What Is Love ?

प्यार क्या होता है?

प्यार एक फीलिंग यानी भावना होता है। इस भावना को तब महसूस किया जा सकता है जब कोई प्यार करता है। प्यार का भावना (feeling) सभी दूसरी भावना में काफी बड़ी और काफी बेहतरीन होती है। प्यार की भावना को दिमाग नियंत्रण करता है।

 

इस भावना में इंसान खो सा जाता है। प्यार करने वाले को बस वह व्यक्ति या वस्तु ही हर जगह नजर आती है, जिससे वह प्यार करता है।

 

प्यार कहने को एक भावना होती है लेकिन प्यार और सभी दूसरी भावना से बड़े होती है।

प्यार किससे होती है?

प्यार किसी से भी हो सकती है। एक लड़के को प्यार एक लड़की से हो सकता है तो वही एक लड़की को भी लड़के से हो प्यार सकता है।

 

वही एक संत को ईश्वर से प्रेम होता है। एक माँ को उसके बच्चे से प्यार यानी प्रेम हो सकते है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो किसी को भी किसी व्यक्ति या वस्तु से प्रेम हो सकता है।

किसी से हम प्यार सोच कर नहीं कर सकते है। प्रेम तो खुद ही हो जाता है। किसी से प्यार होने में दिमाग में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया जिम्मेदार होती है।

 

हम आपको बता दे कि उम्र के हिसाब से इंसान के अंदर प्रेम का बदलाव आता रहता है। एक इंसान जिस चीज से बचपन में प्यार करता है, उस चीज से वह जवानी में भी प्यार नहीं करता है।

 

इसलिए कहा जाता है कि समय के साथ प्यार भी बदलता रहता है। लेकिन कुछ प्रेम ऐसे भी होते है जो समय के साथ कभी नहीं बदलते है।

‘’ सिर्फ किसी को पा लेना प्यार नही कहलाता, प्यार तो किसी के दिल में जगह बनाने को कहते हैं.

 

‘’ प्यार कुछ ऐसा नहीं है जिसे आप ढूंढ लेते है असल में प्यार आपको ढूंढ लेता है ‘’

 

‘’ किसी के द्वारा मिला प्यार आपको शक्ति देता है तथा जब आप किसी से प्यार करते है तो आपको हिम्मत मिलती है ‘’

 

‘’ सबसे प्रिय आवाज़ उस महिला की हमे लगती है, जिससे हमें सबसे ज्यादा प्यार है.

 

साइंस के अनुसार, जीवित रहने के लिए जैसे ऊर्जा की आवश्यकता होती है उसी प्रकार खुश रहने के लिए प्यार मनुष्य के लिए आवश्यक है। कभी कभार अनावश्यक प्यार हमारे जिंदगी के खुशियों को चुरा लेता है। 

प्यार की शुरुआत दिल की धड़कन से होती है, जो दिमाग तक जाती है। जो दिमाग में कुछ अच्छा होने का एहसास दिलाता है तथा नकारात्मक सोच को दिमाग से हटा देता है।

जिससे मनुष्य का दिमाग ऊर्जा को संरक्षित कर पाता है । लेकिन यह तभी मुमकिन है जब प्यार टेंशन वाला नहीं हो।

क्या अच्छे दोस्त प्रेमी बन सकते हैं, अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए यह प्रश्न होते हैं। जी हां, दो अच्छे दोस्त प्रेमी बन सकते हैं बशर्ते कि उन दोनों में कोई स्वार्थ ना हो। 

सच्चा प्यार क्या होता है? हमारे पाठक ईमेल कर करके यह प्रश्न पूछे हैं। सच्चा प्यार को मापने का दुनिया में कोई मशीन नहीं बना है या कोई ऐसा सटीक तर्क भी नहीं है जिससे आप बड़ी आसानी से पहचान जाए कि यह आपका सच्चा प्रेमी या प्रेमिका है। 

हां आप कुछ बातों को पकड़ सकते हैं, जैसे आपके प्रेमी या प्रेमिका आपके माता पिता या भाई बहन से कितना प्यार करते हैं उनको उनकी कितनी चिंता होता है। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author