CryptoCurrency & BitCoin क्या है , इसे कैसे खरीदे । Full Guide In Hindi

CryptoCurrency & BitCoin  क्या है , इसे कैसे खरीदे । Full Guide In Hindi

 
 
     क्रिप्टोकरेन्सी , दुनिया की पहली ऐसी मुद्रा जिसका फिजिकल कोई अस्तित्व नहीं है। मतलब इसको हम न तो छू सकते है और न ही बाकी और करेंसी की तरह जेब में रख सकते है। क्रिप्टोकरेन्सी एक डिजिटल करेंसी है जो क्रिप्टोग्राफी पर based है। यह एक completely decentralized करेंसी है जो peer to peer electronics cash system पर आधारित और blockchain technology से monitor किया जाता है
completely decentralized currency का मतलब एक ऐसी करेंसी जिसमे सरकार का कोई रोल नहीं होता है , इस डिजिटल करेंसी को सरकार न ही बना सकती है और न ही इस पर सरकार का कोई हक़ होता है।  इसी के चलते सन 2018 में RBI ने ऐसी गुड्स और सर्विसेज पर रोक लगा दी थी जिसमे लेन - देन के लिए CRYPTOCURRENCY का उपयोग किया जाता था , पर मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल से पहले इस बैन को खत्म करते हुए इस डिजिटल करेंसी को लीगल करार कर दिया। 
 
FLOOZ , BEENZ , DIGICASH जैसी कंपनी ने सबसे पहले इस डिजिटल करेंसी को बनाने की कोशिश किया , लेकिन टेक्नोलॉजी में कमी और फ्रॉड के चलते ये कंपनी इस करेंसी को सही से रन कराने में असफल रही और उसके बाद सन 2008 ने पहली बार एक जापानीज (JAPANESE ) सॉफ्टवेयर डेवलपर सातोशी नाकामोतो (SATOSHI NAKAMOTO) ने अपनी टीम के साथ मिलकर बिटकॉइन नामक CRYPTOCURRENCY शुरुआत की। 
 
 
आज के समय में 1000  ज्यादा क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट में मौजूद है , लेकिन उनमे से कुछ ही करेंसी ऐसी है जिनको आज के समय में बहुप्रचलित तरीके से उपयोग किया जा रहा है। हम आपको एक -एक करके कुछ important क्रिप्टोकरेन्सी के बारे में समझाने की कोशिश करते है -
 
 
 

TYPES OF MAJOR CRYPTOCURRENCY (कुछ महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेन्सी )

 

बिटकॉइन (BTC)

 
 
आज के समय में 21 मिलियन यूनिट्स से भी ज्यादा बिटकॉइन हर समय सर्कुलेशन में रहती है , इसकी शुरुआत सन 2009 में सातोशी नाकामोतो और उनकी टीम ने मिलकर किया था। यह कम्प्लीट DECENTRALIZED होने के साथ - साथ ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है , जिसकी खास बात ये है की इसमें सरकार या किसी और इंस्टीटूशन का कोई लेना देना नहीं है
 
जब बिटकॉइन की शुरुआत हुआ था तो एक बिटकॉइन की कीमत 0.5 डॉलर (1 BTC = 0.5 $) के बराबर था और  आज के समय में एक बिटकॉइन की कीमत हजारो डॉलर से भी ज्यादा है। अगर मार्केट CAPITALIZATION की बात करे तो ये $ 172.76 बिलियन से भी ज्यादा है। 
 
 

 

ETHEREUM (ETH)

 
 
ETH एक DECENTRALIZED सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म है जहां आपको क्रिप्टोकरेन्सी खरीदने या बेचने के लिए अनेको एप्लीकेशनमिल जाएँगे , इसकी शुरुआत 2013 में विटालिक बुटेरिन ( VITALIK BUTERIN ), जो बिटकॉइन मैगज़ीन के CO-FOUNDER भी है , ने किया था और इसकी शुरुआती फण्ड CROWDSALE नामक कंपनी ने किया था।दो साल के मेहनत और लगन के चलते 30 जुलाई 2015 को पहली बार ETHEREUM को दुनिया के सामने लाइव कर दिया गया।
अगर हम market capitalization की बात करे तो 2020 में $ 40.6 बिलियन डॉलर है और इसके टोटल 91,994,515 यूजर आज के समय में एक्टिव है।इसके ट्रांज़ैक्शन को fully transparent बनाने के लिए शार्डिंग टेक्नोलॉजी (sharding technology ) और decentralized replicated virtual machine , जिसको "Ethereum vertual Machine" कहते है , का प्रयोग किया जाता है।आज के समय में हमारे इंडिया में एक ethereum की कीमत 38112.67 रु के बराबर है।
  
