हैं।

सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। 34,000 से अधिक रनों के साथ, सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।सचिन तेंदुलकर को लोग 'क्रिकेट का भगवान' मानते हैं  | इन पर भगवान कुबेर की  भी जबरदस्त कृपा बनी हुई है इनके पास इतने विज्ञापन और स्पॉन्सर हैं, जिससे इनकी कमाई अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले ज्यादा होती है |

 

2.एमएस धोनी

-  840 करोड़

    

      इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं। जिनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये है। वह रीबॉक, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेयस जैसे इंटरनेशनल ब्रांडों से जुड़े रहे हैं। धोनी के अन्य एंडोर्समेंट ब्रांडों में स्निकर्स, गोएड्डी, ओरिएंट, गल्फ ऑयल और बहुत कुछ शामिल हैं। उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया में 100  सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था। बता दें कि वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में एकमात्र कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2007, ICC ODI वर्ल्ड  कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी। 

यह केवल भारत की 1.3 बिलियन आबादी के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि बहुत से लोगों के लिए क्रिकेट देखना शुरू करने का कारण भी रहा है। है।  धोनी ने ISL की चेन्नईयिन FC की टीम में भी निवेश किया है और 'Se7en' नाम से अपने फैशन ब्रांड के मालिक भी हैं। . माही दुनिया के ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब अपने नाम किये है. क्रिकेट में धाक जमाने वाले माही फैशन, ग्लैमर और विज्ञापन में भी अपना झंडा गाड़ चुके हैं |

 

3.विराट कोहली

 

-  696 करोड़

    

         इस सूची में विराट कोहली (Virat Kohli ) एकमात्र खिलाड़ी हैं जो इस समय खेल रहे हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू दिन--दिन बढ़ती जा रही है, वो दिन दूर नहीं जब वह इन सभी से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 696 करोड़ रुपये है। वह प्यूमा, ऑडी, एमआरएफ, कोलगेट-पामोलिव, टिसॉट जैसे कुछ ब्रांडों से भारी राशि कमाते हैं। इसके अलावा, उनके पास WROGN नाम से अपनी खुद का क्लोदिंग ब्रांड भी है जो ऑनलाइन स्टोर्स पर काफी पॉपुलर हैं। कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फोर्ब्स 2020 की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। 

 कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में एक शानदार 7171 वर्ग फुट का अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रूपए की है।2015 में, उन्होंने ऑडी इंडिया के साथ 5 करोड़ का अनुबंध किया। 2018 में, वह विश्व प्रसिद्ध परिवहन कंपनी, उबर के ब्रांड एंबेसडर भी बने। कोहली आईएसएल की फुटबॉल टीम के भी मालिक हैं | कोहली अपनी शूटिंग के लिए रोजाना करीब 1 मिलियन डॉलर चार्ज करते हैं |भारतीय कप्तान ने 10,000 से अधिक की अविश्वसनीय औसत के साथ 59.5 से अधिक एकदिवसीय रन बनाए हैं।

 

 

4.रिकी पोंटिंग

 

- 492 करोड़

  पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम क्रिकेट इतिहास के सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एकदिवसीय विश्व कप का खिताब दो बार अपने नाम किया था। पोंटिंग संन्यास लेने के बाद कमेंट्री करते थे। हालांकि, अब वे ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम के सहायक कोच हैं और साथ ही आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के पद पर हैं।

रिकी पोंटिंग का नाम ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल है। उनकी साल 2021 में कुल संपत्ति 492 करोड़ रूपए की है। पोंटिंग कई बड़े ब्रैंड एंडोर्समेंट करते हैं, जिसमें वाल्वोलिन, एडिडास, रेक्सोना और कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 46 साल के पूर्व कप्तान का मेलबर्न में ब्राइटन के अपस्केल गोल्डन माइल में एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम शनफोर्ड मेंशन है। इसकी कीमत 69 करोड़ 8 लाख रूपए है। उनके इस घर में एक निजी थिएटर, एक पूल, एक बिलियर्ड रूम और एक टेनिस कोर्ट बना है।

 रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने अपने 27,000 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 560 से अधिक रन बनाए हैं।पोंटिंग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक मिलियन डॉलर का वेतन दिया जाता था और विज्ञापनों के माध्यम से लगभग 4 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष कमाए जाते थे। उनकी लोकप्रियता और शानदार क्रिकेट करियर ने उन्हें चैनल 9 के लिए एक बहुत लोकप्रिय कमेंटेटर बना दिया।

 

 

5.ब्रायन लारा

 

-  454 करोड़

 वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने साल 1990 से लेकर 2007 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक किंग की तरह दबदबा बनाकर रखा था। उन्होंने कई मुकाबलों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। लारा को ‘प्रिंस ऑफ पोर्ट ऑफ स्पेन’ के नाम से भी जाना जाता है।

इस पूर्व कैरेबियाई ने अपने खेल के दिनों में बहुत पैसा कमाया था और साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 454 करोड़ रूपए है। इसके साथ ही ब्रायन लारा का त्रिनिदाद में एक शानदार घर भी है। क्रिकेट के अलावा वे गोल्फ भी खेल चुके हैं। 52 साल के महानतम खिलाड़ी के विज्ञापनों की बात करें तो तेंदुलकर की तरह लारा भी लंबे समय से टायर ब्रांड MRF से जुड़े रहे थे। MRF ने ब्रायन लारा को एक चौंका देने वाली राशि का भी भुगतान किया था।
  

क्रिकेट के साथ ही उन्होंने गोल्फ से भी पैसा कमाया। सचिन की तरह वह भी लंबे समय से टायर ब्रांड एमआरएफ से जुड़े है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की अर्थव्यवस्था के उत्थान में एक प्रमुख भूमिका निभाई क्योंकि उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन और बढ़ती लोकप्रियता ने बहुत सारे प्रायोजकों को आकर्षित किया। 

 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Read My Articles