4 गुजराती रेसिपीज

1.गुजराती कढ़ी

गुजराती कढ़ी (Gujrati Kadhi Recipe) in Hindi

गुजराती कढ़ी का स्वाद अलग और लाजवाब होता है। इसे आप जब चाहे किसी स्पेशल दिन बनाकर सभी को खिला सकते है। इसका चटपटा और तीखा स्वाद सभी को पसंद होता है।
 Course Main Dish
 Cuisine Gujarati, Indian
 Prep Time 10 minutes
 Cook Time 40 minutes
 Total Time 50 minutes
 Servings 4 people

सामग्री

  • 2 कप दही
  • 1 कप पानी
  • 6 करी पत्ता
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1 टुकड़ा हींग
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टी स्पून मैथी के दाने
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून हरा धनिया
  • 2 टी स्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार

 

बनाने की विधि - How to make गुजराती कढ़ी (Gujrati Kadhi Recipe)

  1. गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को ले और अच्छे से छान ले। अब एक बर्तन में दही और बेसन को मिलाए और अच्छे से फेट ले। इसी मिश्रण में पानी मिलाकर दोबारा अच्छे से फेटे। कढ़ी बनाने का घोल तैयार है।
  2. अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गरम करने के लिए रख दे। गरम तेल में जीरा और मेथी के दाने डाले और उन्हें भूने। इनके भुनने के बाद इसमें हींग, हल्दी, हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक का मिश्रण डाले और अच्छे से भूने।
  3. इस मिश्रण में बना हुआ कढ़ी का घोल डाले और अच्छे से मिक्स करे। मिश्रण को लगातार कलछी से चलाते रहे। कुछ देर बाद आपकी कढ़ी में उबाल आने लगेगा।
  4. अब इसमें नमक, हरा धनिया और लाल मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए। कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। उबाल आने तक पकाते रहे। कुछ देर बाद आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब गुजराती कढ़ी बनकर तैयार है।
  5. कढ़ी को एक बाउल में निकाले ऊपर से धनिया डालकर गरम गरम रोटी और चावल के साथ सर्वे करे।

2.ढोकला

ढोकला रेसिपी (Dhokla) in Hindi

ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह ढोकला ४-५ सदस्यो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते है।
 Course Snack foods
 Cuisine Gujarati, Indian
 Prep Time 10 minutes
 Cook Time 20 minutes
 Total Time 30 minutes
 Servings 5 people

सामग्री

  • 200 gm बेसन
  • नमक स्वादानुसार
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
  • 2 टी स्पून नीबू का रस
  • 3 टी स्पून ईनो
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1/2 टी स्पून राई
  • 1 टी स्पून हरा धनिया

बनाने की विधि - How to make ढोकला रेसिपी (Dhokla)

  1. सबसे पहले एक बर्तन ले उसमे बेसन, दही, नमक, सूजी, हल्दी, हींग आदि डाल ले। इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले इस मिश्रण मे थोड़ा सा पानी भी डाले। अब पुरे घोल को अच्छे से फेट ले। ध्यान रहे घोल अच्छे से फेटे ताकि कोई भी सामग्री बिना मिले ना रह जाए। इतना करने के बाद घोल को एक जगह रख दे।
  2. अब एक प्रेशर कुकर ले और उसमे पानी गरम होने के लिए गैस पर रख दे। अब एक बेकिंग डिस्क ले उसमे थोड़ा घी लगाकर उसको चिकना करले और रख दे |
  3. इतना करने के बाद वो घोल का मिश्रण ले और देखे सब अच्छे से मिल गया है या नहीं। अब उसमे खमीर उठाने के लिए उसमे इनो डाले थोड़ा तेल डाले और अच्छे से फेट ले। ध्यान रहे सारा मिश्रण अच्छे से मिल जाना चाहिए।
  4. अब चिकनी की हुई बेकिंग डिश ले उसमे ये घोल डाले और अच्छे से फैला ले। ध्यान रखे घोल अच्छे से बराबर एक सार फैलाए। अब इस प्लेट को कुकर मे रख दे जिसमे पानी गरम किआ था। अब कुकर का ढक्कन ढक दे और ढक्कन से सीटी निकाल दे। ताकि वो भाप पर पक जाए। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे।
  5. जब ढोकला भाप पर अच्छे से पक जाए तो प्लेट को बाहर निकाल ले और हाथ रख कर देख ले की ढोकला पका है या नही। अगर पक गया है तो उसके टुकड़े काट ले। आप अपनी मर्ज़ी के हिसाब से काट सकते है। एक बात ध्यान रखे की ठंडा होने के बाद ही काटे।
  6. इतना करने के बाद एक कढ़ाई ले और उसमे थोड़ा सा तेल गरम कर ले। अब उसमे थोड़ी सी राई डाले और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाले और थोड़ा सा भुने अब इसमें कटा हुआ ढोकला डाले और फ्राई करले। कुछ देर ऐसे ही भून ले। आपका गरमा गरम ढोकला तैयार है इसे हरी चटनी के साथ परोसे।

