Computer क्या है? आम तौर पर देखा ये जाता है कि ज्यादातर स्टूडेंट ये सोचते है कि कंप्यूटर का मतलब या तो डेस्कटॉप कंप्यूटर या लैपटॉप। कंप्यूटर कई तरह के हो सकते हैं। कई बार हम जिन चीजों को कंप्यूटर नहीं मानते वो भी एक कंप्यूटर होते हैं जैसे की कलकलुटेर, माइक्रोवेव, डिजिटल कैमरा आदि।
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि Computer क्या है?, कंप्यूटर की परिभाषा क्या हैं कंप्यूटर की कार्यप्रणाली. कंप्यूटर का अर्थ, कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर सॉफ्टवेर और कंप्यूटर से क्या कर सकते है? आदि के बारे में जानोगे।
दोस्तों आज दुनियाँ डिजिटल होती जा रही हैं जिसमे दिनों दिन कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता जा रहा है आज स्कूल हो या कॉलेज या फिर कोई गवर्नमेंट ऑफिस सभी जगह कंप्यूटर का उपयोग जोरो से हो रहा है।
ऐसे में सभी को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया हैं। आज मैं आपको अपने इस आर्टिकल में कंप्यूटर के कुछ बेसिक जानकारियाँ बताने जा रहा हूँ।
वैसे आपकी सहूलियत के लिए इस Article को हमने निम्न भागों में बांट दिया है जिससे की आप टॉपिक अनुसार Computer क्या है? के बारे में अच्छे से समझ पाएंगे।
कम्प्यूटर क्या है?
बीसवीं शताब्दी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला डिवाइस अगर देखा जाए तो वह कंप्यूटर ही होगा। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो Input या Raw data को लेकर उसको Process करके Output या Final results में बदलता है। कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं फर्मवेयर को संदर्भित करने वाला शब्द है।
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसकी सहायता से आप बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन आसानी से कर सकते हैं एवं इसकी सहायता से आप अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं एवं अपने डाक्यूमेंट्स को सिक्योर कर सकते हैं। कंप्यूटर आपको पीडीएफ फाइल बनाने की भी सहायता देता है और इसके अलावा आप अपना फोल्डर एवं कंप्यूटर की सहायता से आप म्यूजिक भ सुन सकते हैं और इंटरनेट की सुविधा भी आपको इस पर उपलब्ध की जाती है। कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जिसकी सहायता से अर्थमैटिक एवं तार्किक कैलकुलेशन करना आसान हो जाता है और यही नहीं कंप्यूटर के अनेक कई फायदे हैं जो आप रोजमर्रा की जिंदगी में भी देख सकते हैं। Computer सिर्फ बिजनेस पर्सन के लिए ही नहीं है बल्कि यह छात्रों के लिए भी अति आवश्यक बन चुका है। आजकल अधीकांश पढ़ाई क्योंकि ऑनलाइन हो गई इसलिए इसमें कंप्यूटर छात्रों को पढ़ाई में काफी सहायक साबित होता है।
Computer Full Form (कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?) –
-
C – Common
-
O – Operating
-
M – Machine
-
P – Particularly
-
U – Used
-
T – Trade
-
E – Education
-
R – Research
कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer) -
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो User के द्वारा दिए गए निर्देशों को इनपुट के रूप में ग्रहण करता है, और उसी के आधार पर Process करके सूचनाओं को आउटपुट के रूप में दिखाता है।
कंप्यूटर का अर्थ (Meaning Of Computer) –
Computer word इंग्लिश लैंग्वेज के “Compute” और लैटिन भाषा के Computer शब्द से मिलकर बना है जिसका मतलब कैलकुलेशन यानि गणना करना होता है। Compute word का मतलब कैलकुलेशन से ही निकलता है इसका मतलब गणना करना ही होता है इसलिए कंप्यूटर को तेजी से काम को पूरा करने वाली मशीन बोला जाता है।
कंप्यूटर एक मशीन होने के कारण ये गलतिया नही करता है और कंप्यूटर को लम्बे टाइम तक बिना रुके काम करवा सकते है जो एक व्यक्ति लिमिटेड टाइम तक ही कार्य कर पाता है। कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जो किसी भी डाटा पर प्रकिर्या करके रिजल्ट्स दिखाता है।
कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेर -
कंप्यूटर को बनाने और उसको Operate करने के लिए उसमे मुख्य रूप से दो चीज़े जरूरी होती है। पहला है Hardware और दूसरा है Software.
इन दोनों के बिना कोई भी कंप्यूटर नही चल सकता है। HARDWARE और SOFTWARE दोनों कंप्यूटर के पूरक है तो चलिए जानते है Computer Hardware और Software के बारे में।
➤ Hardware:-
किसी भी कंप्यूटर के लिए सबसे जरूरी होता है उसका Hardware, Hardware वो चीज़े होती है जिनको हम देख और छू सकते है। जैसे कि Hard Disk, DVD DRIVE, Motherboard, Speakers, RAM, Processor आदि.
