आज हम आपके बादाम तेल के फायदे लेकर आए हैं. बेशुमार गुणों से भरपूर बादाम ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है. बल्कि त्वचा के लिए भी उपयोगी माना जाता है. सर्दियों में रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाकर मसाज करने से त्वचा की कई समस्याएं दूर हो जाती है. यह त्वचा के दाग धब्बों को दूर करता है. साथ ही चेहरे को चमकदार बनाने का काम करता है.
![]() |
| रोज रात को चेहरे पर लगाएं यह तेल, दाग-धब्बे, झुर्रियां और पिंपल्स हो जाएंगे गायब, मिलेगा गजब का निखार |
बादाम के तेल में पाए जाने वाले तत्व -
बादाम के तेल में विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. बादाम के तेल के यह सभी गुण त्वचा की समस्याओं का बेहतरीन उपचार माने जाते हैं. इनका इस्तेमाल करके आप त्वचा की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आइए जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे.
इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
1.पहला तरीका -
बादाम के तेल को किसी भी मोइसचराइजिंग लोशन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं. रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है. साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
2.दूसरा तरीका -
रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें. हाथों पर तेल की कुछ बूंदे लेकर हथेलियों को आपस में रगड़ लें, ताकि तेल हल्का सा गर्म हो जाए. अब इसे अपने पूरे चेहरे की मसाज करें. याद रखे आपको चेहरे को रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथों से मसाज करना है.
चेहरे पर बादाम तेल लगाने के फायदे -
1.स्ट्रेच मार्क दूर होता है -
बादाम का तेल त्वचा के स्ट्रेच मार्क खत्म करने में मदद करता है, क्यूंकि इस तेल में शामिल विटामिन त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करता है. यही वजह है कि बढ़ती उम्र को छुपाने में बादाम का तेल अहम किरदार निभाता है.
2.खूबसूरती बढ़ाने में असरदार -
बादाम का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जो खुश्क और संवेदनशील त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. खासतौर से सर्दियों के शुष्क हवा में त्वचा को खराब होने से बचाता है. सर्दियों में भी यह त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है.
अन्य उपाय-
खानपान पर फोकस करें -
स्किन एक्सपर्ट कहते हैं कि चेहरे पर निखार लाने के लिए ब्यूटी क्रीम पर ध्यान देने की बजाय आपको अपने खान-पान पर फोकस करना चाहिए. जितना हो सके चेहरे का रंग निखारने के लिए अंदर से प्रयास करना जरूरी है. इसके लिए अच्छा खान पर होना चाहिए. क्योंकि विटामिन और मिनरल्स अगर आपके बॉडी में सही हो तो अपने आप आपके चेहरे पर निखार आने लगता है.
इन घरेलू उपायों से चेहरा बनेगा गोरा -
1.शहद का इस्तेमाल करें -
शहद त्वचा को निखारने का काम करता है. यह एक ब्लीच की तरह काम करता है और साथ ही त्वचा को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. शहद लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे चेहरे पर 5 मिनट लगाकर छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से साफ कर लें.
2.दही से मसाज करें -
चेहरे को गोरा बनाने के लिए दही काम की चीज है. दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है. हाथ में दही लेकर उससे चेहरे पर मसाज करें और बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. आपको तुरंत ही रंगत में अंतर नजर आने लगेगा. रोजाना इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में चेहरे का रंग गोरा होने लगेगा.
3.पपीते का इस्तेमाल करें -
पपीता एक ऐसा फल है, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह एक नेचुरल ब्लीच है अगर आप अपने चेहरे की रंगत को निखारना चाहते हैं, तो पपीते का एक टुकड़ा काट ले और उसे अच्छी तरह से चेहरे पर मलें. करीब 2 से 3 मिनट ऐसा करें. उसके बाद चेहरे को धो लें आप को साफ तौर पर अंतर नजर आने लगेगा.
4.कच्चे केले का इस्तेमाल करें -
केला सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह चेहरे के निखार को वापस लाता है. इसके लिए आधे पके हुए केले को दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाए. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. यह लाभ पहुंचाता है. गोरा होने के उपाय में केले का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से किया जा रहा है.
5.टमाटर का इस्तेमाल करें -
यदि आप कालेपन से परेशान है, तो टमाटर आपकी मदद कर सकता है. टमाटर या अंगूर के रस शहद को चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दे. उसके बाद चेहरे को धो लें. ऐसा नियमित रूप से करने से चेहरे का सांवलापन दूर हो जाएगा. टमाटर गोरे होने के नुस्खे में शामिल होता है.
आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट में जरूर बताएं और अगर अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक तथा शेयर जरूर करें. साथ ही चैनल को फॉलो जरूर करें. इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद.

You must be logged in to post a comment.