गुड़ और चने को एक साथ खाने से आपकी बॉडी बनेगी स्ट्रॉन्ग

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं, साथ ही तंदुरुस्त भी रहना चाहते हैं तो डाइट में गुड़ और चने को शामिल करें। गुड़ और चने में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है, इसके लगातार सेवन से कब्ज, गैस और अपच से निजात मिलती है। गुड़ और चने में मौजूद आयरन बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। भुने हुए चने में आयरन के साथ ही प्रोटीन भी मौजूद होता है। नाश्ते में गुड़ और चने का सेवन आपको पूरा दिन एनर्जी देगा, साथ ही कई समस्याओं का भी उपचार करेगा। आइए जानते हैं कि गुड़ और चने का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

घर में जब कोई बीमारी से ठीक होता है तो बड़े बुजुर्ग अक्सर उन्हें गुड़ चना खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि बीमारी से ठीक होने के बाद किसी भी व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती है। बुजुर्गों द्वारा गुड़ चना खाने को इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे खाने से शरीर में स्फूर्ति आती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट के अलावा अन्य कई पौषक तत्व शामिल होते हैं। गुड़ को खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। और साथ ही चने में भी काफी मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी के साथ ही कई तत्व मौजूद होते हैं।

 

खून की कमी दूर करता है

 

गुड़ और चने का सेवन बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। एनिमिया से पीड़ित लोग रोज़ाना इसका सेवन करें तो उनकी बॉडी में खून की कमी का उपचार होगा। गुड़ और चना बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाएंगा, साथ ही बॉडी में ताकत भी देगा।

 

 

बॉडी में आयरन और प्रोटीन की भरपाई करेगा

 

गुड़ में अधिक मात्रा में आयरन होता है, जबकि भुने चने में आयरन के साथ ही प्रोटीन भी होता है। अगर आप गुड़ और चने को मिलाकर खाएंगे तो आपकी बॉडी में आयरन और प्रोटीन की कमी पूरी होगी, साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की भी आपूर्ती होगी।

 

बॉडी को एनर्जी देंगे

 

गुड़ और चने का सेवन करने से बॉडी को आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति होती है। दरअसल, शरीर में जब आयरन अवशोषित होता है तो ऊर्जा का संचार होता है, जिसकी वजह से आपको थकान और कमजोरी नहीं लगेगी। 

 

 

हड्डियां मज़बूत करेगा

 

उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन करें।

 

दिल को सेहतमंद रखेगा गुड़ और चना

 

गुड़ और भुने चने का सेवन दिल को सेहतमंद रखने के लिए भी जरूरी है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जो हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। इसके सेवन से वज़न भी कंट्रोल रहता है।

 

 

कब्ज और एसिडिटी का बेहतरीन इलाज है

 

कब्ज और एसिडिटी की समस्या का बेहतरीन उपचार है गुड़ और चने का सेवन। अगर आप भी इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो डाइट में गुड़ और भुने चने को शामिल करें। इसके सेवन से डाइजेशन ठीक रहता है साथ ही आपकी बॉडी हेल्दी भी रहती है।

शरीर के लिए औषधि से कम नहीं गुड़-चना

यह बात तो हर कोई जानता है कि भूना हुआ चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन भूने हुए चने के साथ यदि थोड़ा सा गुड़ भी खाया जाए तो यह शरीर के लिए एक औषधि जैसे काम करता है और शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। गुड़ व चने को प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

दूर होती है शारीरिक कमजोरी

गुड़-चना यदि साथ में खाया जाता है तो एनीमिया रोग से बचा जा सकता है। महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। मासिक माहवारी के चलते महिलाओं में तो यह एक आम समस्या है। ऐसे में उन्हें शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए रोज गुड़-चना का सेवन तो जरूर करना चाहिए।

 

आयरन और प्रोटीन का लाजवाब गठबंधन है गुड़-चना

गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन और भूने हुए चने में आयरन के साथ प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में प्रोटीन मदद करता है और गुड़ शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा निरंतर बनी रहती है। शरीर कमजोर नहीं पड़ता और नित्य दिनचर्या में स्फूर्ति बनी रहती है।

 

 

हड्डियों को भी मजबूत करता है गुड़-चना

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी रोजाना एक मुट्ठी चना और गुड़ का सेवन करना चाहिए। 40 साल की उम्र के बाद शरीर में हड्डियां कमजोर होने लगती है और इनका क्षरण होना शुरू हो जाता है। यही कारण है कि शरीर में जोड़ों से संबंधित दर्द भी शुरू हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए भी रोज गुड़-चना जरूर खाना चाहिए।

 

दिल को सेहतमंत रखता है गुड़-चना

गुड़-चना दिल को लंबे समय तक सेहतमंद रखता है। गुड़ चना में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को रोकता है। इसके अलावा गुड़-चना शरीर में बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करके रखता है। इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

 

कब्ज के मरीज जरूर खाएं गुड़-चना

खराब पाचन के चलते अधिकांश लोगों को कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं। पेट से जुड़ी तमाम परेशानियों में यदि रोज गुड़-चना खाना जाए तो इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, भुना हुआ चना न केवल पाचन बल्कि हार्ट के लिए भी अच्छा है। इसे गुड़ के साथ खाया जाए तो कई शरीर को अंदरूनी मजबूती देता है ।

1.चेहरा पर निखार

गुड़ और चने से त्वचा में निखार आता है।

मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेंगे।

2. मसल्स बनाने के लिए

गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।

 

3. वजन कम

गुड़ और चने को एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है।

कई मर्द वजन कम करने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. दिमाग तेज 

गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

5. दांत मजबूत 

इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतो के लिए काफी फायदेमंद है।

इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

6. हार्ट के लिए 

जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है। उनके लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद है।

इसमें पोटाशियम होता है जो हार्ट अटैक होने से बचाता है।                                                                                            दोस्तो आज हमने आपको गुड और चने के  फायदे और लाभ बताए पर आपको पता ही होगा की किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा करना हानिकारक हो सकता है आप सभी स्वस्थ रहे अपने परिवार का ख्याल रखे और निरंतर चने गुड का सेवन करते रहे । धन्यवाद !

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
Shubham jha - Oct 14, 2021, 3:38 AM - Add Reply

Good

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author

Hard working man