खुश कैसे रहें ?

                                                                        खुश कैसे रहें ?

 

            आजकल हमारे जीवन में इतनी परेशानियां है की हम खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते। खुशियाँ हमारे चारों और है पर हम उन्हें समझ ही नहीं पाते, हमें ज़रूरत है बस अपनी ख़ुशियों को पहचानने की उनको हसकर गले लगाने की। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने व अपने आस पास के लोगों के जीवन में खुशियाँ ला सकते हैं। 

 

 1. बुरे लोगों व बुरी चीज़ों से दूर रहकर 

 

     सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है की आपके आस पास रह रहे लोगों में कौन आपका अपना है और कौन नहीं। अक्सर ऐसा होता है हम जिन लोगों के बीच रहते हैं वही लोग हमारी मायूसी का कारण होते हैं। आप यह समझे की कौन आपकी ख़ुशी में खुश होता है और कौन नहीं।  ऐसे लोगों की संगत से हमेशा दूर रहें जो आपको हमेशा निचा दिखाते हैं या आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। क्योकि ऐसे लोग आपको आगे बढ़ता देखकर कभी खुश नहीं होंगे इसलिए वो ऐसी बातें करेंगे जिनसे आप मायूस हो जाओ और कुछ न कर पाओ। आपको बस ऐसे लोगों को समझकर उनसे दूरी बनानी है और अगर आप उनसे दूर नहीं रह सकते जैसे उनसे आपका रोज़ का मिलना होता ही है तो आप उनकी बातो को अनसुनी करना शुरू करदें। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देना। बस आपको यही करना है यकीन माने ऐसा करने से आपके जीवन पर बहुत असर पड़ेगा। इसके अलावा बुरी चीज़ें जैसे शराब का सेवन, जुआ खेलना इन सब बुरी आदतों से भी दूर रहें। इन सब बुरी आदतों की वजह से आज हमारे देश का बड़ा हिस्सा परेशानीयों में घिरा है। 

 

2. समय की बचत करके 

 

     आजकल के लोग बहुत सी चीज़ों पर अपना समय व्यर्थ करते हैं जो उनके और उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता। जैसे कुछ लोग घंटों-घंटों गेम्स खेलने या फिल्में देखने में लगा देते हैं इनसे उनकी चिंता या परेशानी कम तो नहीं होती बल्कि ज़्यादा टीवी या मोबाइल देखने से उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सबसे अच्छा और सही तरीका यही है की आप अपना समय सही जगह उपयोग करें। जैसे अपने परिवार को समय दें अगर आपके बच्चे हैं तो उनको समय दें, उनके साथ खेलें। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएं या बाहर खाना खाने जाएं। अपने समय का सही जगह इस्तेमाल करें इससे आपको और आपके परिवार को दोनों को ख़ुशी मिलेगी। 

 

3. मन को हमेशा शांत रखें 

 

     खुश रहने के लिए सबसे ज़रूरी है की मन का शांत होना। अपने मन को हमेशा शांत रखें। किसी के कुछ भी कहने पर अपना आपा न खोएं।  अपने गुस्से पर हमेशा काबू रखें। यदि कोई आपसे कुछ कह रहा है तो पहले उसकी बात को ध्यान से सुनें फिर उसे शान्ति से जवाब दें। यकीन माने ऐसा करने से आप खुद में बदलाव व ख़ुशी अनुभव करेंगे। इसके अलावा और भी बहुत से तरीके हैं जिससे आप अपने मन को शांत रख सकते हैं। जैसे मैडिटेशन करके व ध्यान लगाके, ये सबसे अच्छा तरीका है कुछ समय बाहरी दुनिया से ध्यान हटाकर शांत मन से बैठने का। आप अपनी पसंद का संगीत भी सुन सकते है या अपनी मनपसंद की कोई अच्छी किताब भी पढ़ सकते हैं। ये सब अपनाकर भी आप मन को शांत रख सकते हैं। 

 

4. खुद पर विश्वास रखें 

 

     हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखें। खुद से कहें की आप ये कार्य कर सकते है व सबसे अच्छा कर सकते हैं। कभी भी खुद को औरों से कम ना समझें। अपने अंदर की खूबियों को पहचाने। भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग व किसी न किसी खूबी के साथ बनाया है। खुद को समझें व खुद को समय दें। खुद की ख़ुशी के लिए भी कुछ करें। अपने जीवन के लिए भगवान को शुक्रियादा करें। 

 

5. घर में पालतू जानवर रखें 

 

     घर में पालतू जानवर रखने से घर का माहौल खुशनुमा बनता है। इसलिए पालतू जानवर रखें और उससे प्यार करें उसका ख्याल रखें। इससे आपके जीवन पर गहरा व अच्छा असर पड़ेगा। जानवरो का हमारे लिए प्यार बिना किसी मतलब का होता है इसलिए उनसे मिला प्यार बहुत ही अनोखा व अनमोल होता है। इसलिए जिस भी पालतू जानवर को घर में लाएं उसको घर की सदस्य की तरह ही प्यार करें और उसका ख्याल रखें। 

 

6. खुशियां बांटें 

 

     आपने सुना ही होगा खुशिया बांटने से और बढ़ती है। इसलिए हर ख़ुशी सिर्फ अपने तक न रखें उनको अपने परिवार व दोस्तों के साथ बांटें। ऐसा करने से सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि जो आपके अपने है उनको भी ख़ुशी होगी और उनके और आपके रिश्ते और मज़बूत होंगे। 

 

7. सकारात्मक सोचें 

 

     हमेशा सकारात्मक ही सोचें। मन में हमेशा अच्छे विचार ही लाएं। नकारात्मक सोच बेवजह चिंता व परेशानियों का कारण बनती है। नकारात्मक सोच न ही खुद के जीवन पर प्रभाव डालती है बल्कि हमारे आस पास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति जीवन में न तो खुद कुछ कर पाते है और न ही दूसरों को करने देते है। इसलिए हमेशा सकारात्मक विचार ही मन में लाएं। 

 

8. अच्छी यादें बनाएं 

 

     अच्छी यादें व अच्छे पल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। हमें जब भी समय मिले अच्छी यादो को कैद करके रख लेना चाहिए। जैसे आज के समय में सबके हाथ में ही कैमरा होता है जिससे हम जब चाहे तस्वीर ले सकते है। आप अपने अच्छे समय की तस्वीरें ज़रूर लें और जब भी मनन उदास हो उनको देखकर फिरसे ख़ुशी महसूस करें। यह बहुत अच्छा तरीका है उन पलों को फिर से याद करने का। 

 

9. स्वस्थ भोजन करें 

 

     स्वस्थ मन व स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ भोजन हमारे लिए बहुत ही ज़रूरी है। खाने में अच्छा आहार शामिल करें। अच्छा भोजन हमें काम करने, खेलने और दिन की गतिविधियों के लिए ताकत देता है। स्वस्थ भोजन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का पोषण करता है। इसलिए खाने में हमेशा स्वस्थ भोजन ही लें। चाय, कॉफ़ी का सेवन थोड़ा कम कर दें। 

 

10. धैर्य बनाएं रखें 

 

     हमारे जीवन में कई बार ऐसी परिस्तिथि आ जाती है जिसका सामना करना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई लोग ऐसे समय में टूट जाते है तो कुछ सोचने समझने की षमता खो बैठते हैं। ऐसे समय में आपको धैर्य रखने की बहुत ही ज़रूरत होती है। उस समय खुद को शांत रखें खुद पर और भगवान पर भरोसा रखें। यह सोचे की इस मुश्किल समय से कैसे निकलना है यदि नहीं निकल सकते तो यह सोचें की यह समय भी निकल जायेगा। कोई भी गलत कदम न उठाएं हो सके तो कुछ समझ न आने पर अपने से बड़ो की सलाह लें। 

 

     इन सब तरीको को अपनाकर आप अपने मुश्किल जीवन को आसान बनाकर खुश रह सकते है। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

I am a writer. I am very hardworking person. Read my articals and follow me☺️☺️☺️