सोशल मीडिया पर जैसे ही गुरुवार को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपनी फोटोज पोस्ट कीं, वैसे ही तस्वीरें आग की तरह वायरल होने लगीं। लोगों ने सोचा दोनों की शादी कर ली है। लेकिन थोड़ी देर बाद ललित मोदी ने फिर ट्वीट कर कहा कि अभी शादी नहीं हुई तो जैसे सुष्मिता के चाहने वालों की जान में जान आई। फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस तस्वीर पर लोगों के खूब कमेंट आए लेकिन सुष्मिता सेन ने शादी की खबरों पर आज रिएक्शन दिया है।
सुष्मिता सेन ने बेटियों के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैं एक खुश जगह पर हूं...न ही शादी हुई है...न कोई अंगूठी...बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं...सफाई दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है...मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद...मैं आप लोगों से प्यार करती हूं'। अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद इसपर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने कहा- किसी तरह से स्पष्टीकरण की जरुरत नहीं है...बस आप खुश रहें। बहुत से लोगों ने तो सुष्मिता को ललित मोदी से दूर रहने तक की सलाह दे दी है।
एक शख्स ने कमेंट करके कहा- आखिरकार क्वीन ने खूबसूरती से अपनी बात कही। वहीं दूसरे शख्स ने कहा- आपने कई दिल तोड़ दिए, लेकिन मैं फिर भी आपसे प्यार करूंगा। एक अन्य शख्स ने कहा- थैंक गॉड...प्लीज ललित मोदी से दूर रहो। एक यूजर ने सुष्मिता सेन से पूछ लिया- 'सुष्मिता आपने पुराने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया क्या, इस समय आप ललित मोदी के साथ घूम रही हैं'। इसके अलावा भी कई रिएक्शन सामने आए हैं।
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 शुरू हो चुका है और इस सीजन का दूसरा एपिसोड भी स्ट्रीम हो गया। इस एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आईं। सारा और जान्हवी एक-दूसरे की खास दोस्त हैं और अक्सर दोनों साथ में छुट्टियां एंजॉय करती रहती हैं। ऐसे में जब दोनों इस शो में नजर आईं, तो दोनों ने करण जौहर के साथ ढेर सारी बातें कीं। इसी बीच करण ने सारा अली खान से उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में भी एक पर्सनल सवाल किया, जो काफी हैरान करने वाला था।
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर दी है। ललित मोदी ने बीती रात ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन के करीब नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के जरिए ही ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को ऑफिशियल किया है। इन फोटोज पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने भी सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि गुरुवार को ललित मोदी ने डेटिंग की खबरों के बाद अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। उन्होंने अपने बायो में सुष्मिता को पार्टनर इन क्राइम बताया है। बता दें कि सुष्मिता ने ललित मोदी से पहले रोहमन शॉल को करीब ढाई साल तक डेट किया है। पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इससे पहले भी वह कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
मोहुआ चिनप्पा नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के लिए काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा- ललित मोदी के साथ सुष्मिता की तस्वीरें देखकर उत्साहित हूं। मुझे नहीं पता था कि सुष ने अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है, वह सुष के साथ बहुत प्यारा लगता था। अब गोल शिफ्ट हो गया है...ललित मेरा पसंदीदा नाम नहीं है...ये उतना विदेशी नहीं लगता। मैंने एक महिला के रूप में हमेशा सुष्मिता की तारीफ की है। उन्होंने आगे लिखा- हमने उसे रणदीप हुड्डा के साथ देखा, वो बहुत सेक्सी है। सुष जितने भी लोगों के साथ रहीं, ज्यादातर ने शादी कर ली, लेकिन सुष बेटी बच गई...वो सब या तो ज्यादा बुद्धिमान थे या बहुत सेक्सी। रणदीप तो दोनों ही थी, लेकिन वह बहुत सफल नहीं थे...ललित भगोड़ा है, लेकिन बुद्धिमान और सफल है।
कौन हैं ललित मोदी?
बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के पहले चेयरमैन हैं और करीब तीन साल तक वह आईपीएल कमिश्नर के पद पर रहे. साथ ही चैंपियंस लीग टी20 के चेयरमैन पद पर भी वह रहे. ललित मोदी करीब पांच साल तक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रहे. उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद भी संभाला है.
बता दें कि सुष्मिता सेन पिछले साल तक मॉडल और एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं. जब मीडिया में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वे दोनों अलग हो गए हैं. रोहमन अब उनके साथ नहीं रहते हैं. तीन साल तक एक-दूजे के डेट करने के बाद सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. कहां दोनों की शादी की बात चल रही थी और कहां फैन्स को एक्ट्रेस ने यह शॉक दे दिया था.
शादी की बात पर ललित ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी ने लिखा, "क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं. अभी शादी नहीं की है. हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं." इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
You must be logged in to post a comment.