Top Something good and thinking

अपनी जिंदगी से कभी भी नाराज मत होना क्या पता आप जैसी जिंदगी दूसरे लोगों के लिए सपना हो। बहुत मजबूत हो जाते हैं वह जो लोग अंदर से टूट जाते हैं। जिंदगी को इतनी सस्ती मत बनाओ कि दो कौड़ी के लोग इस से खेल कर चले जाएं। मैं जानती हूं कि मैं कुछ तो हूं क्योंकि ऊपर वाला कोई भी चीज यूं ही बेकार नहीं बनाता। परखता रहा उम्र भर ताकत दवाओं की दंग रह गया देखकर ताकत दुआओं की। प्रभु कहते हैं तू सोने से पहले सब को माफ कर मैं उठने से पहले तुझे माफ कर दूंगा। अकेले रहना अच्छा है बजाय उसके साथ रहने की जिन्हें तुम्हारी कदर नहीं। जिंदगी एक ऐसी किताब है जिसकी हजारों पन्ने आपने अभी तक नहीं पढ़े है। किसी ने क्या खूब कहा है कि मैं पसंद तो बहुत हूं सबको पर जब उनको मेरी जरूरत होती है तब। कभी मैं अपने हाथों की लकीरों में ना उलझा क्योंकि मुझे पता था कि किस्मत का लिखा भी बदला जा सकता है। दर-दर भटक रही थी पर दर नहीं मिला उस मां के चार बेटे है पर रहने को घर नहीं मिला।  जिंदगी जीने के दो तरीके है एक तो जो पसंद है उसे हासिल करो और दूसरा जो हासिल है उसे तुम पसंद करना सीख लो।  चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है और इंसान की कीमत खोने के बाद। चाहे कुसूर किसी का भी हो लेकिन रिश्ते में आंसू हमेशा बेकसूर के ही बहते है। कोई भरोसा तोड़े तो उसका भी धन्यवाद करेंवह हमें सिखाते हैं कि भरोसा बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। आपके दिल की चुभन भी जरूर कम होगी किसी के पांव से कांटा निकाल कर तो देखो। जिसके पास उम्मीद है वह लाख बार हार कर भी नहीं हारता। विजेता वह नहीं बनते जो कभी असफल नहीं हुए हैं बल्कि वह बनते हैं जो कभी हार नहीं मानते।  इंसान का मन ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन और उसका सबसे बड़ा दोस्त होता है। यदि मन आपसे जीत जाता है तो वह आपका दुश्मन बन जाता है और यदि आप मन से जीत जाते हैं तो मन आपका दोस्त बन जाता है। यदि कोई आप को नजरअंदाज कर दें तो बुरा मत मानना क्योंकि लोग अक्सर अपनी औकात से बाहर की चीजों को ले ही नहीं सकते तो उसे देखना भी पसंद नहीं करते। इस जिंदगी में खुद को समय जरूर दें क्योंकि आप की पहली जरूरत आप खुद हैं। जीवन में कभी भी अपनी तुलना दूसरों से मत कीजिए आप जैसे हैं सर्वश्रेष्ठ हैं ईश्वर की प्रत्येक हंसना सर्वोत्तम है। खुद को किसी से कम समझना ईश्वर की रचना का अपमान है हर इंसान में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है और लोग अक्सर इसे दूसरे जैसा बनने में नष्ट कर देते है। महंगे इतने भी ना बनो कि लोग आपको भुला ना सके और सस्ते इतने भी ना बनो कि लोग आपको नचाते रहे। इंसान के अंदर जो झलके वो स्वाभिमान है और इंसान के बाहर जो झलके वो अभीमान है और अभिमान कभी किसी को ऊपर नहीं उठने देता और स्वाभिमान कभी किसी को नीचे नहीं झुकने देता। अगर आपको कोई पसंद नहीं करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर एक की पसंद बढ़िया नहीं हो सकती।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author