3.उपमा

उपमा रेसिपी (Upma) in Hindi

उपमा को आप पुदीना चटनी, नारियल चटनी या टोमेटो सॉस के साथ भी खा सकते है। उपमा को धनिये के पत्ते और नारियल से सजाया जाए तो यह और भी आकर्षित लगता है।
 Course Breakfast
 Cuisine Indian, South Indian
 Prep Time 10 minutes
 Cook Time 25 minutes
 Total Time 35 minutes
 Servings 4

सामग्री

  • 150 gm सूजी
  • 50 gm मुगफली के दाने
  • 1 टी स्पून राई के दाने
  • 2 टी स्पून उरद दाल
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1 कप मटर
  • 1 गाजर कदुकस की हुई
  • 1 टी स्पून हरा धनिया
  • 1 टी स्पून हरा नरियल
  • 1 टी स्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार

 

बनाने की विधि - How to make उपमा रेसिपी (Upma)

  1. उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई ले उसमे सूजी डाल कर हल्की आंच पर भून ले। तब तक भूने जब तक सूजी का रंग हल्का भूरा ना हो जाए। अब भुनी हुई सूजी को प्लेट मे निकाल कर रख दे।
  2. अब मुंगफली के दानो को घी मे भून ले और अलग निकाल कर प्लेट या बाउल मे रख दे।
  3. इतना करने के बाद कढ़ाई ले उसमे तेल डाले अब उसमे राई के दाने डाले जब वो गरम हो जाए तब उसमे दाल डालकर हल्की आंच पर भूने साथ ही उसमे मूंगफली के दाने भी डाल दे।
  4. साथ ही इसमें धनिया, मटर, गाजर, हरी मिर्च, अदरक आदि डालकर अच्छे से भून ले। कुछ देर सब्ज़ियों को पकाए। 2-3 मिनट मे सब्ज़िया अच्छे से पक जाएंगी।
  5. इतना करने के बाद इस सामग्री मे भुनी हुई सूजी, पानी और नमक डाल दे। जब पानी मे उबाल आने लगे तो उसे स्पून से चलाते रहे। कुछ देर बाद घोल गाढ़ा हो जाएगा। कुछ ही देर मे उपमा तैयार हो जाएगा। इसमें चाहे तो देसी घी भी डाल सकते है।
  6. गरम गरम उपमा को धनिये के पत्तो से सजाए और हरी चटनी के साथ परोसे।

4.खांडवी

खांडवी रेसिपी in Hindi

खांडवी को आप जब चाहे बनाकर सबको खिला सकते है। आपके घर कोई छोटा सा फंक्शन हो तो आप खांडवी को एक स्नैक की तरह सर्वे कर सकते है जिससे आप भी खुश और आपके मेहमान भी खुश।
 Course Desserts
 Cuisine Gujarati, Indian
 Prep Time 10 minutes
 Cook Time 30 minutes
 Total Time 40 minutes
 Servings 3 people

सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 2 कप पानी
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1 टी स्पून राई
  • 1 टी स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून कच्चा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि - How to make खांडवी रेसिपी

  1. खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले दही को ले और उसे एक बर्तन में डालकर अच्छे से फेट ले। अब उस में बेसन डाले और मिक्स करके एक घोल बना ले।

  2. बेसन और दही के घोल में पानी, हल्दी और नमक डालकर सारे मिश्रण को मिला ले और फेट कर एक घोल तैयार कर दे। इस घोल को एक बर्तन में ले और गैस पर गरम होने के लिए रख दे।
  3. गैस पर रखे इस घोल को लगातार स्पून से चलाते रहे। कुछ ही देर में खांडवी का घोल गाढ़ा होने लगेगा। कुछ देर और चलाते रहे और फिर गैस को बंद कर दे।
  4. इतना करने के बाद थाली या प्लेट ले उसपर खांडवी का घोल पतला पतला फैलाये। ध्यान रखे की परत पतली होनी चाहिए। अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दे इससे वो सुख जाएगा।
  5. कुछ देर बाद चाकू की मदद से उस परत की लम्बी और चौड़ी पट्टिया काट ले। अब उन सब को रोल कर के रख दे।
  6. एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गर्म करे। उसमे राई डाले जब आपकी राई तड़कने लगेगी तो उसमे हरी मिर्च डालकर भूने। प्लाट में रखी हुई खांडवी पर ये मसाला डाले साथ ही ऊपर से नारियल और हरा धनिया डालकर उसे सजाए आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब खांडवी तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author