Big Boss 15: तेजस्वी के व्यवहार से खफा हैं करण कुंद्रा की बहन मीनू, ट्वीट में बताई वजह
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ही टास्क के दौरान अपनी बात रखने से कभी नहीं कतराते, ऐसे में दोनों के बीच अनबन भी होती है. लेकिन, टास्क के बाद अक्सर दोनों साथ होते हैं. दोनों के बीच की अनबन पर वीकेंड का वार में सलमान खान जरूर चर्चा करते हैं. हालिया एपिसोड में तेजस्वी ने करण को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे करण की बहन मीनू नाराज हो गई हैं.
बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की खूब चर्चा है. दोनों को आपस में कभी एक-दूसरे से लड़ते तो कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे देखा जाता है. दोनों ही टास्क के दौरान अपनी बात रखने से कभी नहीं कतराते, ऐसे में दोनों के बीच अनबन भी होती है. लेकिन, टास्क के बाद अक्सर दोनों साथ होते हैं. दोनों के बीच की अनबन पर वीकेंड का वार में सलमान खान जरूर चर्चा करते हैं. हालिया एपिसोड में तेजस्वी ने करण को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे करण की बहन मीनू नाराज हो गई हैं.
दरअसल, करण कुंद्रा, रश्मि देसाई से गेम को लेकर बात कर रहे थे. तभी तेजस्वी आ जाती हैं और उन्हें लगता है कि करण और रश्मि उनके बारे में बात कर रहे थे. इस पर तेजस्वी भी तंज कस देती हैं. यह सुनते ही करण भी भड़क उठे हैं और तेजस्वी पर चिल्लाने लगते हैं. यही नहीं, करण, तेजस्वी को नेगेटिव तक कह देते हैं, जिस पर उन्हें भी काफी बुरा लगता है. इस पूरी घटना पर अब करण कुंद्रा की बहन मीनू कुंद्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है.
करण की बहन मीनू ने किया ट्वीट
करण-तेजस्वी के बीच हुए झगड़े पर प्रतिक्रिया देते हुए मीनू कुंद्रा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को जमकर फटकार लगाई है. इस ट्वीट में वह लिखती हैं- ‘मैं उसे पसंद करने या नापसंद करने के लिए नहीं जानती. मैं बस उस तरह से उसके साथ खड़ी नहीं हो सकती, जिस तरह वह मेरे भाई से व्यवहार करती है. मुझे बस उस चोट से नाराजगी है, जो उसके चलते करण को लगती है. क्योंकि, वह मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.’
विशाल कोटियान या दिव्या अग्रवाल
दूसरी ओर कहा जा रहा है कि बिग बॉस 15 को कुछ हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. शो को 5 हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है. सलमान खान के शो का फिनाले पहले जनवरी में होना था, लेकिन अब फरवरी में शो का फिनाले होगा. इससे पहले एक वाइल्ड कार्ड की एंट्री की भी चर्चा है, जो कि शो के एक्स कंटेस्टेंट हैं. वाइल्ड कार्ड्स में विशाल कोटियान और दिव्या अग्रवाल के नाम पर भी चर्चा चल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

You must be logged in to post a comment.