How Anushka Sen: बोल्ड ड्रेस पहन पानी में आग लगाती नजर आईं अनुष्का, तस्वीरें देख फैंस बोले-'सुपर हॉट'

 

My sirsa
  •  
 
 
 
 
 
  1. Home
  2. वायरल
  3.  
 
 
Anushka Sen: बोल्ड ड्रेस पहन पानी में आग लगाती नजर आईं अनुष्का, तस्वीरें देख फैंस बोले-'सुपर हॉट'
टीवी की दुनिया से निकलकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
By News
उनके फैंस को उनकी तस्वीरें इतनी पसंद आती हैं कि अक्सर ये वायरल हो जाती हैं। इन दिनों अनुष्का टीवी की दुनिया से दूर विदेश में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहां से वह लगातार अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर रही हैं।
 

टीवी की दुनिया से निकलकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनके फैंस को उनकी तस्वीरें इतनी पसंद आती हैं कि अक्सर ये वायरल हो जाती हैं। इन दिनों अनुष्का टीवी की दुनिया से दूर विदेश में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहां से वह लगातार अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर रही हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने अपना बोल्ड अंदाज दिखा सबको हैरान कर दिया है। अपनी साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों से अनुष्का सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


अनुष्का का ग्लैमरस अंदाज
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का की इन तस्वीरों पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। साझा की गई ग्लैमरस तस्वीरों में अनुष्का लाइट  ब्लू कलर की टू पीस बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। बिकिनी पहने अनुष्का  कोमो झील में पानी के बीच खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'चिलिंग इन कोमो।' अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।  

 

 


अनुष्का ने फैंस को बनाया दीवाना
गौरतलब है कि 'बालवीर' फेम अनुष्का इन दिनों काम से दूर इटली में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 20वां जन्मदिन मनाया था। इटली से पहले वह लंदन, स्विट्जरलैंड और पेरिस घूमकर आ चुकी हैं। साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग पोज देकर फैंस को अपनी अदाओं से घायल कर रही हैं। अनुष्का के फैंस उनकी तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक ने अभिनेत्री की तारीफ में लिखा, 'सुपर हॉट।' इसके अलावा कुछ लोग हार्ट और फायर इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर रहे हैं। 

 
 


कोरियन इंडस्ट्री में करने वाली हैं डेब्यू
अनुष्का सेन के लिए यह साल काफी बढ़िया रहा है क्योंकि अब वह देश में नहीं विदेश में अपने टैलेंट का जलवा दिखा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का सेन ने अभी हाल ही में साउथ कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वह जल्द ही 'लव अफेयर्स' नाम के शो में नजर आएंगी। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आए सीरियल ‘यहां मैं घर-घर खेली’ से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्हें ‘बालवीर’ और ‘झांसी की रानी’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम करते हुए देखा गया।     

 


 

 
 
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Gold Price Today: सोने और चांदी में फ‍िर बड़ी ग‍िरावट, गहने बनवाने का एकदम सही समय; फटाफट करें खरीदारी

NEWS DESK

Stock Market : शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पढ़ लीजिए ये घातक भविष्यवाणी, आने वाली है और बड़ी ’सुनामी’

EDITOR

जयपुर पुलिस ने किया हाई प्रोफाइल पार्टी का पर्दाफाश, शराब और शबाब संग रात रंगीन कर रहे थे तहसीलदार, इंस्पेक्टर और प्रोफेसर

NEWS DESK
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author