Big Boss 15: रश्मि देसाई-देवोलीना भट्टाचार्जी ने लगातार 15 घंटे में पूरा किया टास्क, लेकिन कर दी ये गंदी हरकत
बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) की दो मजबूत वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचा
के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ का टास्क हुआ, जिसमें रश्मि ने जीत हासिल की. टास्क के दौरान दोनों ने गजब की इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया, जिसकी तारीफ खुद बिग बॉस ने की. दोनों ही कंटेस्टेंट रिकॉर्ड समय तक लगातार पोल पर खड़े रहे. आखिर में बिग बॉस ने टास्क को और भी कठिन बना दिया.
बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) के लेटेस्ट एपिसोड में ‘टिकट टू फिनाले’ के फाइनल टास्क में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई
के बीच मुकाबला हुआ. दोनों ने इस टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन कर एक-दूसरे को जोरदार टक्कर दिया. रश्मि और देवोलीना को बिग बॉस ने पोल पर खड़े होने का टास्क दिया था. दोनों ही कंटेस्टेंट को लगातार पोल पर खड़े रहना था और अन्य घरवालों को उन्हें उतारने के लिए प्रयास करना था. साथ ही बिग बॉस ने यह भी कहा कि कोई भी उन्हें पोल से जबरदस्ती खींच का उतार नहीं सकता.
15 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार खड़ी रहीं
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी रिकॉर्ड लंबे समय तक पोल पर लगातार खड़ी रही हैं. इस दौरान उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल (Umar Pratik Sehajpal) अपने दोस्त को लगातार हौंसला बढ़ा रहे थे. बाकी कंटेस्टेंट पाउडर, तेल, पानी, मसाला और अन्य चीजों की मदद से रश्मि-देवोलीना को पोल से उतारने की भरपूर कोशिश की. मगर दोनों ही कंटेस्टेंट टस से मस नहीं हुईं. इसी बीच बिग बॉस ने कहा कि आप दोनों बड़ी ही दिलेरी के साथ लगातार 15 घंटों से कर रही हैं, लेकिन साथ ही आप दोनों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आप दोनों के हाथ में है, मगर बिग बॉस की इस बात का भी रश्मि और देवोलीना पर असर नहीं पड़ा.खड़े-खड़े कर दीं टॉयलेट
इतने घंटे तक बगैर टॉयलेट के खड़े रहना मुश्किल था. टास्क के दौरान देवोलीना ने प्रतीक सहजपाल से कहा कि वह उनपर पानी डाल दे क्योंकि उन्हें वाशरूम जाना है. वह खड़े-खड़े ही टॉयलेट कर देंगी, जिससे बदबू नहीं आए. इसके बाद प्रतीक देवोलीना पर पानी फेंकते हैं.
रश्मि और देवालीना की हिम्मत को तोड़ने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट लगातार कोशिश में लगे रहते हैं, मगर दोनों मजबूत इरादों के साथ पोल को पकड़ कर खड़ी रहती हैं. इसी बीच बिग बॉस फिर घोषणा करते हैं कि अब टास्क को और कठिन किया जाएगा. बिग बॉस कहते हैं कि रश्मि और देवोलीना अपने-अपने जूते बगैर किसी की मदद लिए उतार दें. साथ ही यह भी कहते हैं कि अब कोई भी दोनों की मदद नहीं करेगा.
बिग बॉस की इस घोषणा के बाद दोनों नंगे पैर पोल पर खड़े रहते हैं. टास्क के अंतिम राउंड में निशांत, करण, शमिता शेट्टी और उमर रियाज देवोलीना को टार्गेट करते हैं. इसी दौरान निशांत जोर से देवोलीना के पैरों पर पानी फेंकते हैं, जिससे वह पोल से गिर जाती हैं. इस तरह रश्मि टास्क जीत जाती हैं. इसी बीच उमर और प्रतीक के बीच हिंसक फाइट भी होती है, जिसपर बिग बॉस उमर को चेतावनी देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
You must be logged in to post a comment.