PM-KISAN योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रूपये राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है।
इस आर्टिकल में मैं आपको योजना की पूरी जानकारी देने वाला हूँ – जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है, कौन इसके पात्र है, पंजीकरण कैसे करते हैं, eKYC कैसे करें, लाभार्थी सूची और स्टेटस कैसे देखें, और भी बहुत कुछ।
PM Kisan Scheme की शुरुआत कब हुई?
PM-KISAN Scheme या योजना की शुरुआत 1 December 2018 से की गई थी। और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 February 2019 को की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधी नकद सहायता प्रदान कर खेती के खर्चों में सहूलियत देना है।
इस योजना का क्या उद्देश्य है?
PM-KISAN योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके, ताकि वे बीज, खाद, कीटनाशक जैसी मूलभूत कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और ऋण पर निर्भर न रहें।
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
-
इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि मिलती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है:
-
पहली किस्त: ₹2,000 (अप्रैल से जुलाई)
-
दूसरी किस्त: ₹2,000 (अगस्त से नवंबर)
-
और तीसरी किस्त: ₹2,000 (दिसंबर से मार्च)
-
यह राशि किसानों के (DBT) बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
कौन किसान इस योजना के पात्र है?
पात्र किसान:
-
जिनके पास कृषि योग्य भूमि है
-
छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि है
-
किसान परिवार जिसमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं
अयोग्य किसान:
-
संस्थागत भूमि धारक
-
जिनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में हैं
-
आयकरदाता
-
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर
-
पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, मंत्री आदि
पीएम किसान योजना में पंजीकरण कैसे करें?
अगर आप एक पात्र किसान हैं, तो आप योजना के लिए निम्नलिखित तरीके से पंजीकरण कर सकते हैं:
-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
-
होमपेज पर "Farmers Corner" सेक्शन में जाएं।
-
"New Farmer Registration" पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करें।
-
सभी आवश्यक जानकारी भरें – जैसे नाम, भूमि विवरण, बैंक खाता विवरण आदि।
-
सबमिट करने के बाद एक रसीद नंबर मिलेगा – इसे सुरक्षित रखें।
eKYC कैसे करें?
सरकार ने अब सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। बिना eKYC के अगली किस्त की राशि नहीं दी जाती।
ऑनलाइन eKYC करने का तरीका:
-
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
-
"Farmers Corner" में "eKYC" विकल्प पर क्लिक करें।
-
अपना आधार नंबर दर्ज करें और "Search" पर क्लिक करें।
-
आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
-
OTP दर्ज करें और प्रक्रिया पूर्ण करें।
ऑफलाइन eKYC:
-
नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित eKYC करवा सकते हैं।
पीएम किसान लाभार्थी सूची कैसे देखें?
-
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
-
"Farmers Corner" में "Beneficiary List" विकल्प पर क्लिक करें।
-
अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें।
-
सबमिट करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी।
लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे चेक करें?
-
pmkisan.gov.in पर जाएं।
-
"Farmers Corner" में "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
"Get Data" पर क्लिक करें – आपकी किस्तों की स्थिति दिखेगी।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत के किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इससे करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है। अगर आप एक पात्र किसान हैं तो तुरंत पंजीकरण करें, eKYC जरूर पूरा करें और अपने लाभ की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें।
इस योजना की पारदर्शिता और सीधे खाते में भुगतान की सुविधा ने इसे बेहद सफल बनाया है। सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
You must be logged in to post a comment.