आईपीएल 2022 सुपर सैटरडे के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया इस मैच में इंग्लैंड के स्टार बैट्समैन जॉस बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और राजस्थान को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई और साथ में पर्पल कैप भी अपने नाम किया।
आईपीएल 2022 सुपर सैटरडे के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया इस मैच में इंग्लैंड के स्टार बैट्समैन जॉस बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और राजस्थान को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई और साथ में पर्पल कैप भी अपने नाम किया।
आइए आपको बताते हैं कि क्या थे मुंबई इंडियंस के हार के 5 कारण जिसकी वजह से मुम्बई इंडियन्स को 23 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी ।
कारण नंबर 1
जॉस बटलर को जल्दी आउट न कर पाना
मुम्बई इंडियन्स ने मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया राजस्थान की तरफ के जॉस बटलर ने शानदार शुरुआत दिलाई।
मुंबई इंडियंस की ओर से कोई भी गेंदबाज ने जॉस बटलर को आउट नहीं कर पाया जॉस बटलर ने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में चेंज किया तथा शानदार पारी खेली। जोस बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी 21 गेंदों में एक चौका और तीन सिक्स की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली। सैमसन के आउट होने के बाद आए बल्लेबाज सिमरन हेटमायर ने भी 14 गेंदों में 3 चौकों और तीन सिक्स की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
कारण नंबर 2
गेदबाजों का ना चलना
मुम्बई इंडियन्स की हार का दूसरा कारण गेंदबाजी आक्रमण का अच्छे से काम न करना है ।
मुम्बई इंडियन्स की ओर से जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी सभी गेदबाजो ने खूब रन लुटाए बेसेल थंपी ने एक ही ओवर में 26 रन दे दिए। इसके अलावा कायरन पोलार्ड ने चार ओवर में एक विकेट के लिए 46 रन दिए । बुमराह के अलावा मुंबई का कोई भी गेंदबाज राजस्थान के बल्लेबाजों को नहीं रोक सका।
जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा स्कोर खड़ा किया।
कारण नंबर 3
अच्छी शुरुआत न दे पाना
मुम्बई इंडियन्स की हार का तीसरा कारण अच्छी शुरुआत न दे पाना है।
मुम्बई इंडियन्स की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा का जल्द आउट होना भी मुंबई की हार का एक बड़ा कारण है।
मुंबई की टीम में सूर्य कुमार यादव का न होना भी मुंबई इंडियंस की हार का एक बड़ा कारण है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 43 गेंदों में 54 तथा तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मुंबई की जीत की आशा भी कम होने लगी।
मुंबई इंडियंस के समर्थकों को किरोन पोलार्ड पर कुछ भरोसा था कि वह टीम को जीत की तरफ ले जा सकते हैं।
लेकिन उनका भी खराब फॉर्म होने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला सके और मैच की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए।
इस तरह से मुंबई इंडियंस को इस सीजन के दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि सीजन के पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल के हाथों 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
You must be logged in to post a comment.