खुद में परिवर्तन लाने के 5 मुख्य उपाय

आज  के  समय  में  हमारी  निजी  जिंदगी  में  हमारे  व्यवहार से  ही  हमारे  व्यक्तित्व  का  पता  चलता  है।  यदि  आप  खुद को  दूसरों  से  अलग  रखना  चाहते  हैं  तो  आपको  इन  सभी  बातों  का  ध्यान  रखना  चाहिए।  जिससे  आप  लोगों को  अपनी  तरफ  आकर्षित  कर  सके  और  उनके  लिए आपकी  छवि  एक  अच्छे  इंसान  के  रूप में  बने।     

1  प्रतिदिन व्यायाम करें

अपने  आप  को  बदलने  के  लिए  सबसे  पहले  अपने  शरीर का  भी  विशेष  ध्यान  रखना  पड़ता  है। इसलिए  प्रतिदिन आपको  45  से  60  मिनट  तक  नियमित  रूप  से  व्यायाम करना  चाहिए  इससे  आपके  शरीर  में  होने  वाले  रोगों  से आपको  छुटकारा  मिलेगा  साथ  ही  आपका  दिमाग  पूरी तरह  संतुलित  रहेगा  और  आप  अलग  ही  उर्जा  का अनुभव  करेंगे। अपने  व्यस्ततम  जीवन  में  ऐसे  कुछ  मिनिट निकालकर  व्यायाम  पर  अवश्य  ध्यान  दें  व्यायाम  करने से आप  हमेशा  तंदुरुस्त  रहेंगे  साथ  ही  आपका  शरीर  ऊर्जा से भरा  रहेगा।

2 खुद की दूसरों से तुलना ना करें

यदि  आप  खुद  को  हमेशा  खुश  रखना  चाहते  हैं  तो  आप खुद  की  तुलना  दूसरों  से  ना  करें।  इस  संसार  में  प्रत्येक व्यक्ति  एक  दूसरे  से  बहुत  अलग  है और  प्रत्येक व्यक्ति के अंदर  एक  अलग  कला है।  किसी  दूसरे  के  बारे  में  सोच कर  खुद  कभी  निराश  ना  हो। बाहरी  क्रियाकलापों  से  खुद को  निराश  ना  करें। हमेशा  आत्मविश्वास  के  साथ  आगे  बढ़े  नकारात्मक  विचारों  को  अपने  अंदर  से  निकालकर एक  सकारात्मक  सोच  का  निर्माण  करें।

3 समय को फालतू बर्बाद ना करें

आज  के  समय  में  युवा अपना  बहुत  सारा  समय  बेवजह ही  बर्बाद  कर  रहे  हैं।  जिसके  कारण  अपने  जीवन  के सर्वाधिक  मूल्यवान  वक्त  को  खराब  कर  रहे  हैं।  घूमने फिरने  यहां-वहां  की  बातें  करने  मैं  वह  अपना  कीमती समय  बर्बाद  कर  रहे  हैं। कई  युवाओं  में  नशे  की  भी खराब  लत  है,  जिसके  कारण  उनका  भविष्य  अंधकार  में जा  रहा  है  और  वह  इस  माया  जाल  में  फंसते  जा  रहे  हैं। अपने  शरीर  के  साथ  साथ  आर्थिक  स्थिति  वो  खराब कर  रहे  हैं। अपनी  कला  को  पहचान  कर  अपने  करियर की  तरफ  ध्यान  बढ़ाएं  और  एक  सफल  व्यक्ति  बन  कर इस  समाज  में  एक  आदर्श  व्यक्ति  के  रूप  में  पहचान बनाएं।

4 बातचीत का लहजा मधुर रखें

यदि  आप  खुद  को  बदलना  चाहते  हैं  तो  सभी से  विनम्रता पूर्वक  व्यवहार  करें  किसी  के  बारे  में  कभी  गलत  ना  बोले।  अपनों  से  छोटों  और  बड़ों  सभी  से  आदर्श  तरीके से  बातचीत  करें  जिससे  वह  आपके  व्यवहार  को  पसंद करें  और  उनकी  नजरों  में  आपकी  छवि  एक  अच्छे आदमी  के  रूप  में  विकसित  हो  सके। सभी  का  सम्मान करना  सीखें।  बातचीत  करते  समय  सामने  वालों  की  बात को  ध्यान  से  सुने  और  कोशिश  करें  कि  आप  उनसे  नजरें मिलाकर  बात  करें । अपने  चेहरे  पर  हमेशा  मुस्कान  रखें किसी  बात  पर  असहमति  होने  पर  भी  तुरंत  प्रकट  ना  करें। अपने  नजरिए  के  अलावा  दूसरों  के  नजरिए  से  भी सोचने  का  प्रयत्न  करें। अपने  कपड़ों  को  भी  हमेशा नियमित  रूप  से  स्वच्छ  करके  पहने  जिससे  आपको  किसी  व्यक्ति  विशेष  से  बात  करने  में  निराशा  महसूस  ना हो।

5 पैसों की बचत करना सीखें

अपने  पैसों  को  यहां  वहां  व्यर्थ  में  फालतू  खर्च  ना करें। अपने  पैसों  को  बचाना  सीखें  कहीं  जाकर  फालतू की शॉपिंग  ना  करें। पैसों  को  निवेश  करें  और  भविष्य में  लाभ देने  वाली  योजना  में अपने  पैसों  को  जमा  करें,  नई-नई कला  विकसित  करने  के  लिए  संस्थानों  में  जाकर  हमेशा कुछ  ना  कुछ  सीखने  का  प्रयत्न  करें। तुरंत  लाभ  अर्जित करने  की  ना  सोचे  बल्कि भविष्य  मैं  आने वाले  लाभ  की और  ध्यान  दें।  हमेशा  बचत को  महत्वपूर्ण  समझें  और धीरे-धीरे  करके पैसों  को जोड़ना सीखे।  अपने खर्चों को पूरी तरह  से  सीमित कर  दें  केवल  जहां  जरूरत  हो वहीं  पर पैसा  खर्च  करें  फिजूल  में  पैसों  को  पानी  की  तरह  बर्बाद करना  बंद  कर  दे।  पैसों  को  इन्वेस्ट  करना  सीखें। जरूरत के  वक्त  में  सबसे  बड़ी  जमा  पूंजी  आपके पास  होगी और आपको  यहां वहां  किसी  से  उधार  मांगने  की  नौबत  नहीं आएगी। लोग अक्सर  यही  गलती  करते  हैं  कि अपने पैसों को  फिजूल  में  बर्बाद करते हैं और  जब  उनको इसकी सबसे ज्यादा  जरूरत  होती  है  तो  फिर  वह  दूसरों  से कर्ज के रूप में  उधार  पैसे  ले  लेते  हैं  जिसके  कारण  उस  कर्ज  का बोझ  उनके  सिर  पर  हमेशा  चढ़ा  रहता  है

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author