Jio Fiber Broadband Plans: Reliance Jio की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Jio Fiber Plans की कीमत 699 रुपये से शुरू होती है। रिलायंस जियो 1जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड से अल्ट्रा-हाई स्पीड इंटरनेट और Jio प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस दे रही है। रिलायंस जियो की फाइबर सर्विस मौजूदा फाइबर कनेक्टिविटी वाले इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISPs) जैसे कि Airtel V-Fiber, BSNL Bharat Fiber, ACT और You Broadband से मुकाबला करेगा। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको सभी ऑपरेटर के फाइबर प्लान के बारे में जानकारी देंगे।
Jio Fiber plans
जियो फाइबर ने अपनी वेबसाइट को प्लान के साथ अपडेट कर दिया है। Jio Fiber Prepaid Plans की शुरुआती कीमत 699 रुपये है और 8,499 रुपये तक जाते हैं। जियो फाइबर प्लान के साथ मिलने वाली स्पीड की बात करें तो शुरुआती प्लान के साथ 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी, अलग-अलग प्लान के अनुसार स्पीड में अलग-अलग हैं। इसके अलावा मुफ्त वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और टीवी वीडियो कॉलिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
Jio Fiber Bronze Plan के लिए मासिक शुल्क 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस तक की Speed से डेटा मिलेगा। डेटा अनलिमिटेड होगा। लेकिन तेज़ स्पीड में 100 जीबी डेटा मिलेगा और बोनस के तौर पर अतिरिक्त 50 जीबी डेटा। यानी कुल 150 जीबी डेटा। हाई-स्पीड लिमिट के बाद स्पीड कम होकर 1 एमबी प्रति सेकेंड रह जाएगी। इसके अलावा फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री टीवी वीडियो कॉलिंग, कलाउड गेमिंग, होम नेटवर्किंग और 5 डिवाइस तक Norton डिवाइस सिक्योरिटी मिलेगी।
Jio Fiber Silver Plan का मासिक किराया है 849 रुपये। इस प्लान के साथ भी ऊपर बताए सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इस प्लान के साथ 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ स्पीड डेटा की सीमा है 200 जीबी। इसके अतिरिक्त 200 जीबी डेटा बोनस के तौर पर दिया जाएगा। यानी कुल डेटा होगा 400 जीबी।
Jio Fiber Gold Plan का मासिक किराया है 1,299 रुपये। इसमें 250 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसमें कुल 500 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ में 250 जीबी बोनस डेटा होगा। यानी कुल डेटा 750 जीबी
Jio Fiber Diamond Plan का मासिक किराया है 2,499 रुपये। इसमें 500 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। हाइस्पीड डेटा की सीमा 1250 जीबी है और साथ में 250 जीबी अतिरिक्त डेटा उपलब्ध होगा। यानी कुल डेटा है 1500 जीबी। यह प्लान वीआर एक्सपीरियंस सपोर्ट और प्रीमियम कंटेंट जैसे कि First Day First Show फिल्में, स्पेशल स्पोर्ट्स कंटेंट आदि दिया जाएगा।
Jio Fiber Platinum Plan का मासिक किराया है 3,999 रुपये। इस प्लान में 2,499 रुपये वाले प्लान के सभी फायदे मिलेंगे लेकिन इसमें 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ-स्पीड में 2,500 जीबी डेटा दिया जाएगा।
Advertisement
Jio Fiber Titanium Plan का मासिक किराया है 8,499 रुपये। इसमें भी 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। यूज़र्स कुल 5,000 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री टीवी वीडियो कॉलिंग, गेमिंग सपोर्ट, होम नेटवर्किंग, Norton डिवाइस सिक्योरिटी, वीआर एक्सपीरियंस सपोर्ट और प्रीमियम कंटेंट दिया जाएगा।
Advertisement

You must be logged in to post a comment.