IND vs BAN Test: भारतीय टीम और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो मैचों की टेस्ट
आपको बता दें कि भारतीय पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के बाद रवि अश्विन भारत के लिए सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। हालांकि रवि अश्विन के पास अनिल कुंबले का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का बेहद शानदार मौका है। पूर्व गेंदबाज ने 93 मैचों में 450 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं अश्विन 86 मैचों में ही 442 विकेट ले चुके है और अगर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 8 विकेट झटक लेते है तो वो सबसे कम मुकाबले 450 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने भी 450 विकेट पूरे कर लिए है। आर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेट लेकर लियोन से आगे निकलना चाहेगे। इसके अलावा अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाजी ज़ाहिर खान को भी पछाड़ सकते है। वहीं पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 मैचों में 31 विकेट है। वहीं अश्विन ने 4 मैचों में 16 विकेट लिए है।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को गवा दिया है। वहीं अब टेस्ट सीरीज को जीतकर अपना बदला भी ले सकती है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में अपनी जगह और मज़बूत करना चाहती है। टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए
भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेला जाएगा पहला टेस्ट
केएल राहुल ने बताया कि कैसे भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच सकती है
केएल राहुल ने बताया कि भारतीय टीम को आक्रामक क्रिकेट खेलनी होगी
चटगांव: भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने सोमवार को कहा कि सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम को अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनानी है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेलनी होगी। भारतीय टीम अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों नियमित कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रही है। ये सभी चोटों के कारण बाहर हैं।
वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने के लिये अगले छह टेस्ट (दो बांग्लादेश के खिलाफ और चार आस्ट्रेलिया के खिलाफ) में से पांच टेस्ट जीतने होंगे। भारतीय टीम इस समय 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया 75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है और दक्षिण अफ्रीका 60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 64 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
राहुल ने ट्रॉफी के अनावरण के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'टेस्ट चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन के लिये हमें आक्रामक खेलना होगा। हमें पता है कि हम कहां है और फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये क्या करना है। हर दिन और हर सत्र में हम आकलन करेंगे कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये क्या करना है।' सत्र की आखिरी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जून 2023 में लंदन में होगी।
संबंधित खबरें
IND vs BAN Test Series
IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश की टेस्ट टीम का ऐलान, तमीम इकबाल की जगह इस खिलाड़ी को जगह
पाकिस्तान रेस से बाहर, भारत कैसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है? यहां आसानी से समझे
राहुल ने कहा, 'हम पूर्वाग्रह के साथ नहीं उतरेंगे। हम आक्रामक और बेखौफ खेल दिखाकर नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे। यह पांच दिन का मैच है और छोटे लक्ष्य लेकर उतरना जरूरी है। हर सत्र में अलग मांग होगी, लेकिन यह तय है कि हमें आक्रामक खेल दिखाना होगा।' इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है, लेकिन राहुल इसे लापरवाही के साथ बल्लेबाजी नहीं मानते।
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह लापरवाह क्रिकेट है। वे सोच समझकर ऐसा खेल रहे हैं। उन्होंने अपने खिलाड़ियों का साथ दिया और खिलाड़ी टीम के लिये अच्छा काम कर रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने इसे कैसे किया। क्रिकेट बदल रहा है और इसका कोई पारंपरिक ढर्रा नहीं है कि इसे कैसे खेला जायेगा।'
You must be logged in to post a comment.