Top A One Man Cristiano Renaldo's

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन परिचय

पूरा नाम (Full Name) क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सैंटोस अवेइरो

निक नेम (Scratch Name) सी. रोनाल्डो,

सीआर7,

रॉनी,

रॉकेट रोनाल्डो

जन्मदिन (Birthday) 5 फरवरी 1985

जन्म स्थान (Birth Place) फनचल, मदीरा पुर्तगाल

राशि (Zodiac) कुंभ

नागरिकता (Citizenship) सैंटो एंटोनियो

गृह नगर (Old neighborhood)

शिक्षा (Instruction) स्कूल का नाम कॉलेज/यूनिवर्सिटी -

धर्म (Religion) कॅथोलिसिस्म

घर का पता (Home Address) -

भाषा का ज्ञान (Language) पुर्तगाली और अग्रेंजी

शौक (Likes)

पेशा (Occupation) पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर

टीम (Team) स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड एवं

पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम

गर्लफ्रेंड (Girlfriends) जॉर्जिना रोड्रिगेज

बुरी आदतें (Terrible Habits) -

कुल संपत्ति (Net Worth) $330 मिलियन के आसपास

फेसबुक पेज (Facebook Page) facebook.com/Cristiano/

इन्स्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) instagram.com/cristiano/

?hl=en

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म और परिवार (Birth and Family)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म पांच फरवरी सन् 1985 में पुर्तगाल में हुआ था और इनके पिता का नाम जोस डिनिस अवीयरो है, जो कि नगर पालिका में बतौर एक माली के रूप में कार्य किया करते थे. इनकी माता का नाम मारिया डालोरेस डॉस सैंटोस अवीयरो है और वो घरों में जाकर खाना बनाने का काम करती थी. रोनाल्डो के परिवार में इनके माता पिता के अलावा इनका एक भाई और दो बहनें भी हैं और ये अपने भाई बहनों में से सबसे छोटे हैं.

रोनाल्डो के कुल चार बच्चे हैं जिनमें से इनके सबसे बड़े बेटे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है. इनके इस बेटे का जन्म 17 जून, 2010 में हुआ था. हालांकि इनके बेटे की मां कौन हैं इसके बारे में रोनाल्डो ने कभी भी खुलासा नहीं किया है.

रोनाल्डो के अन्य बच्चों के नाम मातेओ (Mateo), ईवा मारिया (Eva Maria) और अलाना मार्टिनेज (Alana Martinez) है. मातेओ (Mateo) और ईवा मारिया (Eva Maria) रोनाल्डो के जुड़वा बच्चे हैं, जिनका जन्म 8 जून, 2017 को सरोगेसी के जरिए हुए था. जबकि इनकी बेटी अलाना मार्टिनेज का जन्म 12 नवंबर 2017 को हुआ था और इनकी बेटी की मां इनकी वर्तमान की गर्लफ्रेंड है.

परिवार के बारे में जानकारी (family Information)

पिता का नाम (Father's Name) जोस डिनिस अवीयरो

माता का नाम (Mother's Name) मारिया डालोरेस डॉस सैंटोस अवीयरो

कुल भाई बहन (Sibling) तीन

कुल बच्चे (Children) मातेओ,

ईवा मारिया,

अलाना मार्टिनेज और

क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर

रोनाल्डो की शिक्षा (Instruction)

एक साधारण से परिवार में जन्मे रोनाल्डो ने किसी भी प्रकार की शिक्षा हासिल नहीं की है.

कहा जाता है कि जब रोनाल्डो 14 वर्ष के थे तो उस समय इन्होंने अपने एक स्कूल के टीचर पर कुर्सी फेंक दी थी और ऐसा करने के कारण इन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था.

वहीं रोनाल्डो को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक था और वो अपना करियर इसी गेम में बनाना चाहते थे, इसलिए इन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था. रोनाल्डो के पढ़ाई छोड़ने के फैसले में इनकी मां ने इनका साथ भी दिया था.

रोनाल्डो की जिंदगी से जुड़ी निजी जानकारी (Individual Information)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम उनके पिता ने यूएस के राष्ट्रपति के नाम पर रखा है. दरअसल यूएस के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन एक अभिनेता भी हुआ करते थे और क्रिस्टियानो के पिता इनके बहुत बड़े फैन थे. इसलिए जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ तो इनके पिता ने इनका नाम अपने पसंदीदा व्यक्ति के नाम पर रखा दिया था.

रोनाल्डो एक बेहद ही गरीब परिवार में जन्मे थे और अपने एक इंटरव्यू के दौरान रोनाल्डो ने बताया था कि वो किस तरह से बेहद ही छोटे से घर में रहा करते थे और उनको अपना कमरा अपने भाई और बहन के साथ साझा करना पड़ता था.

रोनाल्डो ने जब अपने फुटबॉलर बनने की बात अपने परिवारवालों को बताई थी, तो उस समय रोनाल्डो के फुलबॉलर बनने के सपने में उनकी मां ने उनका काफी साथ दिया था और आज अपनी मां के स्पोर्ट के कारण ही रोनाल्डो एक बेहतरीन फुटबॉलर प्लेयर बन सके हैं.

रोनाल्डो बचपन में रेसिंग हार्ट बीमारी से ग्रस्त थे और जब ये 14 वर्ष की आयु में फुटबॉल खेलना सीख रहे थे, तो उसी समय इनको अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था.

इस बीमारी के चलते रोनाल्डो का फुटबॉल खेलना असंभव हो गया था. क्योंकि इस बीमारी से ग्रस्त लोगों का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है और ऐसे हालात में ज्यादा उछल कूद जानलेवा होती है.

लेकिन रोनाल्डो के परिवार वालों को जब इनकी इस बीमारी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत ही रोनाल्डो का इलाज करवा दिया था और इलाज होने के कुछ ही दिनों के बाद रोनाल्डो ने आराम करने की जगह फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था.

रोनाल्डो शराब, सिगरेट या किसी भी तरह का अन्य नशा नहीं करते हैं क्योंकि अधिक शरब पीने के कारण इनके पिता की मृत्यु 52 वर्ष की आयु में हो गई थी. और इसलिए रोनाल्डो ने इन सभी तरह की चीजों से दूरी

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
arslanshani - Aug 6, 2022, 11:07 AM - Add Reply

Thi man is really nice

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author