BB15: करण कुंद्रा में तेजस्वी प्रकाश के लिए दिखी दीवानगी, बोले- 'अगर बाहर कोई बॉयफ्रेंड हुआ तो...'
बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कभी प्यार में डूबे नजर आते हैं तो कभी एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देते हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी करण-तेजस्वी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर बहस की, फिर गले भी लगे. करण, तेजस्वी से कहते हैं, ‘जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, मेरा प्यार तुम्हारे प्रति और बढ़ता ही जा रहा है.’ साथ ही तेजस्वी के टास्क नहीं जीतने पर अपना दुख भी जताते हैं. वह कहते हैं कि वह इस बात से खुश नहीं हैं.
कायर कहने पर करण को लगा बुराइसके बाद करण ने प्रतीक सहजपाल का जिक्र करते हुए तेजस्वी से कहा, ‘मुझे इस बात से निराशा है कि तुमने प्रतीक के लिए मुझे कायर कहा, जो कि इस शो में मेरा सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है.’ दूसरी तरफ तेजस्वी, करण से कहती हैं, ‘मैं घर में सभी की भावनाओं की परवाह करती हूं, जब मैं रो रही थी, तो तुमने ध्यान ही नहीं दिया और इतना ही नहीं मुझे खुद से दूर भी कर दिया’. इस बात पर करण इमोशनल होते हुए कहते हैं कि अगर वह रोते नहीं हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें इमोशन नहीं हैं.
तेजस्वी किन चीजों से थक गई हैं?तेजस्वी यह भी कहती हुई नजर आती हैं कि वह इन सभी चीजों से थक चुकी हैं. इस पर करण कहते हैं कि क्या वह गलतियां करने से या फिर निशांत और प्रतीक को सपोर्ट करने से थक गई हैं. फिर तेजस्वी, करण से कहती हैं कि जब कोई रोता है तो उसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए.
करण ने तेजा के BF के बारे में कही यह बातइसी बीच तेजस्वी, करण के पास से उठकर जाने की कोशिश करती है मगर करण उन्हें गले लगा लेते हैं. तेजा, करण से गले मिलकर रोने लगती हैं और वो उन्हें शांत कराते हैं. फिर तेजस्वी के कानों में फुसफुसाते हुए करण कहते हैं, ‘बाहर जा कर पता लगेगा तेरा कोई बॉयफ्रेंड है तो उसके साथ अलग से लगा हूं’. करण, तेजस्वी के सिर पर अपना हाथ रखते हैं और वह फ्रस्टेट दिखाई देते हैं. फिर तेजस्वी कहती हैं, ‘मत बोल फालतू में.’
तेजा ने लगाया था पक्षपात का आरोपदरअसल, एक टास्क के दौरान करण संचालक की भूमिका में थे. वह टास्क प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच था. उस टास्क में शमिता शेट्टी विनर बनी थीं. इस बात पर तेजस्वी ने प्रतीक को सपोर्ट करते हुए कहा था कि करण, उमर और राखी ने गलत तरीके से शमिता को विनर बनाया है. तेजस्वी के इस आरोप से करण नाराज थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

You must be logged in to post a comment.