Big Boss 15's Game Plot:बिग बॉस 15 अपने फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में फैंस को लगने लगा है कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के घर में अपना गेम प्लॉट खो चुकी हैं। चलिए जानते हैं क्या है सच...
बिग बॉस 15 (Big Boss 15) के घर में अपना गेम प्लॉट खो चुकी हैं तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 15 अपने फिनाले के काफी करीब है। कयास लगाए जा रहे हैं कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश में से कोई एक बिग बॉस 15 की ट्रॉफी उठा सकता है। हालांकि इस रेस में तेजस्वी प्रकाश बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में तेजस्वी प्रकाश का केम काफी कमजोर हो गया है। फैंस को लगने लगा है कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के केम को ठीक से समझ नहीं पा रही हैं। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में अपनी पोजिशन खोने लग गई हैं। इन 5 कारणों के चलते तेजस्वी प्रकाश गेम नमें अपना प्लॉट खो रही हैं।
सब लोगों पर शक करने लगी हैं तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 15 का फिनाले आते तेजस्वी प्रकाश लोगों पर यकीन ही नहीं कर पा रही हैं। तेजस्वी प्रकाश अब तो हर किसी पर शक करने लग गई हैं। यही वजह है कि बिग बॉस 15 के घर में करण कुंद्रा जैसा बॉयफ्रेंड होने के बाद भी तेजस्वी प्रकाश अकेली पड़ गई हैं। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में बने रिश्तों में बुरी तरह उलझ गई हैं। जिसकी वजह से उनके गेम पर बुरा असर पड़ रहा है। टिकिट टू फिनाले की रेस में तेजस्वी प्रकाश को काफी स्ट्रगल करते हुए देखा गया था। और के बाद मेकर्स ने इस हसीना को भी दिया
Boss 15 का ऑफर!! जानिए नाम
अपने ही दोस्तों पर सवाल उठा रही हैं तेजस्वी प्रकाश
ये बात हर कोई जानता है कि बिग बॉस के घर के रिश्तों में भरोसा होना कितना जरूरी है। हालांकि तेजस्वी प्रकाश ने तो अपने दोस्तों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। कुछ समय पहले ही तेजस्वी प्रकाश ने अपनी दोस्त रश्मि देसाई पर यकीन करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई के बीच तल्खी देखने को मिली थी।
तेजस्वी प्रकाश को नहीं रहा मेकर्स पर भरोसा
तेजस्वी प्रकाश ने तो शो के मेकर्स पर भी भरोसा करना बंद कर दिया है। तेजस्वी प्रकाश को लगता है कि मेकर्स उनको विनर नहीं बनाना चाहते हैं। तेजस्वी प्रकाश का मानना है कि करण कुंद्रा को विनर बनाने के लिए मेकर्स उनका भी पत्ता साफ कर देंगे। बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश इस तरह की बात करती नजर आ चुकी हैं।
सभी कंटेस्टेंट्स को बेदर्द समझ रही हैं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश को लगता है कि उनके अलावा बिग बॉस 15 के किसी भी कंटेस्टेंट के पास दिल नहीं है। तभी तो टास्क में हमेशा हंगामा मचता है। अब तेजस्वी प्रकाश को कौन समझाए कि सभी कंटेस्टेंट अपने इमोशन की जगह गेम पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि तेजस्वी प्रकाश ये काम नहीं कर पा रही हैं। तभी तो तेजस्वी प्रकाश को सभी लोग बेदर्द नजर आ रहे हैं।
करण कुंद्रा को बात करने की तमीज सिखा रही हैं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में अपने गेम को छोड़कर बाकी हर जगह ध्यान लगा रही हैं। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में अपने और करण कुंद्रा के रिश्ते को संभालने की नाकाम कोशिश कर रही हैं। अक्सर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को साथ में लड़ते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले ही तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा को बात करने की तमीज सिखाती नजर आई थीं। अगर इतना ही ध्यान तेजस्वी प्रकाश अपने गेम पर दे लें तो वो शो की विनर बन जाएंगी।
You must be logged in to post a comment.