मोटापा कैसे काम करे | weight loss कैसे करे । (मोटापा)

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग सबसे ज्यादा अपने मोटापे से परेशान हैं। ज्यादातर बीमारियों की जड़ मोटापा है। ऐसे में अगर आपको खुद को फिट रखना है तो सबसे पहले अपना वजन कम करना जरुरी है। गलत खान-पान की वजह से तेजी से वजन बढ़ता है, और शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती है। मोटापे की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी की कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। एक बार वजन बढ़ने पर कम करने में बहुत मुश्किल होती है। घंटों जिम में पसीना बहाना पड़ता है। डाइटिंग के चक्कर में बेस्वाद और बहुत कम मात्रा में आहार लेना पड़ता है। आज अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। यह बीमारी पूरी दुनिया में एक महामारी बन गई है। भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। कई बार उचित जानकारी नहीं हो पाने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं।

वजन कम करना जरूरी क्यों

 एक शोध के अनुसार, मोटापे के कारण, मधुमेह और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर भी बढ़ता है। यही वजह है कि जितना जल्दी हो सके मोटापा कम कर लें. वरन बढ़ा हुआ वजन किसी को भी परेशान कर सकता है। यदि आप वास्तव में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने स्वस्थ आहार और व्यायाम के अलावा अपनी जीवनशैली में विभिन्न प्रकार के बदलाव करने होंगे। हेल्द डाइट में प्रोटीन, फाइबर और सभी प्रकार के पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है। इसके अलावा भरपूर नींद और फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद जरूरी है।

दालचीनी का सेवन

लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएँ। दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

नींबू और शहद

 एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद एवं एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व मौजूद होता है। यह नई वसा कोशिकाओं को शरीर में जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड शरीर में मौजूद क्लेद को कम करता है, और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

पत्तागोभी का सेवन

 भोजन में पत्तागोभी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसे उबालकर या सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद टैरटेरिक एसिड शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित नहीं होने देता। इसलिए वजन कम करने में सहायता मिलती है।

अश्वगन्धा का प्रयोग

 अश्वगन्धा के दो पत्ते लेकर पेस्ट बना लें। सुबह खाली पेट इसे गरम पानी के साथ पिएँ। अश्वगन्धा तनाव के कारण बढ़ने वाले मोटापे में मदद करता है। अत्यधिक तनाव की अवस्था में कोर्सिटोल नामक हार्मोन अधिक मात्रा में बनता है। इसके कारण भूख अधिक लगती है। शोध के अनुसार, अश्वगन्धा शरीर में कोर्सिटोल के लेवल को कम करता है।

नियमित रूप से पानी पीना

 सुबह उठने के बाद आपको कम से कम आधा लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करके आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जायेगा। यदि आप पीने के लिए गर्म पानी का उपयोग करते हैं तो यह एक बेहतर और फायदेमंद विकल्प होगा।

सुबह के समय टहलना

 वजन कम करने के लिए प्रतिदिन व्यक्ति को सुबह के समय सूरज की कोमल किरणों में कम से कम 20 मिनट तक टहलना चाहिए।  इससे भी वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। कई शोध में पता चला है कि जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उनका वजन जल्दी बढ़ता है, सूर्य की किरणों को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना गया है।

शराब का सेवन

 यह बताने की जरूरत शायद ही हो की शराब आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है। ज्यादातर ड्रिंक में शुगर अधिक मात्रा में होता है, जो आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। इसी के साथ ही शराब आपको धीरे-धीरे कमजोर और आलसी बना देती है। यह कैलोरी से भरी होती है, जो मोटापा बढ़ाती है।

एक्सरसाइज

 वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। अगर आप एक्टिव है तो मोटापा नहीं बढ़ेगा। इसलिए रोज वॉक और जॉगिंग करें. घर में सीढ़ियां चढ़ने की आदत बनाएं. ज्यादा लंबे समय तक बैठकर काम न करें। इससे आपका फैट बर्न होने में मदद मिलेगी।

इलायची का सेवन

 हरी इलायची को वजन घटाने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी असरदार माना जाता है। इसके सेवन से चयापचय बेहतर होता है, साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं जो शरीर से सूजन कम करने में मदद करते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोए रखने के बाद अगली सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होता है।

पुदीना का सेवन

 पुदीना की पत्तियों के रस की कुछ बूँद गुनगुने पानी में मिलाएँ। इसे खाना खाने के आधे घण्टे बाद पिएँ। यह पाचन में सहायक तथा चयापचय क्रिया को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसका उपयोग लम्बे समय तक किया जा सकता है।

हल्दी का सेवन

 हल्दी में विटामीन बी, सी, पौटेशियम, आयरन, ओमेगा- 3 फेटीऐसिड, एल्फा लिने लोयिक ऐसिड तथा फायबर्स आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, तथा अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।

जीरा, धनिया और अजवायन

 जीरा, धनिया, अजवायन और सौंफ के मिश्रण की चाय बनाकर पिएं। आप इसे भोजन के बाद पानी में उबालकर घूंट-घूंट भी पी सकते हैं। तुलसी, नींबू, अदरक की बिना दूध वाली ब्लैक टी पिएं। हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

आंवला का सेवन

 इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन-सी पाया जाता है, जो एक उत्तम एंटी-ओक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

कम वसा वाले दूध

 कम वसा वाले दूध का प्रयोग करें क्योंकि इसमें वसा कम होने की वजह से कैलोरी कम होती है जबकि कैल्शियम ज्यादा होता है और यह अतिरिक्त कैल्शियम वजन को घटाता है।

अच्छी भूख लगने पर ही खाएं खाना

 जब खाना पच जाये और तेजी से भूख लगे तब ही अगला भोजन करना चाहिए। भोजन समय पर करना चाहिए तथा जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम ही खाना चाहिए। खाना खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए। यह वजन कम करने का काफी अच्छा उपाय है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author