अंडे खाने से क्या होता है ? ये जानकर आप

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम शरीर के लिए अंडे खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, यहां आप अंडे का विभिन्न उपयोग भी जान पाएंगे। वहीं, लेख में सावधानी के लिए अंडा खाने से नुकसान से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है

अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है

अंडे का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की अधिकता होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है । अंडे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं।

आर्टिकल के इस भाग में हम विभिन्न समस्याओं में अंडे के फायदे से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं

 

अंडे के फायदे 

बेनिफिट्स ऑफ एग यानी अंडा खाने के फायदे कई हो सकते हैं। अंडा नीचे बताई गई किसी शारीरिक समस्या का इलाज नहीं है। यह सिर्फ इनसे बचाव या इनके जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

वजन कम करने के लि

वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है। वजन घटाने के लिए अंडे के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करें।

 

हड्डियों को मजबूती प्रदान करें

जब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। शोध में पाया गया है कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों के जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन (आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या) की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है।

 

मस्तिष्क के लिए बेहतर आहार

अंडा मस्तिष्क के लिए बेहतरीन आहार माना जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर लेख में बताया है कि अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में कोलीन होता है, जो एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है। यह नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इसलिए, दिमाग को तेज करने के लिए अंडे का सेवन करने सलाह दी जाती है। वहीं, एक अन्य शोध की मानें, तो इसमें जरूरी मिनरल और विटामिन होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और याददाश्त के लिए कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि एग खाने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य पर हो सकते हैं।

 

 ऊर्जा बढ़ाने के लिए फायदेमंद

सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकता है । ऐसे में कहा जा सकता है कि सुबह अंडे खाने के फायदे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए हो सकता है।

 

मांसपेशियों के निर्माण के लिए लाभदायक

अंडे से होने वाले कई फायदों में से एक मांसपेशियों को लाभ पहुंचाना भी शामिल है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनी रह सकती हैं। इसी कारण जिम जाने वाले अक्सर जिम के बाद अंडे का सेवन करते है।

कैंसर से बचने के लिए सहायक

अंडे खाने के लाभ कैंसर से बचाव में सहायक हो सकते हैं। इस संबंध में किए गए वैज्ञानिक रिसर्च से पता चलता है कि एग वाइट और योल्क प्रोटीन में एंटी-कैंसर गतिविधि होती है, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में कुछ हद तक मदद कर सकती हैं। इससे कैंसर होने का जोखिम कम हो सकता है। पाठक इस बात का भी ध्यान रखें कि अंडा कैंसर को जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है, लेकिन इसे किसी भी तरीके से कैंसर का इलाज न समझा जाए। अगर किसी को कैंसर की समस्या है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज को ही अपनाएं

 

ब्लड प्रेशर के लि

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उनके लिए अंडे का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अंडे का सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध में जिक्र मिलता है कि अंडे का सफेद भाग एंटी-हाइपरटेंसिव (रक्तचाप को कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। अंडे का सफेद भाग रक्त वाहिकाओं के आकारा को कर सकता है। इससे उनकी गतिविधि बेहतर हो सकती है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि अंडे के सफेद भाग को खाने से रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 प्रतिरक्षा प्रणाली को करें मजबूत

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी एग खाने के फायदे हो सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे कई बिमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकता है

 

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

अंडा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। प्रोटीन शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में होता है। प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं को रिपेयर और नए कोशिका के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे का सेवन किया जा सकता है। वहीं, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले एक बार संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

 

गर्भवस्था के लिए लाभदायक

अंडे के फायदे गर्भावस्था के लिए भी देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन में दिया हुआ है कि अंडे गर्भवती को पर्याप्त पोषण देता है और होने वाले बच्चे को जन्म के बाद स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अंडे में जरूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो भ्रूण के अच्छी तरह विकास में मदद कर सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान जरूर रहे कि अच्छी तरह पके हुए अंडे का ही सेवन करें

 

त्वचा के लिए लाभदायक

अंडे का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, अंडे के वाटर सोल्यूबल एग मेम्ब्रेन (एग व्हाइट और एगशेल के मध्य टिश्यू की सुरक्षात्मक परत) त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही अंडे का उपयोग फ्री रेडिकल्स और डैमेज टिश्यू की समस्या को कम कर एजिंग की समस्या को कम कर सकता है  फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

बालों और नाखून के लिए फायदेमंद

एग के फायदे बालों के लिए भी हो सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद वाटर सोल्यूबल पेपटाइट बालों के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।(10)। साथ ही अंडे को बालों में लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, अंडे का उपयोग नाखून के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, बायोटिन (विटामिन-एच) की कमी के कारण नाखून के टूटने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अंडे के सेवन से बायोटिन की कमी को पूरा किया जा सकता है और नाखून टूटने की समस्या से बचा जा सकता है।

अंडे का पौष्टिक तत्व 

अक्सर लोग जानने की कोशिश करते हैं कि अंडे में क्या पाया जाता है, जिसके वजह से कई सारे लाभ होते हैं। उन्हें हम बता दे कि अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही फायदे होते हैं। इन पोषक तत्वों के बारे में समझने के लिए एक टेबल का सहारा ले रहे हैं ।

पोषक तत्व मूल्य प्रति 100 ग्रा

ऊर्जा 513 kc

प्रोटीन 6.41 

टोटल लिपिड (फैट) 28.85 

कार्बोहायड्रेट 57.69 

फाइबर 3.2 

शुगर 54.49 

कैल्शियम, 128 m

सोडियम,  176 m

फैटी एसिड्स, टोटल सैचुरेटेड 16.0

कोलेस्ट्रोल 400 m

अंडे का ऐसे करें उपयोग 

अंडे का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। हालांकि, लोगों को कुछ ही उपयोग के बारे में पता होता है। यहां हम अंडे के उपयोग करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

ऐसे खाएं अंडा

अंडा को उबलकर खा सकते हैं 

अंडा भुर्जी बनाकर खाया जा सकता 

अंडे की आमलेट बनाई जा सकती है

ब्रेड के साथ ब्रेड-आमलेट के रूप में सेवन किया जा सकता है

इससे एग रोल बनाई जा सकती है

एग करी बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं

अंडे को केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं

अंडा बिरयानी बनाकर खाया जा सकता है

एग फ्राइड राइस के रूप में ले सकते हैं

एग बर्गर बनाया जा सकता है

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author