सिद्धू मूसेवाला का करियर और जीवन परिचय

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय|

     

       सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय [उम्र, हाइट, मृत्यु, जन्म तारिक, पत्नी, गर्लफ्रेंड, माता, पिता, भाई, ताजा ख़बर, गाने, करियर, राजनीतिक सफर, निक नेम, पेशा, मूवी, विवाद, हत्या का कारण ]

 

       सिद्धू मूसेवाला पंजाब के बेहतरीन गायक और मॉडल जो आज हमारे बीच नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 29 मई 2022 को उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की खबर मिलते ही हर कोई हैरान हो गया था। किसी को विश्वास नहीं हुई की उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। इस खबर से उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी काफी दुखी दिखाई दिए थे। पंजाब में हर तरफ बस उनकी मौत की खबर ही सुनाई दे रही थी। जैसे ही इस मामले की पुष्टी पुलिस द्वारा की गई हर कोई टूट गया। लेकिन आज हम आपको इन जीवन के कुछ पहलूओं के बारे में बताएंगे। जिसको आप भी जानना पसंद करेंगे।

 

   

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय [Sindu Moose Wala Biography]

 

असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू
निक नेम सिद्धू मूसेवाला
जन्म 11 जून 1993
जन्म स्थान गांव मूसेवाला, पंजाब
मृत्यृ की तारीख 29 मई 2022
कहा हुई मृत्यृ पंजाब
शिक्षा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
कॉलेज गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब
पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू
माता का नाम चरण कौर सिद्धू
भाई का नाम गुरप्रीत सिद्धू
पेशा गायक, मॉडल
पहली फिल्म लाइसेंस- निंजा द्वारा (2016) गुरलेज़ अख्तर के साथ बिलोंग करदा
वैवाहिक स्थिति अवैवाहिक

 

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मूसा गांव पंजाब में हुआ था। उनका परिवार सिख जाट है। सिद्धू के पिता भोला सिंह सिद्धू और माता चरण कौर सिद्धू हैं। उनकी मां गांव की सरपंच हैं। सिद्धू का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम है गुरप्रीत सिद्धू। सिद्धू को बचपन से ही गाने का काफी शौक रहा है। जिसके चलते वो गायक बने। उनको इसमें उनके परिवार का काफी सपोर्ट मिला है। उन्होंने 5वीं कक्षा से ही गाती गाए। इसी से साथ कई प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

 

सिद्धू मूसेवाला की शिक्षा

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनसा से की उसके बाद वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए वो लुधियाना के गुरू नानक देव कॉलेज चले गए। डिग्री हासिल करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा रवाना हो गए। लेकिन गायिका का शौक उन्हें गायक बनाने की राह पर ले आया। जिसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ संगीत में अपना करियर बनाने का विचार किया। जिसके बाद वो बेहतरीन सिंगर बन गए।

सिद्धू मूसेवाला का करियर

  • साल 2016 से मूसेवाला संगीत से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने अपना पहला गाना लाइसेंस लिखा। जिसको पंजाबी सिंगर निंजा ने गाया था। लोगों को गाना इतना पसंद आया की वो देखते ही देखते हिट हो गया।
  • इसके बाद उन्होंने दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला के साथ मिलकर अपने करियर को आगे बढ़ाया।
  • 2017 में, सिद्धू ने पंजाबी गीत “जी वैगन” के साथ अपने सिंगिग की शुरूआत की और करियर का पहला गाना गाया।
  • उसी साल उन्होंने सो हाई गाने को अपनी बेहतरीन आवाज दी। दोनों गाने लोगों को काफी पसंद आए और देखते ही देखते हिट हो गए। इसके बाद सिद्धू ने ‘रेंज रोवर,’ ‘दुनिया,’ ‘डार्क लव,’ ‘टोचन,’ और ‘इट्स ऑल अबाउट यू’ गाने गए। इनको भी लोगों ने काफी पसंद किया।

सिद्धू मूसेवाला का राजनीतिक करियर

साल 2021 को मूसेवाला ने एक्स सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के टाइम में कांग्रेस ज्वाइन की। तब उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ। लेकिन ज्यादा समय तक वो नहीं चल सका।

 

सिद्धू मूसेवाला का रिलेशनशिप [Girlfriend]

