जिंदगी में हमेशा खुश रहने के लिए 10 बेहतरीन उपाय

खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए

दोस्तों धन कमाने के लिए हम तरह-तरह की कलााएं सीखते हैं, कई तरह के हुनर सीखते हैं फिर हम जिंदगी जीने का हुनर क्यों नही सीखते। जो कि जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। याद रखना जिंदगी जीना भी एक कला है। जिंदगी में वहीं इंसान खुश रह सकता है जो यह कला जानता हो। वही व्यक्ति जिंदगी के हर पल का आनंद ले सकता है क्योंकि वह जानता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है। हर इंसान में हर चीज में कुछ ना कुछ कमी जरूर है। इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनके पैर नहीं है, किसी के हाथ नहीं है, किसी की आंखें नहीं है, कोई सुन नहीं सकता तो कोई बोल नहीं सकता। किसी के पास दो वक्त के लिए भोजन में नहीं है तोतो किसी के पास भोजन करने के लिए वक्त ही नहीं है। अगर आपके पास इनमें से कुछ भी है, तो समझ लीजिए कि आप कम से कम इन सब लोगों से तो बेहतर है।हमेशा खुश रहने वाले लोग जानते है कि संघर्ष का नाम ही जिंदगी इसलिए वे समस्याओं से विचलित नहीं होते। वे समस्याओं में भी खुश रहने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेते है।

दोस्तों जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है कि कब क्या से क्या हो जाए। किसी को कुछ पता नहीं है कि उसका आने वाला पल कैसा होगा। ना जाने कौन सा दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। तो क्या आप चाहते हैं कि आपका आखिरी वक्त रोते हुए बीते। आपका आखिरी समय चिंता करते हुए बीते। एक बात हमेशा याद रखना। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दुनिया का कोई भी दुख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं रख सकता। दुनिया की कोई भी ताकत आपको खुश रहने से नहीं रोक सकती।

अब हम आपको जीवन में हमेशा खुश रहने के लिए नीचे 10 टिप्स बता रहे हैं। आप इन्हें अपनी जिंदगी में अपनाकर हमेशा खुश रह सकते हैं।

1)बुरी यादों को भूलना सीखें प्रत्येक मनुष्य के जीवन से अच्छी और बुरी यादें जुड़ी रहती है। मनुष्य का स्वभाव है कि वह अच्छी यादों को तो भूल जाता है लेकिन अतीत की बुरी यादों को भूल नहीं पाता जो उसके दुख का कारण बनती है। अपने प्रियजनों से जुदाई, किसी के द्वारा किया गया बुरा बर्ताव,अतीत का गुजरा हुआ बुरा वक्त,या अपने साथ किए गए धोखे को लोग जिंदगी भर याद रखते हैं। जबकि हमें ये समझना चाहिए कि जो बीत गया सो बीत गया। अब उसे बार-बार याद करने से कोई लाभ नहीं है इसलिए जो बीत गया उसे ईश्वर की मर्जी समझ कर स्वीकार कर लेना चाहिए।

2)खूबसूरत पलों को याद करें जिंदगी में जब भी मन उदास हो आप अपने अतीत की खूबसूरत पलों को याद कीजिए। जैसे कोई बचपन की शरारत, दोस्तों-यारों के साथ की गई मस्ती, किसी के साथ बिताया हुआ कोई खूबसूरत पल, या किसी मूवी के मनोरंजक सीन को याद कीजिए। आपके उदास चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाएगी।

3)हमेशा अपने दिल की सुने आजकल के प्रतिस्पर्धा के दौर में लोगों ने अपने दिल की आवाज को कहीं गुम दिया है। आजकल अधिकांश लोग किसी काम को मजबूरी में कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उस काम से पैसा मिलता है। पुछो तो कहते हैं कि क्या करें मजबूरी है। दरअसल समझौता हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। याद रखें मज़बूरी में आप जिंदगी को बिता सकते हैं। जिंदगी को जी नहीं सकते इसलिए जीवन में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल की आवाज जरूर सुनें। वरना आप चाहें कितने भी कामयाब हो जाएं, आपको आत्मसंतुष्टि नहीं मिल पाएगी।

3)किसी से उम्मीद ना रखें अगर आप जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो दुसरो से उम्मीद रखना छोड़ दें क्योंकि हर बार आपकी उम्मीदों पर हर कोई खरा नहीं उतर सकता और उम्मीदें जब टूटती है तो क्रोंध, घृणा, ईष्र्या, दुःख और अविश्वास का माहौल उत्पन्न होता है। जो आपके जीवन में दुख और निराशा भर देता है। इसलिए लोगों से उम्मीदें करना छोड़ दें और खुद पर विश्वास करें।

