When पठान का नया गाना रिलीज, 6 घंटों में 74 लाख व्‍यूज के साथ ‘बेशर्म रंग’ को पीछे छोड़ा

जैसा कि तय था शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म पठान का नया गाना झूमे जो पठान गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर कई दिनों से बज था। लोग इंतजार कर रहे थे कि कब यह गाना रिलीज होगा। गुरुवार सुबह यशराज फ‍िल्‍म्‍स के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज कर दिया गया है। दिलचस्‍प यह है कि झूमे जो पठान को बेशर्म रंग गाने से भी ज्‍यादा देखा जा रहा है।   

विशाल और शेखर के म्‍यूजिक से सजे इस गीत को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने को शाहरुख और दीपिका पर फ‍िल्‍माया गया है। पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही छा गया था। विवादों ने इसे और ज्‍यादा सुर्खियों में बनाया। हालांकि झूमे जो पठान को बेशर्म रंग भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेडिंग में नंबर-1 पर है। 

गीत को उसकी रिलीज के शुरुआती 7 घंटों में 50 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले थे। उसके मुकाबले को रिलीज के 6 घंटों में 74 लाख बार देखा जा चुका है। बेशर्म रंग सॉन्‍ग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ठीक 10 दिनों के बाद झूमे जो पठान रिलीज हुआ है। विदेशी लोकेशन पर शूट हुए इस गीत की शुरुआत में ही शाहरुख को उनका पसंदीदा डांस पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास यह भी है कि इस गाने में दीपिका या शाहरुख किसी की भी ड्रेस का रंग भगवा नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड में डांस कर रहे कलाकारों के कपड़े कुछ मिलते-जुलते रंग के नजर आते हैं। देखना होगा कि इस गाने पर लोग कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। अब बेशर्म रंग गाना सुनने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author