Top 15 दक्षिण भारतीय भोजन l

1.रवा दोसा

रवा डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब साउथ इंडियन व्यंजन है। ज्यादातर लोग रवा डोसा सुबह नाश्ते मे खाना पसंद करते है। एक तो यह बहुत हल्का होता है दूसरा इतना स्वादिष्ट की सुबह सुबह इसे खाने से पूरा दिन ही आपका बन जाए। आप चाहे तो इसे रात के खाने मे भी खा सकते है। यह हल्का होता है इसीलिए बच्चे और बड़ी उम्र के लोग भी इसे खाना पसंद करते है।

रवा डोसा रेसिपी (Rava Dosa) in Hindi

रवा डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। वैसे तो रवा डोसा एक साउथ इंडियन डिश है पर अब यह सिर्फ हमारे भारत मे ही नही विदेशो मे भी प्रसिद्ध है। विदेश मे बहुत से रेस्टोरेंट्स है जहा सिर्फ रवा डोसा ही मिलता है या ये कहे की वहा की विशेषता ही रवा डोसा है।

सामग्री

  • 2 कप सूजी
  • 2 कप चावल का आटा
  • 2 कप दही
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून नारियल कदुकस किआ हुआ
  • 1 गाजर
  • 2 टी स्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि - How to make रवा डोसा रेसिपी (Rava Dosa)

  1. रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी और चावल के आटे को अच्छी तरह छान कर साफ कर ले।
  2. अब एक बर्तन ले उसमे चावल का आटा, सूजी और दही डालकर एक घोल तैयार करले। घोल को ना ज्यादा गाढ़ा रखे ना पतला।
  3. इस घोल को कुछ देर के लिए रख दे। अब इसी बर्तन को ले और घोल मे कदुकस किया हुआ नारियल, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा, नमक आदि डाल दे और पुरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर दे।
  4. अब नॉन स्टिक का तवा गैस पर रख दे कुछ देर मे जब तवा गरम हो जाए तो उसपर हल्का सा तेल या घी लगाए। अब बेटर की मदद से मिश्रण को तवे पर फैलाए। ध्यान रखे फैलाते समय परत ज्यादा पतली और ज्यादा मोटी ना रखे वरना आपके डोसे का आकार अच्छा नहीं आएगा।
  5. अब उसे दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सेके। कुछ ही समय मे आपका गरमा गरम रवा डोसा तैयार है।

2.मसाला दोसा

मसाला डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। जितना इसे खाने वालो की संख्या है उतना ही आसान इसे बनाना भी है। वैसे तो डोसा एक साउथ इंडियन डिश है पर अब यह सिर्फ हमारे भारत मे ही नही विदेशो मे भी प्रसिद्ध है। विदेश मे बहुत से रेस्टोरेंट्स है जहा सिर्फ मसाला डोसा ही मिलता है या ये कहे की वहा की विशेषता ही मसाला डोसा है।

3.प्याज दोसा

प्याज़ डोसे का स्वाद हल्का कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। इसमें प्याज़ का प्रयोग किया जाता है जो हमारे लिए फायदेमंद भी होता है और सभी को पसंद भी आता है। साउथ इंडियन ढाबो पर भी यह बहुत स्वादिष्ट मिलता है। कोई भी शादी हो या पार्टी आपको वहाँ प्याज़ डोसा का स्टाल जरूर मिलेगा। प्याज़ डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है।

4.मूंग दाल दोसा

मूंग दाल डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। इसमें दाल का प्रयोग किया जाता है जो हमारे लिए फायदेमंद भी होता है और सभी को पसंद भी आता है। मूंग दाल डोसे का स्वाद हल्का कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। यह सभी को बहुत को पसंद होता है। आप जब चाहे इसे आसानी से बना सकते है और सभी को स्वाद से खिला भी सकते है।

5.इडली

इडली का स्वाद बहुत ही स्पंजी और मुलायम होता है। इडली बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। वैसे तो यह नाश्ते मे चटनी के साथ खाई जाती है पर आप चाहे तो इसे सांबर के साथ दोपहर और रात के खाने मे भी खा सकते है। आपके घर कोई भी मेहमान आए तो बस फटाफट इडली बनाए और सबको खुश करे। आप इडली बच्चो को टिफिन मे पैक करके दे वो स्वाद से खाएंगे भी और आपसे दोबारा फरमाइश भी करेंगे।

