चेतन मन क्या है ? ( Conscious Mind in Hindi ) –
चेतन मन हमारे पूरे Mind का 10% होता है जब हम कोई भी कार्य Concentrate होकर यानि ध्यान देकर करते हैं। तो यह हमारे Conscious Mind से होता है। जैसे जब हम पहली बार कोई कार्य करते हैं तो हमें उस कार्य को करने की आदत नहीं होती और हम उस कार्य को सोच समझ कर और ध्यान देकर करते हैं। उस काम के बारे में जिस Mind से सोचते हैं उसे Conscious Mind कहते हैं।
आइये उदाहरण से समझते हैं।जैसे- जब हम किसी भी चीज को पाने की इच्छा करते हैं तो वह हमारे Conscious Mind से उत्पन्न होता है।
जब हम किसी भी चीज पर तर्क करते हैं तो यह Conscious Mind से होता है। जब हम किसी भी चीज का निर्माण करते है तो यह भी Conscious Mind से होता है।
Conscious mind meaning in Hindi –
Conscious Mind को हिंदी में चेतन मन कहते हैं। और Subconscious mind को हिंदी में अवचेतन मन कहते हैं।
अवचेतन मन क्या है ? ( Subconscious Mind in Hindi ) –
इसको हिंदी में अवचेतन मन भी कहते हैं। और यह हमारे Mind का 90% भाग होता है। जब हम कोई भी कार्य करते हैं जिसमे हमारी पहले से आदत हो गयी होती है तो उसके लिए हमें सोचने की जरुरत नहीं पड़ती। हमारा सब काम अपने आप होता है। तो यह हमारे Subconscious Mind से होता है।
आइये उदाहरण से समझते हैं।
जैसे – जब हम Bike चलाना सीख जाते है तो हमें सोचना नहीं पड़ता कब Break लगाना है हमारा अवचेतन मन अपने आप सब करता है। जब हम किसी के भी बात पर विश्वास कर लेते हैं तो यह विश्वास हमारे Subconscious Mind में बैठ जाता है । हमारे Mind में जो Emotional और feeling आती है। ये हमारे Subconscious Mind से आती है।
जब हम किसी भी चीज को ज्यादा दिन तक याद रखते हैं। तो यह हमारे Subconscious Mind में याद होता है। हमारे Subconscious Mind की Power बहुत ही अधिक और अद्भुद है। अगर हम कोई भी कार्य करना चाहते है तो हमें बस अपने अवचेतन मन को बता देना है जब हमारे अवचेतन मन को पता चल जाता है की ये काम करना है तो अवचेतन मन उस कार्य को अपने आप कर देता हैं ये हमारे Subconscious Mind की Power है।
अचेतन मन क्या होता है? ( Unconscious Mind in Hindi ) –
अचेतन में हमारे मस्तिष्क का वो हिस्सा है जिसके अंदर हमारे पैदा होने से अब तक का सारे घटनाएं है लेकिन हमें याद नहीं हैं वो हमारे सक्रिय मेमोरी का हिस्सा नहीं है।
जैसे –आप जब पैदा हुए थे आपको किसने पहले टच किया था?
और आप चार महीने पहले दोपहर 12 बजे क्या कर रहे थे? आदि अचेतन मन का उदहारण हैं।
You must be logged in to post a comment.