What are the benefits of eating papaya( पपीता के अजब - गजब फायदे )

पपीता के खाने के फायदे

पपीता एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है। ज्यादातर लोगों को ये पसंद होता है। इसे खाने से न केवल त्वचा, बल्कि हेल्थ भी अच्छी रहती है। कई रोग तो केवल पपीता खाने से ही दूर हो जाते हैं। ये तो हुई पपीते की बात, लेकिन अक्सर लोग पपीता काटते समय इसके अंदर मौजूद बीजों को फेंक देते हैं। आखिर ये किसी काम भी तो नहीं आते। लेकिन आप नहीं जानते कि इसके बीज भी आपकी सेहत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का बेहतरीन इलाज है। इसके बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

 

पपीते के छोटे काले बीज वास्तव में खाने लायक होते हैं। ये काले रंग के होते हैं आरै इनमें चमकदार, गीला और पतला आवरण होता है। अगर आप इस आवरण को हटा दें, तो ये मोटे काले बीज खाने में जरा कड़वे और चटपटे लगेंगे। सुखाकर और पीसकर इनका सेवन किया जा सकता है। सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ओर पुरानी बीमारियों से बहुत जल्दी राहत मिलती है। आगे से आप पपीते के बीजों को बेकार समझकर फेंक दें, इससे पहले हम आपको बता देते हैं, पपीते के बीज आपके लिए कैसे फायदेमंद हैं। पपीता एक ऐसा फल है जो कि दुनियाभर में आसानी से मिल जाता है। दुनिया भर की खबर के अनुसार कई रिसर्चों में इस बात की पुष्टि हुई है कि पपीते के बीजों का नियमित सेवन शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है. बाजार में बीज वाले और बिना बीज वाले दोनों तरह के पपीते मिल जाते हैं, लेकिन जिस पपीते के अंदर बीज होते हैं उसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको पपीते के बीजों से जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं.

पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है पपीता का पत्ता

पपीते के पत्तों का जूस पेट के अनेकों बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है। पपीते के पत्तों में कई प्रकार के एंजाइम्स होते हैं जैसी कि पपेन, एमिलेज, प्रोटीज, कायोमोपेन आदि। इसलिए यदि आप भी पेट कि समस्या से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक कप पपीते के पत्तों का जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को काफी हद तक आराम मिलता है। वहीं ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना के रखने का काम करता है। इससे पेट में गैस और अपच जैसी समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

पपीते का पत्ता मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी में सहायक होता है

मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी में पपीते के पत्ते का जूस बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इन बीमारियों में तेजी से ब्लड में प्लेटलेट्स कम होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि आप पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करते हैं तो ये काफी हद तक लाभदायक साबित हो सकता है। ये इन बीमारियों के खतरे को कम करता है। वहीं यदि आप पपीते के पत्तों कि चाय पीते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।

डायबिटीज की बीमारी में पपीते के पत्ते का जूस

डायबिटीज में पपीते का जूस बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को रोजाना एक कप पपीते का जूस का सेवन रोजाना करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार ये पता चला है कि पपीते के पत्तों का जूस के सेवन से खून में शुगर की मात्रा काफी कम हो जाती है। और वहीं लिपिड लेवल भी कम हो जाता है।

नेचुरल बर्थ कंट्रोल 

पपीते के बीज नेचुरल कॉन्ट्रेसेप्टिव (Natural Contraceptive) की तरह कार्य करते हैं. अगर कपल प्रेगनेंसी नहीं चाहते हैं और इससे बचने के लिए दवा भी नहीं खाना चाहते हैं तो पपीते के बीज एक अच्छा और हेल्दी विकल्प हो सकते हैं. हालांकि इसे लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना आवश्यक है।

​त्वचा के लिए असरदार

त्वचा से जुड़ी किसी भी परेशानी को खत्म करने के लिए पपीते के बीज बहुत लाभकारी हैं। इसमेंएंटीएजिंग गुण होते हैं, जिस वजह से यह त्वचा में लोच बनाए रखने में आपकी मदद करते हैं। इन बीजों को खाकर या चबाकर त्वचा पर उम्र से पहले दिखाई देने वाले रिंकल्स और फाइन लाइन्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।

हृदय को स्वस्थ बनाए रखें

दिल से जुड़ी किसी बीमारी के लिए पपीते के बीज रामबाण इलाज है। ये हमारे दिल की भरपूर रक्षा करते हैं। दरअसल, इन बीजों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इतना ही नहीं, इनका सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

आंखों की समस्या को करे दूर

पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है. विटामिन ए की कमी के कारण आंखों से जुड़ी समस्या होती है. आंखों के लिए विटामिन ए अच्छा माना जाता है. पपीते को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। 

वजन

मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो रोज पपीता खाएं. पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन और पेट के लिए अच्छा माना जाता है. पपीते को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल

बढ़े कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो पपीते को डाइट में शामिल करें. पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पपीते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

जलन

गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को शरीर में जलन की शिकायत रहती है. अगर आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या है तो पपीते का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. पपीते के सेवन से जलन की समस्या को कम किया जा सकता है।

रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में

रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं. पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है. ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी।

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए. पपीते के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author