5)हमेशा खुशियां बांटे आपने भी सुना होगा की खुशियां बांटने से बढ़ती है। तो अगर आप भी हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो आज से ही खुशियां बांटना शुरू कीजिए। लोगों की मदद कीजिए उनके जीवन में खुशियों के रंग भरिए। इससे आपको अंदर से खुशी तो मिलेगी ही उसके साथ आपको लोगों की दुआएं और ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलेगा। याद रखें आप दुनिया को जो भी देते हैं वह दुगुनी होकर आपको रिटर्न मिलती है।

5)नजरअंदाज करना सीखें दुनिया में हर प्रकार के लोग रहते हैं अच्छे भी और बुरे भी । अच्छे लोग खुशी देते हैं और बुरे लोग आपको अनुभव। कुछ लोग ऐसे होते हैं बात भी बात हर किसी की निंदा करते रहते हैं। दरअसल यह लोग मानसिक विकृति के शिकार होते हैं। वे चाहते हैं कि जैसे वे खुश नहीं है वैसे और कोई भी खुश ना रहें, इसलिए हर समय नकारात्मक बातें करते रहते हैं। ऐसे लोगों से उलझने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए।

7)अपनी तुलना दूसरों से ना करें कहा जाता है कि इंसान अपने दुखों से इतना दुखी नहीं होता जितना कि वह दुसरो के सुखों को देख कर होता है। जो लोग हमेशा दुसरों से अपनी तुलना करते हैं। इसलिए वे हमेशा दुखी रहते हैं। ऐसे लोग केवल अपना ही नहीं बल्कि ईश्वर का भी अपमान करते हैं। क्योंकि ईश्वर ने हर इंसान को अलग अलग गुणों से अलंकृत किया है। अतः आपको अपनी तुलना किसी और से करने के बजाय अपनी खुबियों को पहचान कर, उसे विकसित कर खुद को बेहतर बनाना चाहिए।

8)लोगों में अच्छाइयां ढूंढे हर समय हर किसी में बुराई ढूंढने के बजाय लोगों में अच्छाई ढूंढे क्योंकि हर बार हर इंसान उतना बुरा भी नहीं होता जितना हम समझते हैं। वक्त या परिस्थिति की वजह से कोई हमें इंसान बुरा लगता है परंतु यह भी हो सकता है कि आज जो इंसान आपको बुरा लग रहा हो कल वह आपको अच्छा लगने लगे। किसी में बुराई ढूंढते समय याद रखें की बुराइयां आप में भी है। इसलिए जैसे आप खुद की गलती को माफ कर देते हैं। इसी तरह दूसरों की गलती को भी गलती समझे और उन्हें माफ कर दें। अगर किसी व्यक्ति में कुछ बुराई है तो कुछ अच्छाई भी है इसलिए लोगों में बुराईयां ढूंढने से बेहतर है कि हम लोगों में अच्छाई ढूंढे। तभी आप हमेशा खुश रह पाएंगे।

9)खुद की केयर करें भौतिक सुखों के संसाधन जुटाने में इंसान इतना मशगूल हो गया है कि वह खुद का ख्याल रखना भी भूल गया है। ना वक्त पर खाना और ना वक्त पर सोना। बस हर घड़ी पैसा पैसा पैसा। इंसान पहले तो पैसा कमाने के लिए अपना स्वास्थ्य खो जाता है और फिर उसी स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए अपने पैसे खो देता है। इस तरह इंसान अपना स्वास्थ्य पैसा और खुशी तीनों खो देता है। इसलिए पैसा कमाने के साथ-साथ अपना ख्याल भी ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए कहा जाता है ' health is wealth' यानी स्वास्थ ही धन है। जीवन में हमेशा खुश रहने के लिए आपका निरोग रहना सबसे जरूरी है।

10)मनोरंजन भी जरूरी है जीवन एक सफर है और उस सफर में चलते-चलते कभी-कभी इंसान ऊब जाता है इसलिए डेली रूटीन से बाहर निकलकर कभी-कभी मनोरंजन भी कर लेना बुरा नहीं है। जब भी आपको जीवन में नीरसता का एहसास हो तो समझ लीजिए कि आपके मन को रंजन की जरूरत है। तब आप सभी काम भुल कर थोड़ा मनोरंजन करें । अपना पसंदीदा संगीत सुनें, कोई मुवी देखें, प्रियजनों के साथ कुछ वक्त बिताए, कुदरत के साथ वक्त बिताएं,या अपनी किसी शौक को पूरा करें।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author