शरीर में कभी कम ना होने दें ये top 5 विटामिंस, दूर रहेंगी सभी बीमारियां, जानें क्या खाएं ?

अधिकतर दर्द और बीमारियां शरीर में विटामिन की कमी की वजह से होती है. अगर आप शरीर के लिए जरूरी 5 विटामिन की कमी नहीं होने देंगे, तो ना केवल बीमारियां आपसे दूर रहेंगी. बल्कि दिल, दिमाग, हड्डियां समेत सभी अंग मजबूत बने रहेंगे. आइए जानते हैं कौन से पांच विटामिन शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं और इन विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए.

fat_soluble.jpg
शरीर में कभी कम ना होने दें ये 5 विटामिंस, दूर रहेंगी सभी बीमारियां, जानें क्या खाएं ?

शरीर के लिए बहुत जरूरी है यह पांच विटामिन -

शरीर के अंदर कई केमिकल और शारीरिक गतिविधियां होती है. जिनमें विटामिन, ईंधन व ग्रीस का काम करते हैं. इसलिए शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नीचे दिए गए पांच विटामिन की कमी नहीं होने देना चाहिए.

1.विटामिन सी की कमी के लक्षण और विटामिन सी से भरपूर फूल -

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण टिश्यू की मरम्मत व विकास रूक जाता है. जिसके कारण कमजोर इम्यून सिस्टम, जल्दी घाव ना भरना, बेजान व फीकी त्वचा आदि समस्याएं होने लगती है. विटामिन सी की कमी पूरा करने के लिए संतरा, नींबू, चकोतरा, ब्रोकली, आलू, स्ट्रॉबेरी जैसी विटामिन सी से भरपूर का सेवन करना चाहिए.

2.विटामिन डी की कमी के लक्षण और विटामिन डी से भरपूर फूड -

शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां दांत और नाखून जैसे कठोर अंग कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसके अलावा डिप्रेशन व तनाव से जुडी समस्याएं भी विटामिन डी की कमी के कारण होता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए संतरे का जूस, दूध, पूरा अंडा, मशरुम, सालमन मछली का सेवन करना चाहिए.

3.विटामिन B12 की कमी के लक्षण और विटामिन B12 भरपूर फूड्स - 

शरीर में विटामिन की कमी के कारण एनर्जी की कमी की समस्या होती है और हमेशा थकान महसूस होती है. आपको बता दें बॉडी सेल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन्स बहुत ही जरूरी होते हैं. विटामिन b12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडे, दूध, फोर्टीफाइड सोया मिल्क, टूना व सालमन मछली शामिल करना चाहिए.

4.विटामिन B9 की कमी के लक्षण और विटामिन B9 से भरपूर फ़ूड -

विटामिन बी9 को फॉलेट या फॉलिक एसिड भी कहा जाता है, जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है. वरना बच्चे के विकास में विकार या दोष पैदा हो जाता है. फोलिक एसिड रेड ब्लड सेल्स के विकास में काफी महत्वपूर्ण साबित होता है. विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फलों का जूस, दाल, मटर जैसे विटामिन B9 से भरपूर फूड का सेवन करना चाहिए.

5.विटामिन ए की कमी के लक्षण और विटामिन ए से भरपूर फूड्स -

शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण आंखें कमजोर होने लगती है और आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है. वही कमजोर इम्यून सिस्टम और अन हेल्थी त्वचा की भी विटामिन ए की कमी के लक्षण होते हैं. विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, पीली और हरी सब्जियां गाजर, शकरकंद, पालक, अंडे, दूध जैसे विटामिन ए से भरपूर फूड का सेवन करें.

आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट में जरूर बताइए और अगर अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक तथा शेयर जरूर करें. साथ ही चैनल को फॉलो जरूर करें. इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद.

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author