ये top 3 काम करने के बाद, कभी नहीं पड़ेगी क्रीम - पाउडर की जरूरत, ऐसे ही चमकेगी त्वचा

आज के समय में हर कोई आकर्षक दिखने के लिए महंगी क्रीम पाउडर को चेहरे पर लगाता है. लेकिन बाहर से त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए शरीर को अंदर से हल्दी बनाना बहुत ही जरूरी है. जिसके बारे में करिश्मा कपूर और अन्य सेलिब्रिटीज की फिटनेस एक्सपर्ट रुजूता दिवेकर ने जानकारी दी. इनके द्वारा दिए गए यह स्किन केयर टिप्स बहुत ही आसान है. जिन्हें हम आसानी से अपनी डेली लाइफ में शामिल करके क्रीम पाउडर से आजादी पा सकते हैं. आइए जानते हैं चेहरे को सुंदर और चमकदार बनाने वाले तीन आसान काम के बारे में.

makeup-tips-7_20181262883.jpg
ये 3 काम करने के बाद, कभी नहीं पड़ेगी क्रीम - पाउडर की जरूरत, ऐसे ही चमकेगी त्वचा

क्रीम पाउडर से छुटकारा दिलाएंगे यह स्किन केयर टिप्स - स्किन के लिए जरूरी कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे हमारी त्वचा बहुत जल्द खराब होने लगती है और हम कम उम्र में ही झुर्रियां झाइयां जैसे स्किन प्रॉब्लम क सामना करना पड़ता है

1.हेल्दी फूड का सेवन करें -

त्वचा को चमकदार और दबाव बनाए रखने के लिए आपको हेल्दी फूड्स का सेवन करना बहुत ही जरूरी है. हरी सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, विटामिन सी आदि वाले फूड्स का सेवन करें. यह त्वचा को जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं. जिससे त्वचा का टेक्सचर और इलास्टिसिटी सही रहती है और अब झुर्रिय, ढीली त्वचा और दाग धब्बे से बचे रहते हैं. इसके साथ ही आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. यह सेहत के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती के लिए बहुत ही जरूरी होता है.

2.जल्दी सोयें और जल्दी उठें -

अगर आप समय पर सोने और समय पर उठने की आदत दाल लेते हैं, तो आप बहुत सी बिमारियों से बच सकते हैं. साथ ही आपको अपने चेहरे और त्वचा को खूबसूरत दिखाने के लिए क्रीम पाउडर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि ऐसा करने से आपकी त्वचा नैचुरली खूबसूरत बनती है. दरअसल सुबह का वातावरण शुद्ध और ताज़ी हवा से भरपूर होता है. इससे शरीर को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है, जो त्वचा की नयी कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है. इसलिए हर रात 10-11 बजे तक सोइए और सुबह 5-6 बजे तक उठ जाएं. उसके बाद थोड़ी देर के लिए ही सही पर खुली हवा में टहलिए.

3.चलते फिरते रहें -

दिन में चलना फिरना ना केवल आपको पतला बनाने में मदद करता है बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. यह आपको कम उम्र में बुढा होने से भी बचाता है. दरअसल हमारी स्किन का ग्लो और हेल्थ ब्लड फ्लो पर निर्भर करता है. जब स्किन को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिलता है, तो आप बताइए वह चमकदार और खूबसूरत कैसे बनेगी ? इसलिए जितना हो सके आप पुरे दिन चलते फिरते रहें. योग करें, हल्का व्यायाम करने की कोशिश करें. जिससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो सही रहे.

आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट में जरुर बताइए और अगर अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक तथा शेयर जरुर करें. साथ ही चैनल को फॉलो जरुर कर लें. इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद.

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author