इन्ही Hardware की मदद से Computer को बनाया जाता है। यदि Computer में इन जरूरी Hardware’s में से एक भी कम हो या खराब हो जाए तो आपका कंप्यूटर काम नही करेगा।
➤ Software:-
हार्डवेयर के बाद सबसे जरूरी होता है कंप्यूटर का Software, जब आप किसी भी कंप्यूटर को Start करते है तो आपको एक Interface दिखाई देता है जिसे Windows कहते है जहाँ आप Web Browsing और अपने Data को Store करने का काम करते है। Software का मुख्य काम होता है आपके Computer Hardware को Control करना और आपके Command के अनुसार उसे चलाना । Software के बिना आपके कंप्यूटर का Hardware कार्य नही करता है। Software एक तरह का Program होता है जिसे Different Purposes के लिए बनाया जाता है। जैसे कि यदि आपको अपने कंप्यूटर में किसी प्रकार का Data Store करना चाहते है तो आप software की मदद से ही अपने Hard Disk में Data को Copy और Store कर पाते है।
कंप्यूटर से क्या कर सकते है? -
अक्सर, नए उपयोगकर्ता को नही पता होता कि वह एक Computer में क्या कर सकता है? अगर आप उनमें से है, तो बुरा महसूस करने की कोई जरूरत नही, कोई भी स्किल सीखी जा सकती है। नीचे उन मुख्य कार्यो के बारे में बताया गया है, जिन्हें Computer कर सकता है:
-
विभिन्न सॉफ्टवेयर जैसे ― MS Word, Excel और PowerPoint के इस्तेमाल से आप डॉक्यूमेंट बना सकते है, स्प्रीडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते है।
-
एंटरटेनमेंट के लिये म्यूजिक सुनना, मूवीज देखना और वीडियो गेम खेलने जैसी कई गतिविधियां की जा सकती है।
-
पर्सनल इन्फॉर्मेशन, फाइलों और विभिन्न प्रकार के डेटा को स्टोर कर सकते है।
-
सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर फैमिली और दोस्तों से जुड़ सकते है।
-
इंटरनेट से कनेक्ट कर वेब ब्राउज कर सकते है।
-
पिक्चर और वीडियो एडिट कर सकते है।
-
ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
-
ईमेल भेज व प्राप्त कर सकते है।
कंप्यूटर की कार्यप्रणाली -
Computer किसी भी कार्य को करने के लिये मुख्य रूप से इन चार प्रक्रियाओं को करता है: यूजर से निर्देश लेना, उसके आधार पर प्रोसेसिंग करना, अंत मे प्रोसेस किये गए डेटा को स्टोर और डिस्प्ले करना। इन कार्यो को ― Input, Processing, Output और Storage से दर्शाया जाता है।
नीचे मौजूद आरेख (Diagram) के माध्यम से आप कंप्यूटर की कार्यप्रणाली (Functionality) को समझ सकते है। Input:- वह निर्देश अथवा कमांड जो यूजर द्वारा Computer को दी जाती है, उसे Input कहते है। ऐसा करने के लिये यूजर Input Device ― कीबोर्ड और माउस इत्यादि का उपयोग करते है। इसके अलावा डेटा को सिस्टम में कई अन्य तरीकों से भी एंटर किया जा सकता है। Processing:-इसके अंतर्गत Computer यूजर द्वारा फीड किये गए डेटा (निर्देशों) के आधार पर प्रोसेसिंग करता है। इस कार्य के लिए इसमें Central Processing Unit (CPU) जिम्मेदार होती है। यह यूजर द्वारा इनपुट किये डेटा में हेरफेर करके उसे सार्थक जानकारी में कन्वर्ट करता है। आमतौर पर इस प्रोसेसिंग यूनिट को कंप्यूटर का मस्तिष्क माना जाता है। Output:- इनपुट किये गए डेटा की प्रोसेसिंग करने बाद Computer उसे Output Device को भेज देता है, ताकि वह यूजर को प्राप्त हो सके। मुख्य रूप से Output को प्रदर्शित करने के लिये डिस्प्ले डिवाइस (Monitor) का उपयोग किया जाता है। जो भी आप Computer में करते है, वह सब आपको इसी डिस्प्ले पर दिखाई देता है। Storage:- इस स्टेप में यूजर प्रोसेस किये गए डेटा अथवा जानकारी को भविष्य में फिर से उपयोग करने के लिये Computer में स्टोर करता है।
निष्कर्ष (Conclusion) –
Computer क्या है? हमारा ये पोस्ट आपको कैसा लगा। इस आर्टिकल में हमने computer full form, hardware and software in computer के बारे में बताया है । अगर आपको Computer से related कोई भी सवाल हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।
आशा है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि वे भी इसके बारे में जान सके। धन्यवाद !
You must be logged in to post a comment.