मुंबई। बिग बॉस 15' (Big Boss 15) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी बीच घर का मुख्य नियम 'हिंसा ना करना' को तोड़ने की वजह से उमर रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, उमर के इविक्शन से काफी लोग और सेलेब्स नाराज हैं और उनकी कमी को महसूस करते देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उमर की वजह से अब तेजस्वी प्रकाश ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। दरअसल, तेजस्वी, उमर के बाहर जाने पर काफी ज्यादा खुश दिखी थीं, जो बात उमर के पिता को बिल्कुल नागावार गुजरी है और उन्होंने ट्वीट कर तेजस्वी पर हमला बोल दिया है।
उमर रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी ने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए तेजस्वी प्रकाश को आड़े हाथों लिया है और लिखा है,'तेजस्वी उमर के इविक्शन के दौरान काफी खुश नजर आ रही थी। उसे लग रहा था कि करण उसके पूरे कंट्रोल में आ चुका है लेकिन निशांत ने शमिता को सपोर्ट करके उसे आईना दिखाने का काम किया है। निशांत ने तेजस्वी को बताया है कि जिंदगी में 'मौकापरस्त' नहीं बनना चाहिए।'
उमर के पिता ने तेजस्वी को 'मौकापरस्त' बता दिया है। साथ ही वो उनकी गेम से भी काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश ने शो के अंतिम पड़ाव पर ये साफ कर दिया है कि घर पर करण कुंद्रा के अलावा कोई उनका दोस्त नहीं है। जिससे बाकी कंटेस्टेंट्स को भी काफी ठेस पहुंची है, साथ ही शो देखने वाले भी तेजस्वी की इस बात से नाराज हुए हैं।
बताते चलें कि, जब तेजस्वी प्रकाश घर में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं तो उनका गेम सबको काफी पसंद आता था, उन्होंने घर में कई दोस्त भी बनाएं। हालांकि, अब ये दोस्ती टूटती जा रही है। साथ ही एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में भी कमी आने लगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश से आगे निकल रहे हैं। फैंस करण को तेजस्वी से ज्यादा वोट कर रहे हैं। हालांकि, शो का असली विनर कौन होगा ये तो आखिर में ही पता चल पाएगा।
बिग बॉस 15 (Big Boss 15) ने भले ही मेकर्स को अच्छी टीआरपी ना दी हो, लेकिन अब हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर इस सीजन का विजेता कौन बनेगा? इस साल सलमान खान के शो का फिनाले जनवरी में ही होने वाला है। ऐसे में लोग अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगाने लगे हैं कि इस साल कौन सा कंटेस्टेंट्स बिग बॉस की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा? शुरुआत से ही माना जा रहा था कि फिनाले के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी पर इस बात का खुलासा हो चुका है कि इस साल के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन होंगे? बता दें कि हर साल द खबरी का प्रीडिक्शन सही साबित होता है। इर बात इस ट्विटर हैंडल पर अनुमान लगाया गया है कि करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल टॉप 3 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बना पाएंगे। इसी के साथ ये बात भी साफ की गई है कि करण और तेजस्वी में से ही कोई एक इस शो का विजेता बनेगा।
You must be logged in to post a comment.