इन्सान का जीवन बहुत ही मूल्यवान है जो ईश्वर की दी हुई एक अनमोल सोगात है। लेकिन आज के इस युग में हर व्यक्ति कोई न कोई समस्या से ग्रस्त है तथा तनाव भरी जिन्दगी जीने के लिए मजबूर है, लेकिन हम चाहें तो इन समस्यों से छुटकारा पा सकतें हैं जिसके लिए हमें कुछ अपने जीवन में बदलाव करने होगें, तो आईये जानते हैं, कुछ बदलाव, जो हमारे जीवन को तनाव मुक्त रखने में मदद करेंगे।
1- अपनी परेशानी को छुपायें नहीं
मन में चल रहे विचारों या जीवन में चल रही परेशानीयों को ना छुपायें और हो सके तो अपने करीबी दोस्तों से साँझा करने की कोशिश करें ताकि आपका तनाव कम हो सके । लेकिन हाँ, आप अपनी मन की बात उसी से ही करें जो आपको समझता हो तथा आपका विश्वास पात्र मित्र हो ।
2- समस्या का समाधान करें
आज के जीवन में हर आदमी कोई ना कोई समस्या से उलझा हुआ है जिसके कारण वो तनाव महसूस करता है, इसलिए समस्या पर गौर करें तथा उसका अवलोकन करके उसका समाधान करें। हाँ! हो सके तो इसके लिए आप अपने बड़ों की राय भी ले सकते हैं। समस्या के बारे में अपने परिवार या मित्र से भी आप राय ले सकते हैं।
3- अपनी दिनचर्या को प्रभावित ना होने दें
आजकल हर कोई तनाव से ग्रस्त है। आज के समय में चाहे वो बड़ा हो या छोटा इस मोबाइल के युग में आपसी मेलजोल भी खत्म कर दिया है। जिस कारण हमें ये मानना पड़ेगा कि ये भी एक तनाव बढऩे का एक कारण है। इसलिए अपनी दिनचर्या को प्रभावित ना होने दें जल्दी सोने व जल्दी उठने से आपको समय की कमी नहीं होगी और आप अपने दैनिक कार्य आराम से करेंगे। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे। तनाव से बचने के लिए सुबह प्राणायाम व ध्यान करने की आदत डाल लें।
4- भूल कर भी दूसरों से अपनी तुलना ना करें
आज के इस भागते हुए युग में विभिन्न कारणों से तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसमें एक कारण ये भी है कि हम दूसरों से अपनी तुलना करने लगते हैं जो सही नहीं है, इसलिए आप दूसरों से कभी भी अपनी तुलना ना करें, आप अपने आप में जो वो सही हो। इस दुनियां में कोई भी सर्व संपन नहीं है। कभी आप अपने को निर्बल या असहाय समझने लगो तो अपने से छोटे आदमी के बारे में सोचें तो आपका तनाव कम हो जायेगा इसी।
5- नकारात्मकता सोच से बचें
हमें किसी की निंदा या किसी चुगली नहीं करनी है और ना ही हमें किसी की बुराईयों को सुनना है । इन बातों से हमारे अन्दर नकारात्मकता सोच पैदा होती है जो मानसिक तनाव का कारण बन जाती हैं। इसलिए हमे इन बातों से दूर रहना है। आप कोई सामाजिक कार्य करके, किताबें पढ़ कर, मनोरम स्थल पर घूम कर और परिवार संग वक्त बिताकर हम तनाव से बच सकते हैं।
6- आध्यात्मिकता के साथ जुड़ें
आज के इस युग मे इंसान तनाव से ग्रस्त हो चुका है चाहे वो किसी भी तरह का तनाव क्यों ना हो इसलिय हो सके तो आध्यात्मिकता के साथ जुड़ें, आध्यात्मिकता में बहुत सकरात्मक प्रभाव होते हैं जो आपके जीवन में तनाव को कम कर सकते हैं।
-- राजेश शर्मा ***
You must be logged in to post a comment.