Top 10 great uses of motorcycles in modern times?

मोटरसाइकिल वह उपकरण है जिसके माध्यम से हम दूर दराज की यात्रा को कम समय में तय कर सकते हैं।

जब इसका आविष्कार हुआ था तब इसको खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं था , लेकिन तरक्की के उस युग में लगभग सभी के घरों में कम से कम एक या इससे ज्यादा मौजूद है।

मोटरसाइकिल के आविष्कार से पहले दूर दराज की यात्रा करना बहुत ही कठिन था। जबसे मोटरसाइकिल हमारे बीच आया तबसे दूर दराज की यात्राओं के साथ साथ कम दूरी वाली यात्राएं भी सहज हो गई है। यह सब विज्ञान का दिया हुआ उपहार है, जिसे हम जब चाहें अपने हित में उपयोगी बना सकते है। 

इसके साथ ही चारपहिया वाहनों का भी बड़ा उपयोग है लेकिन गांव , गलियों और बाजार जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाको में चार पहिया वाहनों की तुलना में मोटर साइकिल ज्यादा बेहतर सवारी माना जाता है। कीचड़ भरे टूटे फूटे मार्गो पर इसे चलाना कोई कठिन काम नहीं होता है।

मोटरसाइकिल के 10 महत्वपूर्ण उपयोग निम्नलिखित हैं।

1: व्यापार में वृद्धि- मोटरसाइकिल के योगदान के चलते ग्रामीण किसान आदि अपने गांव से शहर की तरफ या शहर के लोग गांव की तरफ जाकर रोजगार के तहत अपने उत्पाद या कंपनियों के उत्पाद को बेचकर या प्रचार प्रसार करके ज्यादा धन कमाकर खुशियों भरा जीवन जी रहे है! और उससे ज्यादा खुशी की बात यह है कि वह सुबह अपने घर से निकलते है और शाम तक वापस अपने घर लौट जाते है।

2: स्वास्थ संबंधी समस्या हल हुआ- आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ऐसे गांव है जहां अचानक तबियत खराब हो जाने पर नजदीक में कोई अस्पताल नहीं है! परंतु मोटरसाइकिल की मदद से कुछ ही मिनिट्स में बीमार को अस्पताल तक पहुंचकर उसे स्वस्थ बनाया जा सकता है।

3: शिक्षा संबंधी समस्या हल हुआ- गांव से शहर की तरफ कॉलेज जाने के लिए मोटरसाइकिल मददगार साबित हुआ। इससे पहले दूर दराज कॉलेज जाने में हर व्यक्ति सक्षम नहीं होता था! लेकिन यह मोटरसाइकिल की ही वजह से संभव हुआ।

4: रिश्तेदारियां मजबूत हुईं- इसके आविष्कार से पहले रिश्तेदारों के यहां जाने आने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ! बहुत सारे ऐसे भी कार्यक्रम होते थे जिन्हें मजबूर होकर छोड़ना पड़ता था। जिसके कारण मन में पीड़ा होती थी चाहकर भी नहीं जा मिलता था।

5: बाजार करने में सहजता हुई- वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के भी मार्ग पक्के बन गए है और इलेक्ट्रॉनिक थ्री व्हीलर आदि चलने लगे है जिससे लोग बाजार तक पहुंच जा रहे है परंतु जिनके पास मोटरसाइकिल है वह आज भी सबसे ज्यादा जल्दी पहुंचकर बाजार कर ले रहे है।

6: समय की बचत हुई- आज भले ही लोग किराए के साधन से यात्रा कर रहे है परंतु समय की बचत की बात आए तो अपना मोटर साइकिल सबसे ज्यादा बेहतर साधन है।

7: अतिथियों का सम्मान बढ़ा- पहले जब अतिथि घर आते थे तब घर में उनके खाने पीने की व्यवस्था करने में बहुत समस्या होती थी लेकिन जब से घर में मोटरसाइकिल हुआ तबसे कुछ ही मिनटों में यह समस्या हल हो जाती है।

8: कृषि कार्यों में उन्नति हुई- आज भले ही कृषि कार्यों के लिए बड़े बड़े उपकरण है लेकिन उन उपकरणों को चलने ले लिए ईंधन के रूप में डीजल आदि की जरूरत होती है जिसे लाने के लिए मोटर साइकिल उपयोगी सिद्ध होता है । फलस्वरूप समय की भी बचत होती है और कार्य भी आसानी से हो जाता है।

9: मनोरंजन का साधन सिद्ध होता है- यदि अपना छोटा परिवार है तो उनको कही अच्छी जगह ले जाकर मनोरंजन करवाने में यह सहयोगी सिद्ध हुआ।

10: एक साथ कई कार्य किए जा सकते हैं- जहां एक ही कार्य करने में पूरा दिन लग जाता था वहीं इसकी वजह से एक दिन में कई कार्य किए जा सकते है।

इस प्रकार मोटरसाइकिल हमारे दैनिक कार्यों में बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author