Top :Big Boss 15 Winner: Rashami Desai का दावा, कहा- ये हसीना है Salman Khan के शो की असली विनर

सलमान खान के शो बिग बॉस का सीजन 15 अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में कंटेस्टेंट के बीच विनर बनने की होड़ काफी दिखाई दे रही है.

Revealed Salman Khan Show Big Boss 15 Winner: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Big Boss 15) में आए दिन एक नया ट्विस्ट का तड़का लग रहा है जिसके कारण ये शो काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. पहले सीजन से ही बिग बॉस को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, यही कारण है कि अभी शो का 15वां सीजन चल रहा है. बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट लोगों का दिल जीतने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. फिर चाहे वो उमर रियाज हों, करण कुंद्र हों या फिर सिंबा गपाल हों. हर कोई चाहता है कि वो सीजन 15 का विनर बनके ही घर से बाहर जाए. वहीं अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर दांव लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है उन्होंने हाल ही में अपने चहेते कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया है. रश्मि ने अपने ट्वीट में तेजस्वी प्रकाश  को इस सीजन का विनर बताया है. तेजस्वी के सपोस्ट में रश्मि ने लिखा- तुम्हें कोई समझे या ना समझे तेजस्वी फिर भी प्यार से सम्मान के साथ तुम अपने पॉइंट्स रखना नहीं भूलती हो और सामने वाले व्यक्ति को अपने विचार बता देती हो. माय लव तुम पहले ही शो की विनर बन चुकी हो. राजीव का जिस तरह से तुमने समर्थन किया है वो काबिल-ए-तारीफ है.

तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 के मजबूत दावेदार में से एक माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर आए दिन तेजस्वी चर्चा में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग भी देखने को मिलती है. इन दिनों एक्टर करण कुंद्रा के संग अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अब तेजस्वी इस सीजन की विनर बन पाती हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार सेलेब्स एक-दूसरे से मिलते हैं और उन्हें एक-दूसरे की कंपनी पसंद आने लगती है. सेलेब्स या तो साथ में काम कर रहे होते हैं या वह किसी दोस्त के जरिए उस इंसान से मिलते हैं. ये दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है उन्हें पता ही नहीं चलता है. वह अपने रिलेशनशिप को नाम देने से पीछे नहीं हटते हैं इसे ऑफिशियल कर देते हैं. कई सेलेब्स अपने रिलेशनशिप की शुरुआत से ज्यादा अलग होने को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ. रश्मि और अरहान का ब्रेकअप कहीं और नहीं बल्कि रियलिटी शो बिग बॉस में हुआ था.

सलमान खान ने बताई सच्चाई

सलमान खान(Salman Khan) ने वीकेंड का वार में रश्मि और अरहान से उनके रिश्ते के बारे में बात की थी. उन्होंने रश्मि को बताया था कि अरहान की पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है. जिसके बाद रश्मि चौंक गई थीं. उन्होंने नेशनल टीवी पर कहा था कि उन्हें

शो में कर दिया ब्रेकअप

अरहान की सच्चाई जानने के बाद रश्मि ने उनसे कोई रिश्ता नहीं रखने का फैसला लिया था. शो में जब मीडिया आई थी तो उन्होंने रश्मि से उनके रिलेशनशिप को लेकर पूछा था. इस पर रश्मि ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि हम लोग भविष्य में साथ होंगे. नहीं मतलब नहीं अब बहुत हो गया.

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author