6.अप्पम

अप्पम का स्वाद नरम और मुलायम होता है। इसमें इडली का पेस्ट इस्तेमाल किया जाता है जिससे सबको यह इडली जैसा भी लगता है लेकिन यह सब्ज़ियों की वजह से अलग लगता है। इसमें ज्यादा तेल और चिकनाई का इस्तेमाल नही होता इसीलिए इसे सब पसंद करते है। जिन लोगो को ज्यादा ऑयली खाना पसंद नही होता उनके लिए यह डिश बेस्ट है। अप्पम को आप चटनी, सॉस के साथ खा सकते है। इसमें डाली गई सब्ज़ियों की वजह से यह पोष्टिक होता है और स्वाद में भी लाजवाब लगता है।

7.उपमा

उपमा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। इसमें ताज़ी सब्ज़िया डाली जाती है जो बहुत ही पोष्टिक होती है। ज्यादातर लोग इसे सुबह और शाम के नाश्ते के साथ खाना पसंद करते है। इसके साथ चटनी खाई जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। उपमा को आप पुदीना चटनी, नारियल चटनी या टोमेटो सॉस के साथ भी खा सकते है। उपमा को धनिये के पत्ते और नारियल से सजाया जाए तो यह और भी आकर्षित लगता है।

8.नारियल की चटनी

कोकोनट चटनी का स्वाद बहुत ही लाजवाब और खुशबु वाला होता है। कोकोनट चटनी बनाने का कोई ओकेशन नही होता। आप जब चाहे इसे बना सकते है। आपके घर ढोकला, इडली, डोसा कुछ भी बने यह स्वादिष्ट कोकोनट चटनी आप बना सकते है। जब भी आपके घर ढोकला, डोसा, पकोड़े आदि बनता है तो आप झट से बस 15 मिनट मे स्वादिष्ट कोकोनट चटनी बना सकते है।

9.सांभर

सांबर एक बहुत ही स्वादिष्ट और  लाजवाब डिश है। वैसे तो यह एक साउथ इंडियन डिश है पर अब यह पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। इसे इडली, डोसा, वड़ा अदि के साथ खाया जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।  इसमें बहुत तरह की सब्ज़िया डलती है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे ना केवल हमारे शरीर को ताकत मिलती है बल्कि हमारे शरीर को और भी कई फायदे मिलते है। इसमें दाल भी पड़ती है जो हमे प्रोटीन देती है।

सांबर रेसिपी (Sambar) in Hindi

सांभर एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। वैसे तो यह एक साउथ इंडियन डिश है पर अब यह पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। इसे इडली, डोसा, वड़ा अदि के साथ खाया जाता है।

सामग्री

  • 100 gm अरहर की दाल
  • 250 gm लौकी
  • 1-2 बैगन
  • 3-4 भिण्डी
  • 4-5 टमाटर
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1-2 टुकड़े अदरक
  • 1 टी स्पून इमली का पेस्ट
  • नमक- स्वादानुसार
  • 2-3 लाल मिर्च
  • 2 टी स्पून साबुत धनिया
  • 1/2 टी स्पून मैथी के दाने
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पून चना दाल
  • 1 टी स्पून उरद दाल
  • 2 टुकड़े हींग
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 8-10 काली मिर्च
  • 2-3 बड़ी इलाइची
  • 1-2 लोंग
  • 8-10 कड़ी पत्ता
  • 1 टी स्पून राई
  • 1/2 टुकड़ा दाल चीनी
  • 1 टी स्पून तेल

बनाने की विधि - How to make सांबर रेसिपी (Sambar)

  1. सबसे पहले दाल को ले और उसे कुछ देर के लिए भिगो कर रख दे। कुछ देर ऐसे ही भिगोने के बाद कुकर मे डाले और साथ ही पानी भी डाले फिर उसको गैस पर रख दे। सिटी आने के बाद कुछ देर के लिए कुकर ऐसे ही छोर दे ताकि प्रेशर खुद निकल जाए।
  2. अब सभी सब्ज़ियों को बारीक़ काट ले और पकने के लिए गैस पर रख दे। कुछ देर के लिए छोर दे ताकि सब्ज़िया अच्छे से पक जाए।
  3. इतना करने के बाद एक कढ़ाई ले और उसमे थोड़ा तेल डालकर गरम करने के लिए रख दे। तेल गरम होने के बाद उसमे थोड़ी सी राइ डाले साथ ही कड़ी पत्ता भी। इसके बाद इसमें टमाटर डालकर भूने। जब मसाला और तेल अलग होने लगे तो उसमे सांभर मसाला डाले पकाए।
  4. अब कुकर मे रखी दाल को अच्छे से मेष करले ताकि उसमे दाने ना रहे। अब इसमें टमाटर वाला मसाला और साथ ही जो सब्ज़िया पकाई थी वो भी डाले। सारे मिश्रण को अच्छे से मिला ले।
  5. अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाले। अगर आपको सांभर गाढ़ी चाइए तो पानी कम ही डाले। इतना करने के बाद उसमे नमक और इमली का पेस्ट भी डाले ताकि स्वाद अच्छा रहे।
  6. अब इसे पकने के लिए गैस पर धीमी आंच करके रख दे। कुछ देर पकने के लिए छोर दे। आपकी गरमा गरम सांभर तैयार है।

