आईपीएल के 13 वे सीजन के खेले गए 12 वे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
ज़वाब में उतरी लखनऊ सुपर जॉइंट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रहीं। मैच का दूसरा ओवर करने आए गेंदबाज वॉशिंग्टन सुन्दर ने अपने स्पेल की चौथी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि काक को कप्तान केन विलियम्सन के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद आए बल्लेबाज एविन लुईस को भी वॉशिंग्टन सुन्दर ने lbw आउट करके पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद आए बल्लेबाज मनीष पांडे भी रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को कैच थमाकर चलता बने।
इसके बाद आए बल्लेबाज दीपक हूडा और के एल राहुल ने 87 रनों की शानदार साझेदारी करके शुरुआती झटकों से उबारा।
बल्लेबाज दीपक हूडा ने 33 गेंदों में 3 चौकों और 3 सिक्स की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली।
दीपक हूडा हैदराबाद के लिए खतरनाक साबित होते इससे पहले ही गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराकर उनकी पारी को समाप्त कर दिया।
इसके बाद पारी के 19 वे ओवर की पहली तथा चौथी गेंद पर क्रमशः कप्तान के एल राहुल और कुणाल पांड्या को टी नटराजन ने आउट किया।
इसके बाद आयुष बदोनी और जैसन होल्डर ने पारी को आगे बढ़ाया और 169 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी कर रहे गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार ने निर्धारित 4 ओवर में 25 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
वॉशिंग्टन सुन्दर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिया।
रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 42 रन लुटा दिए पर 2 विकेट निकालने में कामयाब रहे।
टी नटराजन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रहीं।
पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान केन विलियम्सन, एंड्रयू टाय को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
पारी के छठवें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी आवेश खान की गेंद पर मनीष पांडे को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
अब तक दोनों ही सलामी बल्लेबाज पवेलियन वापस जा चुके थे।
इसके बाद आए बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
निकोलस पुरन ने 24 गेंदों में 3 चौकों और 2 सिक्स की मदद से 34 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर दीपक हूडा को कैच देकर चलता बने। इसके बाद आए बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सके।
अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर लखनऊ लगातर दूसरा मैच जीतने में सफल रहीं
आज के मैच के हीरो रहे लखनऊ के प्रमुख गेंदबाज आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए तथा टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इनके अलावा जैसन होल्डर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए और कुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए।
लखनऊ के 169 रनों के ज़वाब में हैदराबाद 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकीं।
सनराइजर्स हैदराबाद की हार के प्रमुख कारण
जहाँ पर लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बल्लेबाज के एल राहुल और दीपक हूडा ने शानदार पारी खेली वहीँ पर सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी बल्लेबाज का लखनऊ सुपर जॉइंट्स के गेंदबाजों के सामने न चलना।
सलामी बल्लेबाजों का टीम को अच्छी शुरूआत न दे पाना तथा पावर प्ले में ही पवेलियन लौट जाना।
किसी भी बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी का न होना।
लखनऊ सुपर जॉइंट्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन करना आदि ऐसे कारण है जिससे SRH को हार का सामना करना पड़ा।
You must be logged in to post a comment.