1- दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सूची में पहले नंबर पर है। वह सबसे ज्यादा आईपीएल मैच हारने वाली टीम है। दिल्ली की टीम ने 212 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें वह 94 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई। जबकि 112 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है 4 मैच टाई और 2 मैच रद्द हुए हैं । हालांकि पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था।
2- पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम इस सूची में दूसरे नंबर पर है।
पंजाब किंग्स की टीम ने 207आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें से वह 93 मैच जीतने में कामयाब रही। जबकि उसे 110 मैचों में हार मिली 4 मैच टाई रहा|
3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सूची में तीसरे नंबर पर है। बेंगलुरु की टीम ने 213 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 99 मैचों में जीत हासिल की। जबकि 107 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।जबकि 3 मैच टाई और 4 मैच रद्द हुआ |
4- कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो बार आईपीएल की विजेता बनी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 212 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें से वह 109 मैच जीतने में कामयाब रही। जबकि 99 मैचों में उसे हार मिली और 4 मैच टाई रहा |
5- मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम इस सूची में पांचवे नंबर पर है जिसने 219 आईपीएल मैच खेले। इसमें से 125 मैचों में उसे जीत मिली, जो कि आई पी एल मे अब तक किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा जीत भी है| जबकि 90 मैचों में उसे हार मिली और 4 मैच टाई रहा |
6- राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सूची में छठें नंबर है | राजस्थान की टीम ने 177 मैचों में से 86 जीते और 86 हारे हैं | जबकि 3 टाई और 2 रद्द हुए हैं |
7- चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स का नम्बर इस सूची में सातवें नम्बर पर आता है | इस टीम नें अपने 198 मैचों में से 117 मैचों में जीत दर्ज की है और 79 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है | जबकि 1-1 मैच टाई और रद्द रहे हैं
8- सन राइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम ने 140 मैच खेले हैं जिसमें से इस टीम नें 68 मुकाबले जीते हैं और 68 मुकाबले हारे हैं | जबकि 4 मुकाबले टाई हुए हैं |
आइए जानते हैं कौन सी टीम ने कितनी बार आईपीएल खिताब हासिल किया है
साल 2008 से लेकर 2021 तक 14 बार आईपीएल टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। 2022 में आईपीएल का 15वां सीजन चल रहा है | 2022 से पहले कुल 15 टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है, लेकिन मौजूदा वक़्त में 10 टीम ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। 5 टीम ऐसी हैं जो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। अब तक सिर्फ़ 6 टीम को चैंपियन बनने की ख़ुशकिस्मती हासिल हुई है और कुल 10 टीम ने फ़ाइनल का सफ़र तय किया है। ज़्यादातर सीज़न में कुल 8 टीम ने हिस्सा लिया था, लेकिन साल 2011 में 10, साल 2012 और साल 2013 में 9-9 टीम शामिल थीं। लेकिन 15 वे सीजन में दो नई टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स शामिल हुई हैं |
साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का ख़िताब जीता था, लेकिन इसके बाद ये टीम फ़ाइनल में भी दोबारा नहीं पहुंच पाई। सबसे ज़्यादा बार इस ख़िताब पर कब्ज़ा मुंबई इंडियंस ने किया है, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 दफा और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 दफ़ा इस ख़िताब को जीता है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार आईपीएल ट्रॉफ़ी हासिल की है। राजस्थान के अलावा डेक्क्न चार्जर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 1-1 बार ये ख़िताब जीता है। मौजूदा टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बार भी इस टूर्नामेंट को नहीं जीता है
You must be logged in to post a comment.