नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता हैं VMOU कोटा के दो अलग अलग सेशन होते हैं, जनवरी और जुलाई। अभी आगामी 30 तारीख को जुलाई वालें अभ्यर्थियों की परीक्षा हैं जिसके संबंध में आपको बताऊंगा और vmou से जुड़े सवालों के जवाब आपको दूंगा। दरअसल जिन्होंने जुलाई वाले सेशन में किसी भी कोर्स में एडमिशन लिया उनके एग्जाम आगामी 30 नवंबर हो होने हैं अब कुछ के मन में आशंका होगी की अभी तक असाइनमेंट भी नहीं आए और सीधी परीक्षा और परिक्षा का टाईम टेबल भी ज्यादातर लोगों को समझ में भी नहीं आया तो आज में ये सभी आपकी परिक्षा से जुड़ी शंका पहले क्लियर करता हूं।

जुलाई माह में फॉर्म भरने वालें विद्यार्थियों की परिक्षा कब हैं?
जिन्होंने भी जुलाई 2021 या इससे पहले जुलाई माह में फॉर्म लगाया हैं उनके एग्जाम आगामी 30 नवंबर को ही होंगे अगर टाईम टेबल में कोइ बदलाव नहीं होता हैं तो ये एग्जाम इसी तारीख से प्रारंभ होंगे।

जुलाई वालों के असाइनमेंट कब आयेंगे?

ये बात स्पष्ट करना चाहता हूं की जिन भी स्टूडेंट्स ने जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक किसी भी कोर्स या क्लास में एडमिशन लिया हैं उनके असाइनमेंट जमा नहीं होंगे। उनको थ्योरी के आधार पर 1.5 गुणा अंक दिए जायेंगे।
अगर आप किसी विषय में फेल हो जाते हैं तो आपको 0 अंक दिया जाएगा, जब ये पेपर आप पास कर लेंगे तो असाइनमेंट नंबर दे दिया जाएगा।
स्पष्ट हैं कि जुलाई 2021 वालें स्टूडेंट्स को भी असाइनमेंट जमा नहीं करवाने हैं आपके रिजल्ट में असाइनमेंट नंबर जोड़ दिए जायेंगे।

कैसे पता करें की हमारा कौनसा सेशन हैं?
सेशन पता करना आसान हैं आपको सबसे पहले अपने ब्राउज़र में जाना हैं और वहां vmou सर्च करना हैं जैसे ही आप ये सर्च करेंगे आपके सामने vmou की ऑफिशियल वेबसाइट आ जायेगी आपको उसे ओपन करके उसमे स्टूडेंट ऑन व्यू पर जाना हैं जहां आपको अपना स्कॉलर नंबर और डेट ऑफ बर्थ लिख करके सर्च करना हैं आपका पूरा फॉर्म निकलकर आ जायेगा जहां आपके फॉर्म पर जनवरी या जुलाई दोनों में से एक लिखा आ जायेगा। अगर आपकों अभी भी स्कॉलर नम्बर नहीं पता हैं तो आप फाइंड स्टूडेंट ऑप्शन पर जाकर अपने नाम से भी स्कॉलर नम्बर और सारी डिटेल पता कर सकते हैं।

टाईम टेबल समझ नहीं आ रहा कैसे समझे?
बहुत सारे लोगों के ये भी सवाल हैं कि हमें टाईम टेबल समझ नहीं आ रहा तो इसमें समझाने वाली कोइ बात नही हैं आपने जब ई मित्र से फॉर्म भरवाया होगा तब आपकों एक फॉर्म वहां से मिला होगा जिसमें आपके विषय और विषय कोड दिए होंगे जिनको आप टाईम टेबल में देखकर पता कर सकते हैं की कौनसी परीक्षा कब हैं।

एडमिट कार्ड कब आयेंगे?
30 नवंबर को जिनका भी एग्जाम हैं उनके एडमिट कार्ड परिक्षा से 7 दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे जिसकी सूचना आपकों मिल जायेगी। 23 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी होना संभावित हैं।

एडमिशन सेशन और परिक्षा सत्रांक क्या हैं
एडमिशन सेशन की जानकारी आपकों हो गई होगी की ये दो हैं जनवरी और जुलाई अब जिन स्टूडेंट ने जुलाई 2021 में एडमिशन लिया उनका सत्र जून 2022 होगा और जिसने जनवरी 2021 में एडमिशन लिया उनका सत्र दिसंबर 2022 हैं।

You must be logged in to post a comment.