Netflix buys Sooryavanshi: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अपने पहले हफ्ते में इस फिल्म ने अपने खाते में 120 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म सूर्यवंशी की बम्पर कमाई से केवल मेकर्स ही नहीं बल्कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी खुश हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म लगातार जिस तरह से कमाई कर रही है, उससे साफ है कि दर्शक अच्छी कहानियां देखने के लिए फिर से तैयार हैं।
सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई कर ही रही है लेकिन उसके साथ-साथ यह फिल्म मेकर्स को दूसरे तरीकों से भी खूब मुनाफा कमाकर दे रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सूर्यवंशी के मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म सूर्यवंशी को 100 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। कोरोना के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए दी गई यह सबसे बड़ी राशि है। कोरोना महामारी के बाद किसी भी फिल्म को यह डील नहीं मिली है। फिल्म को मिली रकम का सारा श्रेय रोहित शेट्टी को जाता है, जो इस दौर के सबसे सफल डायरेक्टर हैं।
कब रिलीज होगी सूर्यवंशी:
अगर आप सिनेमाघरों में सूर्यवंशी नहीं देख पाए हैं और ओटीटी पर इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं तो हम बता दें कि यह फिल्म 4 दिसम्बर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा ने बताया है कि मेकर्स जल्द ही सूर्यवंशी की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर सकते हैं। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो आतंकवादियों से देश की रक्षा में लगे हुए हैं। फिल्म में कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी हैं |
फिल्म 'सूर्यवंशी' के साथ रोहित शेट्टी ने भी इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' के साथ अपने करियर की 9वीं ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में दर्शक हाथों-हाथ देखते हैं। 'सूर्यवंशी' का इंतजार भी दर्शकों के बीच सालों से हो रहा था और जैसे ही यह बॉक्स ऑफिस पर आई, सिनेमाघरों में भीड़ लग गई।
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी सालों के बाद बड़े पर्दे पर आई है। ये दोनों लगभग 10 साल बाद एक साथ दर्शकों के बीच आए, जिस कारण फैंस काफी एक्साइटेड थे। 'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद अक्षय कुमार और कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी बन गए हैं। इंडस्ट्री में ऐसी बहुत कम जोड़ियां हुई हैं, जिन्होंने एक साथ 5 फिल्मों से ज्यादा की हों और दर्शकों ने उनकी हर फिल्म को प्यार दिया हो। फिल्म 'सूर्यवंशी' के पास इस वीकेंड में भी अच्छे आंकड़े दर्ज कराने का समय है। इस वीकेंड कोई बड़ी मूवी नहीं आ रही है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने 5वें दिन बंपर कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली। इसके साथ ही ये फिल्म अक्की की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।
You must be logged in to post a comment.