Garena Free Fire Game क्या है इसकी पूरी जानकारी ?

Garena Free Fire क्या है? 

Free Fire का पूरा नाम है Garena Free Fire है यह एक Battleroyal अथवा Survival game है | यह एक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने वाला video game है | जिसमे की 50 खिलाडी एक battle ground में उतरते हैं और उतरने के बाद हथियार लूटते हैं और एक दूसरे से Fight करते हैं | जो खिलाडी आखिरी तक Survive करता है और आखिरी तक बचा रहता है वही उस game का विजेता होता है |https://youtu.be/EKmRDvGMwlE

https://youtu.be/atK2L2fKKzk 

Free Fire Game के पीछे की कहानी|

Free Fire गेम के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है | पृथ्वी पर एक रहस्यमयी संगठन होती है जिसका नाम FF होता है | वह लोगों को kidnap कर के उनका brain wash कर देती है, जिससे की वो लोग अपने भूतकाल के बारे में सब कुछ भूल जाएँ और उनके Gens में भी बदलाव कर देती है, जिससे की वो लोग और भी ज्यादा ताकतवर हो जायें और एक दूसरे से ज्यादा देर तक लड़ सकें |

फिर इसके बाद उन लोगों को एक प्लेन में ले जाया जाता है और Bermuda island Purgatory या Kalahari desert इनमें से किसी एक स्थान पर Parachute की मदद से छोड़ दिया जाता है | और उन्हें Survival का Task दिया जाता है जिसके लिए उन लोगो को हथियार भी दिए जाते हैं | Scientists की एक Team उन लोगों पर कड़ी निगरानी रखती है फिर जो भी आखिरी तक survive कर जाता है उसे Scientists दुबारा पकड़ लेते हैं और फिर उसके Gens को और भी ज्यादा modify कर देते हैं | जिससे की वह आगे की लड़ाइयों को और अच्छी तरह लड़ सके|

Free Fire Game कब और किसने बनाया ?

सायद कई लोगों की तरह आप भी यही सोचते होंगे की Pubg Game Mobile जिसको की हम (Players Unknown Battle Ground ) के नाम से भी जानते हैं Free Fire Game से पहले आया था तो आप एक दम गलत हैं क्योंकि Free Fire game को 30-सितम्बर-2017 को Garena नाम की कंपनी ने लांच कर दिया था | वहीं Pubg Game को 9-फरवरी-2018 को Mobile phones के लिए लांच किया गया था |

यह बात तब की है जब Battleroyal Games Computers और Consoles के लिए बनाये जा रहे थे जिनमें कि Pubg Pc और Fortnite जैसे लोकप्रिय games का नाम शामिल था क्योंकि ये गेम्स केवल Pc और Consoles पर ही उपलब्ध थे | तब Forrest Xiaodong Li जो की Free fire game के संस्थापक और एक सिंगापोरियन बिजनेसमैन हैं उन्होंने सोचा कि ऐसा एक Battle Royal Game स्मार्टफोन्स के लिए भी होना चाहिए क्योंकि आजकल स्मार्ट फ़ोन तो हर किसीके पास होता है और उन्होंने इस आईडिया को आते ही अपनी games बनाने वाली कम्पनी 111 dots Studios को एक battle royal गेम बनाने के काम पर लगा दिया |

111dots studios ने 7 महीने के अंदर ही एक Battle royal game को बनाकर तैयार कर दिया जिसको की Forrest Xiaodong Li ने अपनी एक दूसरी कंपनी Garena जिसकी स्थापना 2009 में हुई थी उसके साथ मिलकर इस Game को Garena Free Fire के नाम से Android और ios डेविसेस के लिए लांच कर दिया | कंपनी का उद्देस्य था कि यह गेम कम से कम Specifications वाले डेविसेस पर आसानी से चल सके इसलिए कंपनी ने इस Game का साइज 450 mb से भी कम रखा | इस Game को सबसे पहले नीदरलैंड देस के लिए लांच किया गया और फिर बाद में इस गेम की लोकप्रियता को देख कर इसे और देशों के लिए भी लॉन्च कर दिया गया |

Garena Free Fire इतना लोकप्रिय क्यों है |

जब से यह game आया है तभी से इस game को बहुत ही ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं | इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की अभी वर्तमान समय में इस game के गूगल प्लेस्टोर पर 100 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और इस गेम को 2019 में गूगल प्लेस्टोर का ” बेस्ट पॉपुलर वोट गेम “ अवार्ड भी मिल चुका है |

Free Fire को इतना लोकप्रिय होने के पीछे निम्नलिखित कारण हैं :-

  • इस Game का साइज और games के मुकाबले काफी कम है | वहीं Pubg और Fortnite जैसे games का साइज 2.0 gb से भी ऊपर है लेकिन Free Fire काफी बदलाव होने के बाद भी उसका साइज सिर्फ 710 Mb है |
  • इतना काम साइज होने के बाद भी Free Fire Game के ग्राफ़िक्स काफी अच्छे हैं |
  • Free Fire Game कम रेम और कम प्रोसेसर वाले फ़ोन में बिना किसी परेशानी के चल जाता है , अगर आपके फ़ोन में 2 gb से भी कम रेम है तो यह गेम आपके फ़ोन में आसनी से चल जायेगा |
  • और आखिरी एक कारण इस गेम का ज्यादा पॉपुलर होने का pubg Game का India में बंद होना भी है | क्योंकि pubg खेलने वाले pubg के बदले अब Free Fire को खेल रहे हैं |

Garena Free Fire को download कैसे करें ?

आप Free Fire Game को आसानी से Download कर सकते हैं | अगर आप एक एंड्राइड यूजर हैं तो आप इस गेम को Google playstore या Apk Pure नाम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं | और अगर आप एक iOS user हैं तो आप इस game को App store से डाउनलोड कर सकते हैं |

 

Game Name Free Fire
Developer गरेना इंटरनेशनल
Version 1.60.1
Download 100 करोड़ से ज्यादा
Ratings 4.3
Available For एंड्राइड और आइओस
Compatible android वर्शन 4.1 और उससे ऊपर

Free Fire General information

Garena Free Fire Game से सम्बंधित FAQs

1 ) क्या Free Fire गेम चीन से है ?

Ans ) अगर आप को लगता है की Free Fire गेम चीन से है , तो में आपको बता दूँ की यह गेम चीन से नहीं बल्कि सिंगापुर देश से है | यही एक वजह है जिसके कारण Free Fire गेम इंडिया में बैन नहीं हुआ |

2 ) Free Fire गेम को जिओ फ़ोन में कैसे खेलें ?

Ans ) Free Fire को जिओ फ़ोन में नहीं खेला जा सकता है , क्योंकि जिओ फ़ोन Free Fire गेम को चलाने में सक्षम नहीं है |

3 ) Free Fire Game से अच्छे और कौन से गेम हैं ?

Ans ) Free Fire Game से अच्छे और भी कई गेम्स हैं जैसे कि Pubg , Call of Duty Mobile, Fortnite आदि |

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author