10.रसम

साउथ इंडिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली डिश है रसम। रसम बनाने के लिए एक अलग तरह का पाउडर भी वहाँ मिलता है जिसकी मदद से रसम बनाई जाती है और सभी लोग इसका सेवन बड़े चाव से करते है। इसका लाजवाब और लजीज स्वाद सभी को पसंद  होता है। आप जब चाहे इसे आसानी से बनाये और सभी को इसे घर पर बनाकर सर्वे करे।

11.सांभर वड़ा

वड़ा का स्वाद बहुत ही लजीज और कुरकुरा होता है। इसे अच्छी तरह तला जाए तो यह और भी लाजवाब लगता है और सभी शौक से खाते है। वड़ा की सबसे खास विशेषता यह है की यह एक ऐसी डिश है जिसे आप कभी भी बना सकते है। आपके घर कोई छोटा सा फंक्शन या पार्टी हो आप आसानी से सांबर वड़ा बना सकते है। इसे आप चटनी या सांबर के साथ सभी को सर्वे कर सकते है।

12.पायसाम

पायसम एक स्वादिष्ट और लजीज साउथ इंडियन डिश है। वहाँ के सभी लोग इसका सेवन बड़े शौक से करते है। पायसम इतना स्वादिष्ट होता है की अब यह पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है। आप कही भी चले जाए आपको यह जरूर मिलेगी और साथ ही इसका सेवन करने वालो की संख्या भी आपको बहुत मिलेगी।

13.करी पत्ता

करी पत्ता चटनी का स्वाद थोड़ा तीखा और खुशबु वाला होता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसे आप बहुत ही जल्दी बना सकते है। आपको बाजार से किसी भी तरह की मिलावटी सॉस लाने की आवश्यकता नही है। इसे घर पर ही शुद्ध सामग्री से तैयार करे। इसे खाने के फायदे भी बहुत है जैसे की इससे हाज़मा सही रहता है और मुँह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है।

14.ओट्स इडली

ओट्स इडली का स्वाद बहुत ही मुलायम होता है। ओट्स इडली बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। वैसे तो यह नाश्ते मे चटनी के साथ खाई जाती है पर आप चाहे तो इसे सांबर के साथ दोपहर और रात के खाने मे भी खा सकते है। आपके घर कोई भी मेहमान आए तो बस फटाफट ओट्स इडली बनाए और सबको खुश करे। आप ओट्स इडली बच्चो को टिफिन मे पैक करके दे वो स्वाद से खाएंगे भी और आपसे दोबारा फरमाइश भी करेंगे। ओट्स और इडली का यह मेल सभी को बहुत पसंद होता है।

15.दही चावल

दही चावल बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध साउथ इंडियन डिश है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे सभी लोग बड़े शौक से खाते है। जैसा की दही में बहुत गुण होते है यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ चावल डालकर खाये जाए तो यह स्वादिष्ट तो लगेंगे ही साथ ही आपके लिए पौष्टिक भी होगा। इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है आप इसे अपने रोजाना के खाने में आसानी से बना सकते है।

ऊपर दिए गए सभी साउथ इंडियन बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होते है। साउथ इंडियन व्यंजन सिर्फ साउथ में ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आप विदेश में चले जाए आपको वहाँ भी बहुत सी जगह यह व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। विदेश में भी इन व्यंजनों को सभी पसंद करते है। वैसे तो यह सभी डिशेस बाजार में रेस्टोरेंट और होटल्स में आसानी से मिल जाती है लेकिन आप चाहे तो इन्हे विधि की मदद से खुद भी बना सकते है। आपके घर कोई मेहमान आये या कोई फंक्शन हो दी गई लिस्ट में से अपनी पसंद के अनुसार डिश को चुने और बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट और लाजवाब डिश बनाकर सभी को खिलाए। घर पर बने खाने की बात ही अलग होती है तो देर किस बात की सामग्री को लाये और हो जाए शुरू। साउथ इंडियन व्यंजन बनाये और एक नया और लाजवाब स्वाद सभी को दे।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
shivani sharma - Nov 18, 2021, 9:44 AM - Add Reply

aapko kesa lga article muje jarur batana

You must be logged in to post a comment.
arnewshindi - Nov 18, 2021, 1:51 PM - Add Reply

aapka articles bahut hi Achcha hai<a href="http://arnewshindi.in">.</a>

You must be logged in to post a comment.
shivani sharma - Nov 23, 2021, 2:24 AM - Add Reply

thankyou arnewshindi😊😊

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author