 
 

 LITECOIN(LTC)

 
 
 
     LITECOIN  अक्टूबर 2011 में सुरु किया गया एक peer to peer cryptocurrency है जो open source of software project के तहत MIT/X11 लाइसेंस से रेगुलेट किया जाता है।  इसके ऑथर "चार्ली ली (CHARLIE LEE )' है जो गूगल EMPLOYEE & COINBASE  के FORMER ENGINEERING DIRCTOR थे। और इसके साथ-साथ इस काम को पूरा करने में LITECOIN CORE DEVELOPMENT की DEVELOPERS टीम ने इनका साथ दिया। 
 
आज के समय में एक LITECOIN की कीमत 6249 रु के बराबर है और इसकी मॉर्केट कैप $ 2.7 बिलियन डॉलर के बराबर है। 
 
 
 
 

RIPPLE

RIPPLE CRYPTOCURRENCY(XRP ) सन 2012 में "क्रिस लार्सन ( CHRIS LARSEN ) & जेब मकालेब (JEB McCALEB)" द्वारा शुरू किया गया आज का सबसे प्रचलित क्रिप्टोकोर्रेंसी में से एक है। RIPPLE एक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क है जिसमे कस्टमर को रियल टाइम में ग्रॉस वैल्यू प्रदान किया जाता है। 
आज में समय में Ripple Cryptocurrency का मार्केट वैल्यू $ 48.5 बिलियन से भी ज्यादा है।  रिप्पल में पैसा इन्वेस्ट करना चाहे तो हमको एक रिप्पल क्रिप्टोकोर्रेंसी के लिए 53 रु खर्च करने होंगे।  
 
 
 
 
      इन सब के अलावा जो क्रिप्टोकोर्रेंसी सबसे ज्यादा फेमस है उनके नाम क्रमशः है- 
 
 
*      DOGECOIN 
 
*      FAIRCOIN 
 
*      DASH
 
*      TETHER (USDT)
 
*      BITCOIN CASH
 
*      LIBRA
 
*      MONERO
 
*     EOS
 
*     BITCOIN SV (BSV)
 
*    BINAME COIN (BNB)
 
 
 
 

WHERE TO DISCUSS CRYPTOCURRENCY

 
अगर आप  क्रिप्टोकोर्रेंसी के बारे में ज्यादा जान ना चाहते है तो हम  आपको कुछ ऐसी FORUM के नाम बता रहे है जहा से आपको इसके हर एक पहलु को समझने और इन्वेस्ट करने में आपको आसानी होगी-
 
*    CRYPTOCOMPARE
 
*    CRYPTOCURRENCY TALK
 
*    BITCOIN TALK
 
*    BITCOIN WEATHER CLUB
 
*    BTC  WARRIORS
 
*    BITCOIN  SUBREDDIT
 
 
 
       CRYPTOCURRENCY  से जुड़े कुछ ऐसे लोग जिनको फॉलो करके हम इस डिजिटल करेंसी को और अच्छे से जान सकते है -
 
 
*  Brian Armstrong :   Co-Founder & CEO Of CoinBase
 
 Brook Pierce  :     Co-Founder Of Block-Chain Capital
 
 Don Tapscott  :    President & CEO Of The Tapscott Group Inc.
 
 Barry E. Silbert   :    Founder & CEO Of Digital Currency Group
 
 Alex Tapscott   :    Co-Founder & CEO Of The BlockChain Research Institute 
 
 Vitalik Buterrin   :   Founder Of Ethereum
 
*   Charlee Lee    :     Founder Of LiteCoin
 
*  Andreas M. Antonopolous   :    Mastering Bitcoin
 
*   Jihan Wu   :      Co-Founder & Director Of Bitmain Technologies Ltd.
 
 
 
 

 

दोस्तों हमने यहाँ क्रिप्टोकोर्रेंसी से जुड़े सब पहलु को समझने की कोशिश की है।  उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी। 
 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Hyyy...myself Aqib from Grokhpur( INDIA). I am a hardcore digital learner and also I am having various working knowledge in different fields.