Top :Bigg Boss 15: चैनल को भला-बुरा कहने पर Salman khan ने लगाई Tejasswi की क्लास, कहा- जिस थाली में खाते...

Big Boss 15: बिग बॉस 15 में आज के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं. इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और गौहर खान की बहस भी हो जाएगी.

Big Boss 15 : रियलिटी शो बिग बॉस 15(Big Boss 15) में ऑडियन्स को इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और रोजाना बिग बॉस के घर में लड़ाईयां हो रही हैं. हाल ही में शो में तेजस्वी प्रकाश  और शमिता शेट्टी(Shamika Shetty) की लड़ाई हुई थी. आज वीकेंड के वार में हर हफ्ते की तरह सलमान खान(Salman Khan) कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं. आज के एपिसोड में सलमान खान तेजस्वी की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आएंगे.

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान तेजस्वी पर चैनल को भला-बुरा कहने की वजह से खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आएंगे. तेजस्वी ने हाल ही में शमिता शेट्टी से लड़ाई में कहा था कि चैनल शमिता की तरफ बाइस्ड है. तेजस्वी की ये बात सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई है.

सलमान खान को आया गुस्सा

सलमान तेजस्वी से कहते हैं कि जिस थाली में खाया जा रहा है, उस में कोई छेद करता है? इतना ही नहीं वह तेजस्वी से कहते हैं कि सिमपति कार्ड खेलना बंद कर दें. तेजस्वी को सलमान की बात पर गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं कि उन्हें किसी की सिमपति की जरुरत नहीं है. सलमान उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं, सलमान यहीं नहीं रुकते हैं. वह आगे कहते हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की भी रिस्पेक्ट नहीं करती हैं.

गौहर से हुई अनबन

वीकेंड के वार में गौहर खान स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाली हैं. जहां वह घरवालों से एक टास्क करवाएंगी. इस टास्क के दौरान तेजस्वी और निशांत की बहस हो जाती है. गौहर निशांत से चुप होने को कहती हैं मगर वह नहीं मानते हैं. उसके बाद तेजस्वी निशांत से कहती हैं कि तुम्हारी अपनी कोई पहचान नहीं है इसलिए तुम चुप हो जाओ और गौहर भी ये चाहती हैं.

इसके बाद गौहर तेजस्वी से कहती हैं कि उन्हें उनकी  जगह बोलने की जरुरत नही है. वह कहती हैं आपके शब्द मेरे मुंह में मत डालिए. ये मेरी भाषा नही है. इससे तेजस्वी चिड़ जाती हैं और चुपचाप खड़ी हो जाती हैं.

वेबसाइट के मुताबिक तेजस्वी विनीत खेदकर नाम के शख्स को डेट कर रही हैं जिनका निक नेम कृष है. कृष ने कुछ वक्त पहले ही तेजस्वी की सारी फोटो अपने इंस्टाग्राम से डिलीट की हैं. खबर के मुताबिक दोनों एक दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं. कृष एक अभिनेता हैं. वहीं जब कृष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड वाली बात से साफ इनकार कर दिया. कृष ने कहा कि वो और तेजस्वी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.करण ने तो यहां तक कहा है कि वो बाहर आकर तेजस्वी से शादी करने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन शायद बाहर आकर करण को झटका लगने वाला है, क्योंकि तेजस्वी से जुड़ी एक ऐसी न्यूज़ सामने आ रही है जो काफी चौंकाने वाली है.खबर है कि तेजस्वी प्रकाश, करण के साथ सच में फेक लव स्टोरी चला रही हैं, बाहर पहले से ही उनका ब्वॉयफ्रेंड है. एक मीडिया हाउस ने तेजस्वी के असल ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा किया है. कहा जा रहा है कि करण नहीं ये शख्स एक्ट्रेस के असली ब्वॉयफ्रेंड हैं.

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author