सिद्धू मूसेवाला अविवाहित थे। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो जिस लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे वो उनसे जल्द ही शादी करने वाले थे। मगर वो लड़की कौन है इसके बारे में पूरी तरह से कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इस बात पर सच की मुहर किसी के द्वारा नहीं लगाई गई है।

सिद्धू मूसेवाला की कमाई [Net Worth]

सिद्धू मूसेवाला की कमाई की बात करें तो सिंगिंग शोज और एक्टिंग से वो काफी कमाई कर लेते थे। अबतक उनके नेटवर्थ की बात करें तो 110 करोड़ के आसपास उनकी कमाई रही है।

सिद्धू मूसेवाला का कार कलेक्शन

सिद्धू को लक्जरी कार का काफी शोक रहा है जिसके कारण उनके पास एक से एक कार थी। जिनमें फोर्ड मस्टंग, रेंज रोवर , मित्सुबिशी पजेरो ,टोयोटा फोर्टनेर , महिंद्रा स्कार्पियो शामिल हैं।

सिद्धू मूसेवाला के विवाद [Controversy]

  • ऐसा कहा जा रहा है कि, मूसेवाला करण औजला के अच्छे मित्र थे। लेकिन कुछ समय पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। लोगों से जो जानकारी प्राप्त हुई उसके अनुसार, करण औजला ने सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने बिना रिलीज से पहले लीक कर दिए थे।
  • साल 2018 में औजला ने सनम भुल्लर के साथ अप एंड डाउन गाना रिलीज किया। जिसमें उन्होंने सिद्धू को काफी बदनाम किया।
  • प्रोफेसर धनेवर द्वारा अपनी मां के खिलाफ पंचायत विभाग में मामला दर्ज होने के कारण विवाद बढ़ा। जिसमें उन्होंने कहा की मूसेवाला ने भड़काऊ गाना बनाया है। जिसका गलत इस्तेमाल किया गया है। जिसके बाद उनकी मां ने गाने को लेकर पत्र लिख मांफी मांगी।

सिद्धू मूसेवाला किस गन से हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, उनपर एन-94 से हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल पर एन-94 की तीन गोलियां बरामद हुई है। आपको बता दें कि, मूसेवाला पर लगातार 30 गोलियां चलाई गई थी। जिसमें से 5 गोलियां उनके सीने पर लगी जिससे उनकी मौत हुई।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या है आपसी रंजिश

  • सिद्धू मूसेवाला को उनके घर के कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर गोली से मारा गया।
  • पंजाब के डीजीपी का कहना है कि, वब अपने घर से निकले तभी रास्ते में 2-2 गाड़ी आगे पीछे चलने लगी। कुछ समय बाद उन गाड़ियों से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली सिद्धू के लगी। उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, ये मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।
  • आपको बता दें कि, पुलिस की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके मुताबिक उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है। जो इसक समय कनाडा में है। कहा जा रहा है कि, बिश्नोई गैंग के विरोधी लगातार सिद्धू का सपोर्ट कर रहे थे। जिसके कारण वो इनके निशाने पर थे।
  • सिद्धू की मौत के बाद उनके परिवारवालों ने सरकार से जांच के आदेश मांगे हैं। जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।
Q- सिद्धू मूसेवाला की हत्या कब हुई?

Ans- इनकी हत्या 29 मई 2022 को हुई।

Q- किसने ली मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी?

Ans- बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली हत्या की जिम्मेदारी।

Q- मूसेवाला के पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियों का शोक था?

Ans- फोर्ड मस्टंग, रेंज रोवर , मित्सुबिशी पजेरो ,टोयोटा फोर्टनेर , महिंद्रा स्कार्पियो।

Q- उनके जाने के बाद अब कौन है उनके परिवार में?

Ans- उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में पिता, माता और बढ़ा भाई है।

Q- मूसेवाला की हत्या का असर किन-किन पर हुआ?

Ans- उनके परिवार से लेकर उनके फैंस तक उनकी मौत की खबर से काफी दुखी हैं।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
Narinder Pal Singh - Jun 21, 2023, 4:02 PM - Add Reply

Sidhu Mussewala is an alone Brother. But Gurpreet Singh May be any raletive . I have well known his faimly. My Cousin brother's inlaw's there neighbors.

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author

Read My Articles